Romance
Alpviram
- Author Name:
Usha Priyamvada
-
Book Type:

- Description:
उषा प्रियम्वदा का यह उपन्यास एक लम्बे दिवास्वप्न की तरह है जिसमें तिलिस्मी, चमत्कारी अनुभवों के साथ-साथ अनपेक्षित घटनाएँ भी पात्रों के जीवन से जुड़ी हुई हैं। एक ओर यह मृत्यु के कगार पर खड़े परिपक्व व्यक्ति की तर्क विरुद्ध, असंगत, अपने से उम्र में आधी युवती के प्यार में आकंठ डूब जाने की कहानी है पर साथ-साथ एक अविकसित, अप्रस्फुटित, अव्यावहारिक स्त्री के सजग, सतर्क और स्वयंसिद्ध होने की भी यात्रा है। यात्रा का बिम्ब उषा प्रियम्वदा के हर उपन्यास में मौजूद है। चाहे वह कैंसर से उबरने की यात्रा हो या अपने से विलग हुई सन्तान के लौटने तक की। इस उपन्यास की कथा भी प्रमुख स्त्री पात्र की स्वयं चेतन, स्वयं सजग और स्वयं जीवन-निर्णय लेने तक की यात्रा है, और लेखिका के हर उपन्यास की तरह कहानी अन्तिम पृष्ठ पर समाप्त नहीं होती, बल्कि पाठक के मन में अपने अनुसार समाप्ति तक चलती रहती है। इस उपन्यास में प्रवास, इतिहास और साहित्य तीन धाराओं की तरह जुड़ा हुआ है, और लेखिका ने पठनीयता के साथ-साथ पाठक को गम्भीरता से अपना जीवन विश्लेषण करने की ओर प्रेरित किया है। ‘अल्पविराम’ एक प्रेम कथा है। बाकी वृत्तान्त एक चौखटा है, एक फ्रेम। परन्तु फ्रेम के बिना तस्वीर अधूरी है। इसी प्रकार प्रेम कहानी प्रवाल के बिना अपूर्ण है।
Alpviram
Usha Priyamvada
20% offAvailable
Karantahawa
- Author Name:
Kumar Vivek
-
Book Type:

- Description:
एक अंधविश्वासी गाँव, जहाँ डर और धोखे के साए में पनपती है मासूम मुहब्बत। जहाँ समुदाय एक ओझा को पूजता है, तो वहीं वोटबैंक की राजनीति और गहरी होती जा रही है। इसी अंधेरे के बीच एक विदुषी का प्रेम और तर्क उसकी राह में रोड़े बनकर खड़े हो जाते हैं। समाज उन्हें ताने-उलाहने देते हुए बहिष्कृत कर देता है, परंतु उनका हृदय सत्य की लौ से आलोकित रहता है। क्या प्रेमी युगल इस अंधविश्वास और साजिशों की सुदृढ़ दीवार को भेद पाएगा, या फिर उनका निश्छल प्रेम अंधी आस्था की अग्नि में भस्म होकर रह जाएगा?
Karantahawa
Kumar Vivek
20% offAvailable
Kurinji Malar
- Author Name:
Na. Parthasarathy +1
-
Book Type:

- Description:
On a rock on the road to a hill temple are carved the names 'Aravindan' and 'Poorani'. Barely out of her teens, Poorani is plunged into crisis with the sudden passing of her father. As she brings her life back on course, fate arranges a meeting with Aravindan. Gentle and idealistic, Aravindan makes it his goal to right the wrongs in society. Spirited and refined, Poorani blazes a trail to recognition and renown with her public-speaking knowhow. Their friendship soon blossoms into love. But can a world riddled with opportunism and deceit ever hold their dreams and ideals? Written more than six decades ago and set in Madurai and the surrounding areas of the Tamil land, this classic romance – peopled by an array of compelling characters – was first serialized in a magazine in the 1960s and later attained further popularity on-screen. Believed to be Na. Parthasarathy's magnum opus, Kurinji Malar, is a sweeping saga that conjures an unforgettable landscape of hope and heartbreak – a delicate balance only a master storyteller can offer.
Kurinji Malar
Na. Parthasarathy
17% offAvailable
Aakhiri Khwahish
- Author Name:
Ajay K. Pandey
-
Book Type:

