AASMAAN SE OONCHI UDAAN
(0)
₹
400
₹ 320 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
‘यह आपके जीवन का सबसे अच्छा समय है, जब आप पंखों को फैलाना और उड़ना सीख रहे हैं।’ भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को युवा शक्ति पर अगाध विश्वास था। वह भारत और भारत से बाहर 2.1 करोड़ से भी अधिक बच्चों और युवाओं से मिले तथा उनसे ज्ञान की शक्ति, आकांक्षा, नैतिक व्यवहार एवं समाज में परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने देशभर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों में युवाओं से मुलाकात की और एक संकल्पित शिक्षक के रूप में उनसे बातचीत की। ‘आसमान से ऊँची उड़ान’ में उनके लगभग दो हजार में से चुनिंदा व्याख्यान संकलित किए गए हैं। ये व्याख्यान स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के अलावा अन्य वर्गों के बीच दिए गए थे। उनमें से प्रत्येक में उन्होंने अपने आप को जीवन के लिए सबसे अच्छी तरह तैयार करने, चुनौतियों को जानने और उनका मुकाबला कर आगे बढ़ने तथा प्रत्येक व्यक्ति के सर्वोत्तम प्रदर्शन को सामने लाने पर बात की है। अपने और अपने शिक्षकों एवं गुरुओं के साथ ही संसार के कुछ महानतम स्त्री-पुरुषों के जीवन की घटनाओं तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नई-नई खोज की चर्चा कर वे हमें उन सपनों और कठिन परिश्रम का महत्त्व बताते हैं, जिनसे उन सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण से समृद्, जीवन के मुक्त आकाश में ऊँची उड़ान भरने की प्रेरणा देती हर भारतीय के लिए एक अनिवार्य पुस्तक।
Read moreAbout the Book
‘यह आपके जीवन का सबसे अच्छा समय है, जब आप पंखों को फैलाना और उड़ना सीख रहे हैं।’ भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को युवा शक्ति पर अगाध विश्वास था। वह भारत और भारत से बाहर 2.1 करोड़ से भी अधिक बच्चों और युवाओं से मिले तथा उनसे ज्ञान की शक्ति, आकांक्षा, नैतिक व्यवहार एवं समाज में परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने देशभर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों में युवाओं से मुलाकात की और एक संकल्पित शिक्षक के रूप में उनसे बातचीत की।
‘आसमान से ऊँची उड़ान’ में उनके लगभग दो हजार में से चुनिंदा व्याख्यान संकलित किए गए हैं। ये व्याख्यान स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के अलावा अन्य वर्गों के बीच दिए गए थे। उनमें से प्रत्येक में उन्होंने अपने आप को जीवन के लिए सबसे अच्छी तरह तैयार करने, चुनौतियों को जानने और उनका मुकाबला कर आगे बढ़ने तथा प्रत्येक व्यक्ति के सर्वोत्तम प्रदर्शन को सामने लाने पर बात की है। अपने और अपने शिक्षकों एवं गुरुओं के साथ ही संसार के कुछ महानतम स्त्री-पुरुषों के जीवन की घटनाओं तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नई-नई खोज की चर्चा कर वे हमें उन सपनों और कठिन परिश्रम का महत्त्व बताते हैं, जिनसे उन सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।
प्रेरणा और सकारात्मक दृष्टिकोण से समृद्, जीवन के मुक्त आकाश में ऊँची उड़ान भरने की प्रेरणा देती हर भारतीय के लिए एक अनिवार्य पुस्तक।
Book Details
-
ISBN9789390900855
-
Pages192
-
Avg Reading Time6 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
JPSC PT 1st & 2nd Paper Question Bank 2024 | Answers with Detailed Explanation (English)
- Author Name:
Team Prabhat
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Pulwama Attack
- Author Name:
Vikas Trivedi +1
- Book Type:

