Anarko Ke Aath Din
(0)
Author:
Satinath (Sathyu) SarangiPublisher:
Rajkamal Prakashan SamuhLanguage:
HindiCategory:
Young-adults₹
95
₹ 76 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
बाल मन की जिज्ञासाएँ जब सवालों के रूप में अपने घर के तथाकथित ‘बड़ों’ से टकराती हैं तो उनके मेधा पर जमी धूल और विवेक पर पड़ा परदा उड़ने लगता है । वयस्क सोचने पर मज़बूर हो जाता है कि यह बाल- मन कहीं न कहीं सच तो बोल रहा है , सही सवाल पूछ तो रहा है ! हम सब एक प्रवाह में जीये जा रहे हैं ! ‘यह चीज़ क्यों कर रहे हैं ?’ ‘अगर नहीं करेंगे तो क्या होगा ?’ ‘हम जीवन में आख़िर चाह क्या रहे हैं ?’ ‘ हम इतने बंधे क्यों हैं ?’ आदि । हम सब छोटी -छोटी चीज़ों में ऐसे उलझे हैं कि हम जीवन के उद्देश्य सोच ही नहीं पा रहे हैं । और न ही अगली और आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता बना रहे ताकि वो प्रामाणिक जीवन जी सके । अनारको जैसे चरित्र के माध्यम से लेखक श्री सतीनाथ सारंगी ने बहुत ही सरल और सहज शब्दों में हमारे जीवन से संबंधित ऐसे सवाल पूछे हैं जो महत्वपूर्ण तो हैं लेकिन सामान्यतया हमारे द्वारा नकार दिए जाते हैं या हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं । प्रवाहमयी भाषा और कहने की शैली इस पुस्तक को पठनीय बनाती है ।
Read moreAbout the Book
बाल मन की जिज्ञासाएँ जब सवालों के रूप में अपने घर के तथाकथित ‘बड़ों’ से टकराती हैं तो उनके मेधा पर जमी धूल और विवेक पर पड़ा परदा उड़ने लगता है । वयस्क सोचने पर मज़बूर हो जाता है कि यह बाल- मन कहीं न कहीं सच तो बोल रहा है , सही सवाल पूछ तो रहा है !
हम सब एक प्रवाह में जीये जा रहे हैं !
‘यह चीज़ क्यों कर रहे हैं ?’
‘अगर नहीं करेंगे तो क्या होगा ?’
‘हम जीवन में आख़िर चाह क्या रहे हैं ?’
‘ हम इतने बंधे क्यों हैं ?’ आदि ।
हम सब छोटी -छोटी चीज़ों में ऐसे उलझे हैं कि हम जीवन के उद्देश्य सोच ही नहीं पा रहे हैं । और न ही अगली और आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता बना रहे ताकि वो प्रामाणिक जीवन जी सके ।
अनारको जैसे चरित्र के माध्यम से लेखक श्री सतीनाथ सारंगी ने बहुत ही सरल और सहज शब्दों में हमारे जीवन से संबंधित ऐसे सवाल पूछे हैं जो महत्वपूर्ण तो हैं लेकिन सामान्यतया हमारे द्वारा नकार दिए जाते हैं या हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं ।
प्रवाहमयी भाषा और कहने की शैली इस पुस्तक को पठनीय बनाती है ।
Book Details
-
ISBN9788171783748
-
Pages104
-
Avg Reading Time3 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Padhna, Zara Sochna
- Author Name:
Krishna Kumar +1
- Book Type:

- Description:
क्यों और क्या पढ़ना है, इस जिज्ञासा का अंत कैसे हुआ ? जब आप स्कूल में थे और जब आप उसी स्कूल में शिक्षक हैं तो आप वही कर रहे हैं जो आपके साथ किया जा रहा था। पढ़े हुए लोगों में पढ़ने को लेकर इतनी विरक्ति क्यों है इसे कृष्ण कुमार ने कितनी सरलता से समझाया है। इस जटिल संसार में कृष्ण कुमार को पढ़ना ख़ुद को सरल बनाना है। हर बच्चा पढ़ना चाहता है लेकिन हर बच्चा पढ़ाई से दूर हो जाता है। इस पुस्तक को पढ़ने के लाभ नहीं हैं क्योंकि यह पुस्तक लाभ के लिए पढ़ने की मनोवृत्ति का प्रतिकार करती है। तय आपको करना है कि पढ़ना है या नहीं और क्यों पढ़ना है । आनंद आया। किसी ने पढ़ाया तो नहीं लेकिन पढ़ने का रास्ता बता दिया। शिक्षण में जो लोग हैं वो कैसे नहीं पढ़ाना चाहिए, उसके गुर सीखने के लिए इसे पढ़ सकते हैं। माँ बाप,जिन्होंने माँ और बाप बनने के बहुत पहले पढ़ना छोड़ दिया लेकिन चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ें वो अगर इसे पढेंगे तो मज़ा आएगा।
Pashubhasha Visheshgya Doctor Dolittle Ki Kahani
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो पशु-भाषा विशेषज्ञ था। डॉक्टर जॉन डूलिटिल। जो था तो इंसानों का डॉक्टर किन्तु उसके पशुप्रेम ने उसे इंसानों से दूर कर जानवरों के करीब ला दिया। उसने जानवरों की भाषा सीखी और उनका इलाज करने लगा। उसकी प्रसिद्धि इतनी फैली कि अफ्रीका से उसे एक संदेश आया। वहाँ के बंदरों को जानलेवा बीमारी से बचाने के डॉक्टर जॉन डूलिटिल अपने पशुओं के साथ एक ऐसी खतरनाक और रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ा जिसे आप कभी भी नहीं भुला सकेंगे।
Jadui Chashmen
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
- Book Type:

- Description:
डॉ मंजरी शुक्ला की पठनीय और शिक्षाप्रद बाल-कहानियों का संग्रह है 'जादुई चश्में' 'जादुई चश्में' लेखिका डॉ मंजरी शुक्ला का कहानी संग्रह है। इसमें लेखिका की चौदह कहानियों को संकलित किया गया है। कहानियाँ रोचक है और बच्चों को पढ़ने के लिए दी जा सकती हैं या इन्हें उन्हें पढ़कर सुनाया जा सकता है:
Aawo bachhon tumhe sunayen
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
नेहा, आयशा, कबीर और राहुल भी बाकि बच्चों की तरह पार्क में बैठकर मोबाइल की दुनिया में व्यस्त थे। तभी उन्हें वहाँ एक रहस्यमयी बूढ़ा व्यक्ति मिलता है जो उन्हें कहानियाँ सुनाने की पेशकश करता है। इसके बाद तो बच्चों को कहानियों का ऐसा चस्का लगता है कि उनकी हर शाम पार्क में उस व्यक्ति के साथ कहानियाँ सुनते हुए गुजरने लगती है। दूसरी तरफ उनके माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए समय ही कहाँ था? वे तो अब भी मोबाइल के संसार में उलझे हुए थे। ऐसे में बच्चे एक बेहद खतरनाक निर्णय लेते हैं.. निर्णय था घर से भाग निकलने का।
Angoor
- Author Name:
Gulzar
- Book Type:

- Description:
साहित्य में मंज़रनामा एक मुकम्मिल फ़ॉर्म है। यह एक ऐसी विधा है जिसे पाठक बिना किसी रुकावट के रचना का मूल आस्वाद लेते हुए पढ़ सकें। लेकिन मंज़रनामा का अन्दाज़े-बयान अमूमन मूल रचना से अलग हो जाता है या यूँ कहें कि वह मूल रचना का इन्टरप्रेटेशन हो जाता है। मंज़रनामा पेश करने का एक उद्देश्य तो यह है कि पाठक इस फ़ॉर्म से रू-ब-रू हो सकें और दूसरा यह कि टी.वी. और सिनेमा में दिलचस्पी रखनेवाले लोग यह देख-जान सकें कि किसी कृति को किस तरह मंज़रनामे की शक्ल दी जाती है। टी.वी. की आमद से मंज़रनामों की ज़रूरत में बहुत इजाफ़ा हो गया है। यह बेहद लोकप्रिय कॉमेडी ‘अंगूर’ का मंज़रनामा है। दो जुड़वाँ जोड़ियों के बीच बुनी घटनाओं की यह कहानी आज भी दर्शकों को उतना ही लुभाती है जितना अपने समय में लुभाती थी। शेक्सपीयर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स’ से प्रेरित इस फ़िल्म ने स्वस्थ और चुटीले हास्य का एक मानक फ़िल्म-उद्योग के सामने रखा था। विश्वास है, पुस्तक के रूप में इस फ़िल्म की यह प्रस्तुति पाठकों की स्मृति में रचे चित्रों को पुनः गतिमान करेगी और साथ ही एक उपन्यास का आनन्द भी देगी।
Aaj Nahi Padhunga
- Author Name:
Krishna Kumar
- Book Type:

- Description:
‘आज नहीं पढ़ूँगा’ कृष्ण कुमार की बाल कहानियों का संकलन है। घर, पड़ोस और स्कूल के आसपास घूमती बच्चों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से जुड़ी यह रोमांचक कथा-शृंखला दो दशकों से चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी दो कहानियाँ पहली बार अज्ञेय के ‘नया प्रतीक’ में छपी थीं। बच्चों को उनके अपने मनोलोक की गहराइयों में ले जाने वाली यह किताब मामूली बातों में कौतूहल जगाती है और बार-बार पढ़ने की इच्छा पैदा करती है।
Piu Aur Patangu
- Author Name:
Sorit Gupto
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Pashu -Palan
- Author Name:
Hardeep Singh
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Milkar Rahna
- Author Name:
Bhavana Shekhar
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Jange-Azadi
- Author Name:
Kamleshwar
- Book Type:

- Description:
‘जंगे-आज़ादी’ दृश्यों-गीतों और फ्रीज तकनीक पर आधारित एक सिलसिलेवार बाल नाटक है। इस बाल नाटक में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई चरित्रों को पात्र बनाया गया है। भारत का स्वतंत्रता संग्राम इस बाल-नाटक की विषयवस्तु का केन्द्र है। इस तरह यह नाटक एेतिहासिक घटनाक्रम बाल-सुलभ रूप में प्रस्तुत करता है।
Avishkar Joote Ka
- Author Name:
Shrilal Shukla
- Book Type:

- Description:
‘आविष्कार जूते का’ रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविता ‘जूता आविष्कार’ पर आधारित है। यह छह दृश्यों का एक बाल नाटक है। हास्य-व्यंग्य शैली का यह नाटक बाल-मनोविनोद की समझदारी रखता है। श्रीलाल शुक्ल ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविता को नाट्य-रूप में जीवंत कर दिया है।
Bina Had Mans Ka Aadami
- Author Name:
Mohan Rakesh
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Hans Aur Rajkumari
- Author Name:
Sumitranandan Pant
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Ulati Alif-Laila
- Author Name:
Abrar Mohsin
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Saam Daam Dand Bhed
- Author Name:
Mridula Garg
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sabka Bhala, Apna Bhala
- Author Name:
Urmi Krishna
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Ek Tha Mohan : Mahatma Gandhi Ka Jeevan Parichay
- Author Name:
Sopan Joshi
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sanshipt English-Hindi Dictionary
- Author Name:
Dwarka Prasad
- Book Type:

- Description:
‘संक्षिप्त अंग्रेज़ी-हिन्दी कोश’ को विद्यार्थियों, छात्रों तथा दैनिक जीवन में अंग्रेज़ी शब्दावली की आवश्यकता महसूस करनेवाले पाठकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। शब्दों का चयन करते समय इस बात पर ख़ास ध्यान दिया गया है कि इसमें उन तमाम शब्दों को समाहित कर लिया जाए जिनका व्यवहार स्कूलों-विद्यालयों तथा रोज़मर्रा जीवन में बहुतायत से होता है ताकि कोश का कलेवर संक्षिप्त व सुविधाजनक रहे तथा इसकी उपयोगिता भी कम न हो। इस कोश में अंग्रेज़़ी शब्दों के हिन्दी में प्रचलित सरल तथा विविध अर्थों को समाहित किया गया है तथा अलग-अलग स्थितियों व सन्दर्भों में उनका प्रयोग भी प्रस्तुत किया है।
Kalu Injan
- Author Name:
Madhu B. Joshi
- Book Type:

- Description:
‘कालू इंजन’ मधु बी.जोशी की तीन बाल-कहानियों का संकलन है। ‘कालू इंजन’ शीर्षक कहानी में इंजन का मानवीकरण किया गया है। यह कहानी बाल-सुलभ जिज्ञासों को बढ़ानेवाली है। दूसरी कहानी ‘हुक्का’ बालक दीपू से जुड़ी हुई है। वह बातूनी लोगों के प्रति आश्चर्य से भरा हुआ है। तीसरी और अंतिम कहानी है ‘कितना अच्छा है भैया’ यह कहानी िप्रया और उसके बड़े भाई से जुड़ी हुई है, जिसमें संबंधों की आपसी मिठास भरी हुई है।
Kavita Mein Kavita
- Author Name:
Ram Janma Sharma
- Book Type:

- Description:
‘कविता में कविता’ रामजन्म शर्मा द्वारा लिखी गई बाल-कहानियों का संग्रह है। इस रूप में ये कहानियाँ बाल-मनोरंजन के साथ उनके विवेक का भी विकास करती हैं। इसमें ‘पोरो’, ‘चिड़िया और गिलहरी’, ‘सूखा तालाब’, ‘एक था शंखचूड़’, ‘वीरभद्र’, ‘राजा बड़ा या विक्रमादित्य’ शीर्षक छह कहानियाँ हैं जो बच्चों के अनुभव संसार को समृद्ध करती हैं।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book