- Description:
उसके पिता की हद से ज्यादा उम्मीदों ने हर विफलता के साथ उसके आत्मविश्वास को और भी डगमगा दिया। उसके जीवन में उसकी पत्नी उम्मीद की एक किरण लेकर आई, जिसका व्यक्तित्व इतना करिश्माई था कि वह जहाँ जाती खुशियाँ बिखेर देती थी। सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा था कि तभी अँधेरे ने दस्तक दे दी। उसे पता चला कि उसकी पत्नी चंद दिनों की ही मेहमान है और उसने ठान लिया कि वह सारी मुश्किलों से लड़ेगा—यहाँ तक कि अपने परिवार से भी, अगर इससे उसके इलाज में मदद मिल जाए। उसके पिता को लगता है कि उनकी मदद करने से वह भी अपने पाप से मुक्त हो जाएँगे। वैसे भी उन्हें मालूम है कि उनका बेटा इस जंग को तभी जीतेगा जब अपनी पत्नी के लिए, अपनी पत्नी के साथ मिलकर लड़ेगा। क्या एक हारा हुआ बेटा खुद को एक अच्छा पति साबित कर पाएगा? क्या पिता-पुत्र की जोड़ी किस्मत के लिखे को मिटा पाएगी? ‘आखिरी ख्वाहिश’ प्रेम, संबंधों और त्याग की एक प्रेरक कहानी है, जो एक बार फिर साबित करती है कि एक अच्छी पत्नी बहुत अच्छे पति को बनाती है।
Aakhiri Khwahish
Ajay K. Pandey
20% offAvailable
Olave Vismaya
- Author Name:
Gayathriraj
-
Book Type:

- Description:
DESCRIPTION AWAITED
Olave Vismaya
Gayathriraj
17% offAvailable
I Wish I Never Met You
- Author Name:
Ankit Mishra +1
-
Book Type:

- Description:
"I Wish I Never Met You" is a stirring novel rooted in the bustling city of Mumbai, where the interwoven lives of three characters—Sahil, Sana, and Ankit—unfold in a tapestry rich with love, friendship, and the complex emotions that accompany them. This narrative, inspired by true events, draws readers into the heart of Mumbai, capturing its vivid essence through the experiences of its protagonists. Sahil, the main character, navigates the tumultuous waters of love, steering through moments of intense passion and profound understanding, while grappling with the challenges and revelations that love inevitably brings. Sana, as the second lead, brings a unique perspective on love’s enduring nature and its capacity to both heal and harm. Ankit, the third key player in this intricate story, adds depth to the narrative by showcasing the multifaceted nature of human relationships and the lessons learned from them. Through a series of poignant events and emotional highs and lows, "I Wish I Never Met You" delves into the essence of human connections. The novel illuminates the idea that love, in all its forms, is a powerful force capable of prompting immense personal growth and, simultaneously, profound reflection. The story examines not just the joy and exhilaration that love can bring, but also the pain, the regret, and the introspection that often accompanies failed relationships and lost connections. Set against the vibrant backdrop of Mumbai, the story paints a realistic picture of contemporary life in this dynamic city, capturing the pulse of its streets and the souls of its dwellers. Through the journeys of Sahil, Sana, and Ankit, the novel explores the myriad ways in which love influences our decisions, shapes our interactions, and forever alters the course of our lives. "I Wish I Never Met You" is a testament to the enduring power of love and the indelible mark it leaves on the human heart.
I Wish I Never Met You
Ankit Mishra
17% offAvailable
She Friend-Zoned My Love
- Author Name:
Sudeep Nagarkar
-
Book Type:

- Description:
Should I smile because we are friends or cry because we are just friends? Blessed with the gift of the gab, Apurv manages to charm everyone in his company. Like most teenage boys, he longs for a girlfriend but hasn’t found one yet. In another part of town, beautiful and popular Amyra leads a flawless life. All the boys desire her and all the girls want to be her best friend. A chance encounter with Amyra in the college canteen makes Apurv fall head over heels for her. But it isn’t long before he realizes that she is not interested in him, at least not in the way he wants her to be. Can Apurv get Amyra to change her mind before it’s too late, or will he be friend-zoned forever?
She Friend-Zoned My Love
Sudeep Nagarkar
17% offAvailable
Love The Midas Touch
- Author Name:
Jarna Hemnani
-
Book Type:

- Description:
Divya and Vikrant have been friends for years. Divya fell in love with Vikrant, whom she never met in real life but who existed in her virtual world. She loved him beyond her imagination; however, as it was destined, Vikrant could not decide on his feelings and bring stability. Divya has been waiting for years for Vikrant to realize his true feelings. Should she wait for Vikrant? How long can a girl be in a situation of to be or not to be? Was it the right time to forgive and forget, and was it worth the wait? Will they come together for real, or will fate keep them apart forever? Unravel their story to discover the answer.
Love The Midas Touch
Jarna Hemnani
17% offAvailable
Jas Ka Phool
- Author Name:
Bhalchandra Joshi
-
Book Type:

- Description:
प्रकट में तो यह उपन्यास एक हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी है, जिसकी छोटे शहर से चलकर बड़े शहर तक की यात्रा रोमांच, रोमांस और इनके बीच जीवन-यथार्थ के अच्छे-बुरे और कड़वे-मीठे अनुभवों से गुज़रती है। अनचाहे, अनजाने ही ऐसी स्थिति बनती है कि नायक, वह हिन्दू लड़का दोस्तों के बीच शाहरुख़ और मुस्लिम लड़की यानी नायिका, काजोल के नाम से पुकारे जाने लगते हैं। यह एक आम घटना है जो अक्सर कहीं भी घटित होती है। प्रेम प्राय: असफलता से नालबद्ध है। अक्सर ऐसे प्रेम की परिणति हताशा की राह चलकर शराबख़ाने से होती हुई ‘देवदासीय मृत्यु’ है। लेकिन इस उपन्यास में प्रेम उस शक्तिपुंज की भाँति अदृश्य रूप से मौजूद है जो एक अर्द्धशिक्षित लड़के को फ़िल्मों जैसी आभासी दुनिया से बाहर लाकर तमाम हताशा, कुंठा और अभावों के बावजूद उसके भीतर के करुण मनुष्य को पूरी मानवीय मार्मिकता के साथ सुरक्षित रखता है। नायक शाहरुख़ प्रेम की उस तरल उपस्थिति के कारण ही अपनी विपरीत परिस्थितियों से प्रतिरोध की शक्ति हासिल करता है। इसी के साथ उपन्यास में उसके वे तमाम दोस्त हैं जो हिन्दू-मुस्लिम होते हुए, और अपनी अशिक्षा के बावजूद, अपनी ज़रूरी मनुष्यता के साथ अपने अबोध मन की मार्मिक सांगिकता लिए मित्रता के लम्बे और अटूट रिश्तों से वचनबद्ध हैं। बाज़ार का क्रूर आगमन और भूमंडलीकरण द्वारा तेज़ी से बदलता समय समाज और रिश्तों को कैसे और कितनी तेज़ी से प्रभावित कर रहा है, इससे वे अनभिज्ञ हैं। यह भी हमारे समय का एक भयावह सच है, जो इस उपन्यास में कथ्यात्मक ज़रूरत के साथ मौजूद है। पाठकों को यह दिलचस्प लगेगा कि इन पात्रों की उपस्थिति और अबोध जिज्ञासाएँ अपनी मासूमियत में एक ऐसा रोचक संसार भी रचती हैं जिसकी जटिलता से वे अनजान हैं। इस उपन्यास में व्यंग्य की एक समानान्तर धारा पात्रों की ‘मौलिक धज’ को प्रकट करने के कारण ज़रूरी थी, लेकिन वह सहज ही रोचक भी लगेगी। बहरहाल उक्त सामाजिक दबावों और विसंगतियों के अतिरिक्त यह उपन्यास प्रेम, अलगाव और नायक की ज़िन्दगी में आए अनचाहे सेक्स अनुभवों को भी रोचक भाषा के साथ प्रस्तुत करता है।
Jas Ka Phool
Bhalchandra Joshi
20% offAvailable
Kuch Nahi
- Author Name:
Man Mohan Bhatia
-
Book Type:

- Description:
"माया - ""महेश, मुझे पहचाना क्यूँ नहीं! क्या कभी मेरी याद भी नहीं आई तुम्हें?"" महेश - ""ज़िंदगी में उस पल जब तुम साथ छोड़ गई थी, तब से सबकुछ भूल गया हूँ... तुम्हें भी!"" माया - ""हमने कितने साल सिर्फ़ एक दूसरे के साथ वक़्त बिताया... हक़ीक़त और ख्यालों में भी! कितनी बातें की... कितनी यादें समेटी... कितने ही ख़्वाब एक-दूसरे के लिए संजोए... सब भूल गए क्या?"" महेश - ""ज़िंदगी के पन्नें पलटने को कहोगी, तो सब याद है मुझे, माया! जैसे कल ही की बात हो, जब तुम मेरी थी और मेरे पास थी!"" मगर हम तुम जो रह गए थे बीतें वक़्त में, वो कसक... कुछ नहीं! वो अपनापन... कुछ नहीं! वो एहसास... कुछ नहीं! वो अलफाज... कुछ नहीं! वो मोहब्बत, कुछ नहीं! हमारे दरमियान... कुछ नहीं! कुछ नहीं! कुछ नहीं!"
Kuch Nahi
Man Mohan Bhatia
20% offAvailable
Ek Paheli Pyaar Ki
- Author Name:
Arvind Parashar
-
Book Type:

- Description:
नील एक लीडिंग ब्रांड कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव है और उसकी पत्नी गौरी एक डेंटिस्ट है, जो अपना क्लीनिक चलाती है। दोनों एक-दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते हैं। वे गुरुग्राम के पॉश इलाके में आरामदायक जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है, जैसे नील की फिटनेस प्रशिक्षिका श्रीन्या उनके जीवन में मुसीबतें खड़ी करना चाहती है। दृष्टि एक टी.वी. न्यूज़ एंकर और पत्रकार के रूप में कार्यरत है, जबकि उसका पति सोमेश एक सीनियर पुलिस अफसर है। वे अपनी रोज़ाना की जिंदगी से बोर हो चुके हैं, पर जब उनकी मुलाकात क्यूबा में नील और उसके दोस्तों से होती है, तो सभी की जिंदगियाँ एकदम से बदलनी शुरू हो जाती हैं। उनके जीवन में मानसिक स्थिरता और पागलपन का तड़का लगाने का काम उनकी हास्यास्पद और रहस्यमय मित्र मंडली—टॉम, जेरी, जेम्स, मैहर और अंतरिक्षा—करती है। ये कठिनाइयाँ तब और भयानक रूप ले लेती हैं, जब दृष्टि का अपहरण हो जाता है और नील को इसके लिए फँसा दिया जाता है। गौरी को कुछ कड़वी सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है और वह नील से दूर हो जाती है। पर क्या यही सच है या फिर कुछ और, जिसे सुनकर पैरों तले की जमीन खिसक जाए? यही प्यार की पहेली सुलझाएगी यह पुस्तक।
Ek Paheli Pyaar Ki
Arvind Parashar
20% offAvailable
I Am Sorry My Love
- Author Name:
Dr. Priyanka Sinha
-
Book Type:

- Description:
Raghav Malhotra has everything a guy could ask for – talent, influence, money. All that’s missing is companionship. In walks Siya Srivastav, a gorgeous BJMC student from Varanasi. One look at her and it’s love at first sight. But not all love stories are headed towards a ‘happily ever after’. The problem? It’s not love, it’s obsession. Raghav is besotted with her to a point where he can do anything to own her. His maniacal pursuit of unrequited love turns him into a stalker... and then a monster, shaking the very foundation of trust and friendship. How far will he go to quench his thirst of possession? Will he succeed in his endeavour, or will he succumb to the vagaries of destiny? Read I am sorry… my love to find out..
I Am Sorry My Love
Dr. Priyanka Sinha
17% offAvailable
We are Perfect
- Author Name:
Deepa Tripathi
-
Book Type:

- Description:
"तू जिगर भी है मेरी जान भी, है तुझ पे दिल कुर्बान भी किसी दुआ का तू असर लगे तेरे बिन ज़िन्दगी बेअसर लगे।" प्यार करने वाले अक्सर शुरूआत में इसी तरह की बातें करते हैं लेकिन बाद में ये बातें उस वक़्त बेमानी लगने लगती हैं जब प्यार के ये पंछी अपना बसेरा अलग-अलग बना लेते हैं। यश और योगिता ने भी तो यही किया... एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत की... संग जीने-मरने की कसमें खाई... लेकिन जाने किसकी नज़र उनके प्यार को लग गई और इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फ़ैसला ले लिया। अपनी नई ज़िन्दगी की तरफ़ बढ़ चुके इनके क़दम क्या वापस लौटेंगे?
We are Perfect
Deepa Tripathi
20% offAvailable
Kya Mujhe Pyar Hai?
- Author Name:
Arvind Parashar
-
Book Type:

- Description:
‘‘तो नील, कल्पना करो कि कोई है, जिससे मैं प्यार करती हूँ, इकतरफा और मैं उससे पिछले सात वर्षों से प्यार करती हूँ। सदा से इकतरफा और मैंने उसे आज तक नहीं बताया है।’’ ‘‘तुम वाकई अद्भुत हो, है न?’’ ‘‘और तुम कितने लोगों को जानते हो, जो किसी को सात वर्षों से चाहते हों और वह भी एकतरफा?’’ ‘‘मेरे खयाल से यह एकतरफा प्यार है, इसीलिए सात वर्षों से चला आ रहा है। अगर यह दोनों तरफ से होता तो शायद इसकी भी नियति मेरी जैसी ही होती।’’ ‘‘जब तक ऐसा कुछ होता नहीं, कोई नहीं जानता।’’ ‘‘मगर तुमने उसे इसके बारे में बताया क्यों नहीं?’’ ‘‘मेरी माँ ने कहा था, अगर मैं किसी से प्यार करती हूँ तो उसे बताने से पहले मुझे अठारह वर्ष पूरे करने होंगे। उसने कहा, उस लड़के से मिलने से पहले मुझे बालिग होना चाहिए।’’ —इसी उपन्यास से प्रेम और अंतरंगता के ताने-बाने में बुना अत्यंत रोचक और पठनीय उपन्यास। एक बार पढ़ना शुरू करने के बाद पाठक इसे खत्म करके ही रुकेंगे।
Kya Mujhe Pyar Hai?
Arvind Parashar
20% offAvailable
And Then She Unloved Me
- Author Name:
Pratik Sharma
-
Book Type:

- Description:
Pratik is an aspirant actor from Jalandhar, Punjab. He works as an IELTS trainer to financially support his family and himself. The young and dedicated boy thinks life to be much more complex than it actually is. His own idiocy and immature decisions lead to create chaos in his and life of people around him. Lesser he knew that to escape from Karma is impossible. Thus, till the time he understands what life is, he is left all alone.
And Then She Unloved Me
Pratik Sharma
17% offAvailable
Sharad ka Chand
- Author Name:
Namrata Singh
-
Book Type:

- Description:
चाँद से प्रेम है तो वैराग्य भी है, चाँद की चाँदनी में इंतज़ार है तो मिलन की रात भी हैं, चाँद से ही पूर्णिमा की शीतल रोशनी है तो अमावस्या की स्याह अंधियारी भी हैं। इसी चाँद की शरद पूर्णिमा में लीलाधर केशव ने रासलीला को रचा भी है, और इसी शरद के चाँद के इंतज़ार में बैठी है सोनिया जिसनें सुनी है तो बस एक कहानी...फ्रांस की सोनिया अपने दोस्तों के साथ मस्त और बिंदास जिंदगी जी रही थी। लेकिन सब कुछ बदल गया जब एक दिन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, भगवान श्री कृष्ण की कथा ने उसके लिए जीवन का नजरिया ही बदल दिया। कौन हैं ये कृष्ण जिसने सोनिया को इतना बेचैन कर दिया था? और आसमान में चमकते उस शरद के चाँद से सोनिया का क्या रिश्ता है? इन्हीं सवालों के जवाब ढूँढती, सोनिया फ्रांस के आसमान से, भारत की पावन जमीन वाराणसी आ पहुँची। वाराणसी की उन गलियों में फिर एक दिन अचानक, नियति की एक वक्रदृष्टि ने पलभर में सब कुछ बदल दिया। अब आसमान में हर साल शरद का चाँद चमकता, पर सोनिया का चाँद न जाने कहाँ डूब गया था।
Sharad ka Chand
Namrata Singh
20% offAvailable
Dil Raazi Ishqbaazi
- Author Name:
Anuj Tiwari
-
Book Type:

- Description:
क्या जिंदगी के नियमों और शर्तों के बाद भी आप उसे आसानी से गुजार सकते हैं? या उसकी वैधानिक चेतावनियों के बावजूद खुलकर सपने देख सकते हैं और उसे पूरी तरह जी सकते हैं? यह उपन्यास एक ऐसी युवा जोड़ी की कहानी है जो मानती है कि जीवन में कोई रिप्ले या रिवाइंड बटन नहीं होता। अनुज ने कभी सोचा भी नहीं था कि उस जिंदादिल पाखी के लिए उसके एहसास एक दिन उसकी कल्पना से परे परवान चढ़ेंगे जो प्यार में यकीन तक नहीं करती थी। अभी सबकुछ ठीक होता दिख रहा था कि हमेशा की तरह जिंदगी उनके मंसूबों पर पानी फेरने लगती है। आसान शब्दों में यह कहानी हमें परिवार, भरोसा, समर्पण और दोस्ती के महत्त्व को बताती है। ‘किसी से प्यार करना मुश्किल नहीं, मगर सच्चा साहस सदा के लिए उसका हो जाने में है।’
Dil Raazi Ishqbaazi
Anuj Tiwari
20% offAvailable
Platonic Marriage
- Author Name:
Anjali Bhatia
-
Book Type:

- Description:
Ishika, a struggling actress with a string if disastrous relationships behind her, has given up hope of ever finding true love. She disdains the idea of marriage as life insurance policy and being seen as sex object by the men in her life. Mohan, a modest schoolteacher nursing a heartbreak that might never go away, has closed himself to the possibility of ever finding love ever again. With love he has also shut out the prospect of sexual intimacy ofor good. Being in their thirties and sharing an uneasy equation with mumbai the city in which they have faced their demons Ishika and Mohan strike up an unlikely friendship. Eventually this prompts Mohan to propose a Platonic Marriage: One in which they will be heartfelt companions to each other on mental, emotional and spiritual levels all except sexcual. After several reservations, Ishika accepts Mohan's proposal. But will Ishika and MOhan eventually succumb to the tug of desire or does life have even bigger surprises for them than having found each other?
Platonic Marriage
Anjali Bhatia
17% offAvailable
Kashi Express
- Author Name:
Alok Mishra
-
Book Type:

- Description:
संगम का मतलब मिलना ही नहीं होता, बिछड़ना भी होता है।हजारों किलोमीटर तक फैली भारतीय रेल की पटरियों पर हजारों ट्रेनें भागती हैं और इन तमाम ट्रेनों में करोड़ों लोग रोज़ सफर करते हैं। इन्हीं किसी ट्रेन की गेट पर खड़े राज ने प्लेटफॉर्म पर भागती सिमरन का हाथ पकड़ कर अन्दर खींच लिया था। इन्हीं किसी ट्रेन में ठाकुर बलदेव सिंह, जय और वीरू के हाथों में हथकड़ी डालकर जेल ले जा रहे थे। इन्हीं किसी ट्रेन में समीर भी वर्षा से पहली बार मिलता है।समीर नौकरी के सिलसिले में मुंबई जा रहा है और वर्षा सहेली की शादी में इलाहाबाद। वर्षा तो इलाहाबाद में उतर जाती है लेकिन समीर के दिल में घर कर जाती है।यहाँ से ये कहानी ज़िन्दगी की पटरियों पर दौड़ती हुई, अपनी मंज़िल की तलाश में आगे बढ़ती है, और वहीं जाकर रुकती है, जहाँ से कहानी शुरू होती है।
Kashi Express
Alok Mishra
20% offAvailable
Ek Prem Kahani Aisi Bhi
- Author Name:
Sudeep Nagarkar
-
Book Type:

- Description:
कभी-कभी प्यार महज आँखों का धोखा होता है। कभी-कभी यह आपकी जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य बन जाता है। जब हर किसी पर यह बुखार चढ़ा है कि सोशल मीडिया पर क्या ट्रेंड कर रहा है, तब रघु किताबों में खोया है। उसके लिए तो प्यार करने का खयाल भी किताबों तक ही सिमटा है। फिर एक दिन उसकी मुलाकात रूही से होती है। करीब आ रहे छात्र-संगठन के चुनावों के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ रहा था कि रघु एक ऐसी मुश्किल में फँस जाता है, जिससे निकलना उसके लिए असंभव सा हो जाता है। उसके जिगरी दोस्तों ने उसे बाहर निकालने का एक प्लान बनाया, लेकिन उसकी मुसीबत और बढ़ गई। क्या रघु सही-सलामत निकल पाएगा या कैंपस की राजनीति का तूफान उसे उड़ा ले जाएगा? सामाजिक-राजनीतिक दाँव-पेंच में उलझी पृष्ठभूमि पर आधारित सुदीप की यह नई पुस्तक रिश्तों के स्याह पहलू, सत्ता की भूख और रसूखदारों के पाखंड की परतें उधेड़ती है।
Ek Prem Kahani Aisi Bhi
Sudeep Nagarkar
20% offAvailable