- Description: बीते सात वर्षों में हमारे देश में जो बड़ी घटनाएँ घटीं, उन्होंने न सिर्फ देश के लोगों का, बल्कि दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है। राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीति से जुड़ी घटनाओं और तमाम हलचलों के दौर में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरा हो, जिसकी बात जनसामान्य ने अपनी दैनिक वार्त्ताओं में न की हो। इन घटनाओं में दुश्मन देश की क्रूरता भी दिखी तो देश के जाँबाज वीरों की वीरता भी; शूरवीरों के बलिदान ने देश को झकझोरा भी और बदले में हुई काररवाई ने गर्व करने के क्षण भी दिए। पुलवामा में हमारी सेना के 40 जवानों पर हुए हमले ने देश को झकझोरकर रख दिया था। विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के लिए हर देशवासी प्रार्थना कर रहा था। देश की सीमाओं पर आए दिन पाकिस्तान की ओर से कोई कायराना हरकत की जाती थी और भारत की ओर से उसका कड़ा जवाब भी बराबर दिया जाता रहा है। पुलवामा और उसके इर्द-गिर्द हुई घटनाओं के बाद भारत ने जवाबी काररवाई में बालाकोट में आतंकियों के बेस को नेस्तनाबूत कर दिया और उसके बाद जम्मू-कश्मीर को संवैधानिक राज्य का दर्जा देते हुए धारा 370 को हटाया। ये सभी वे बड़ी घटनाएँ थीं जिनकी उम्मीद देशवासियों को भारत सरकार से थी। ऐसी ही तमाम घटनाओं का संकलन है ‘पुलवामा अटैक’, जिसे विकास त्रिवेदी और स्मिता अग्रवाल ने वास्तविक घटनाओं को काल्पनिक आधार पर प्रस्तुत किया है।
Notam Namami
- Author Name:
Yashwant Kothari
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Nehru Banam Subhash
- Author Name:
Rudrangshu Mukherjee
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
1000 Swami Vivekananda Prashnottari
- Author Name:
Virendra Yagnik
- Book Type:

- Description: "स्वामी विवेकानंद : एक ऐसा नाम, जो अपने जन्म के 150 वर्ष बाद भी लोगों को स्फूर्ति से भर देता है और देश, धर्म एवं संस्कृति के लिए अपना बलिदान करने की प्रेरणा देता है। ऐसे योद्धा संन्यासी का जन्म 12 जनवरी, 1863 को माँ भुवनेश्वरी देवी की कोख से हुआ था। अवसान के समय स्वामीजी की आयु मात्र 39 वर्ष 5 महीने और 24 दिन थी। हिंदू धर्म के पुनर्जागरण के पुरोधा के रूप में भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व इतिहास में वे हमेशा याद किए जाएँगे। अपनी 39 वर्ष की छोटी सी आयु में संपूर्ण विश्व को उन्होंने वेदांत को वह वैश्विक स्वरूप प्रदान किया, जिसकी आज के युग में सबसे अधिक आवश्यकता है। ऐसे युगपुरुष के जीवन और अद्भुत कार्यों को प्रश्नोत्तर रूप में प्रस्तुत किया गया है। विशाल कलेवर को 1000 प्रश्नों में समेटना भी दुष्कर कार्य है, अतः महत्त्वपूर्ण प्रसंगों को ही पुस्तक का विषय बनाया गया है। भारतीय अस्मिता, गौरव, शक्ति, सामर्थ्य, मेधा और ज्ञान के प्रतीक स्वामी विवेकानंद के सार्थक जीवन का ज्ञान कोश है यह पुस्तक।
Hamare Sudarshanji
- Author Name:
Baldev Bhai Sharma
- Book Type:

- Description: "संघ के पंचम सरसंघचालक पूज्य सुदर्शनजी का ऋषितुल्य जीवन भौगोलिक व मत-पंथ की सीमाएँ लाँघकर देश-विदेश के लक्षावधि अंतःकरणों में एक प्रेरणापुंज के रूप में बसा है। हमारे ऋषियों ने कहा, ‘यानि अस्माकं सुचरितानि तानि त्वया सेवितम्’ यानी उनके जीवन के जो आदर्श हैं, सुचरितरूप श्रेष्ठ जीवन-मूल्य जिन्हें उन्होंने जिया, वह सद्मार्ग जिस पर चलकर उन्होंने मानवता के उच्च मानदंड स्थापित किए, उन्हें उनकी आनेवाली पीढ़ी यानी हम अपने जीवन के आचरण में ढालें, ताकि हम उन सद्गुण-सदाचार से युक्त उदात्त जीवन-मूल्यों और संस्कारों से युक्त जीवन जी सकें। पूज्य सुदर्शनजी के ऐसे तपोनिष्ठ व संकल्पवान् राष्ट्रसेवी जीवन का सान्निध्य जिन असंख्य लोगों को मिला, वे स्मृतियाँ उनके हृदय को सुवासित किए हुए हैं। एक बालक से लेकर स्वयंसेवक बनने, कार्यकर्ता के रूप में ढलकर प्रचारक जीवन का असिधारा व्रत स्वीकारने और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूज्य सरसंघचालक के रूप में प्रतिष्ठित होने की उनकी यात्रा बड़ी प्रेरणास्पद है। पूज्य सुदर्शनजी के जीवन की यह विविध पक्षीय प्रेरणा आनेवाले समय में राष्ट्र व समाज के सर्वतोमुखी उन्नयन हेतु लक्षावधि स्वयंसेवकों के लिए तो जीवंत रहे ही, समाज के अन्य वर्गों में भी उस जीवन-दृष्टि का विस्तार हो, यह महत् उद्देश्य ही इस ग्रंथ की रचना का आधार है। विश्वास है कि यह ग्रंथ पूज्य सुदर्शनजी की यश-काया को अक्षुण्ण रखेगा और सबके लिए राष्ट्रभक्ति व समाजसेवा का पाथेय बनेगा। "
Money Making Skills by Warren Buffet: A Guide to Building Wealth (Warren Buffett Investment Strategy Book)
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Super Speed English Speaking Course
- Author Name:
Rashmeet Kaur
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
The Magic of Faith
- Author Name:
Dr. Joseph Murphy
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
The Secret Adversary Hardcover
- Author Name:
Agatha Christie
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
1000 Sangh Prashnottari
- Author Name:
Anish Bhasin
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Towards Quality Education in India
- Author Name:
Dr. Binodanand Jha
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
The Black Bitch and Other Stories
- Author Name:
P. Raja
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
My Life
- Author Name:
Dr. A.P.J. Abdul Kalam
- Book Type:

- Description: "डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आजाद भारत की सबसे प्रेरक हस्तियों में से एक हैं। एक वैज्ञानिक, विचारक, शिक्षक, लेखक और भारत के प्रथम नागरिक के रूप में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इसके साथ ही एक विकसित भारत के सपने को साकार करने के संकल्प, लोगों के साथ संवाद के सीधे और सरल तरीके के साथ ही देशवासियों के प्रति अगाध प्रेम ने उन्हें कोटि-कोटि भारतीयों का चहेता बना दिया था। ‘माय लाइफ’ में डॉ. कलाम ने अपने जीवन की कहानी लिखी है, जिसकी शुरुआत रामेश्वरम में उनके बड़े होने से होती है, फिर भारतीय अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए उनका काम करना, भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल, और उसके बाद के उनके जीवन की चर्चा है। एक अद्भुत जीवन का शानदार परिचय करानेवाली यह आत्मकथा कठिन परिश्रम, कर्मठता, साहस और नई सोच के महत्त्व को बतानेवाली कहानियों से भरी है। सुंदर वर्णन और सरल लेखन के कारण ‘माय लाइफ’ निश्चित ही सभी आयु के पाठकों को प्रेरित करेगी। "
IROM SHARMILA AUR AAMARAN ANSHAN
- Author Name:
Shashidhar Khan
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Dhoop Khulkar Nahin Aati
- Author Name:
Jai Prakash Shriwastav
- Book Type:

- Description: This book has no description
Vijayi Bhav
- Author Name:
Dr.A.P.J. Abdul Kalam/Arun Kumar Tiwari
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
GANIT KE ROCHAK TATHYA
- Author Name:
Anil Anuj
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
MERE DESH KI NADIYAN (H)
- Author Name:
Vinod Singh
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Bharatiya Jnan Parampara Aur Vicharak
- Author Name:
Rajaneesh Kumar Shukla
- Book Type:

- Description: "भारत की सनातन-सांस्कृतिक परंपरा समावेशी, करुणाप्रधान एवं समतामूलक रही है। समय के झंझावातों, विदेशी आक्रांताओं के प्रहारों और तकनीक की चकाचौंध ने इसके बाह्य स्वरूप को प्रभावित अवश्य किया है लेकिन मूल रूप में समस्त चराचर जगत् को स्वयं का रूप मानने की भारतीय-दृष्टि आज भी लोकजीवन में अपना स्थान बनाए हुए है। आचार्य रजनीश शुक्ल की यह पुस्तक भारतीय समाज, इतिहास, संस्कृति, राष्ट्र-निर्माण, आत्मनिर्भरता, पत्रकारिता आदि विषयों को सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत करती है और ऐसा करते हुए वह गौतमबुद्ध, कबीर, तुलसीदास, गांधी, विनोबा, आंबेडकर, वीर सावरकर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों को उद्धृत करते हैं, जिससे उनके विचार एक सनातन ज्ञानपरंपरा के वाहक के रूप में दिखलाई देते हैं। —रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार ) आचार्य रजनीश कुमार शुक्ल ने इस कृति में भारतीय ज्ञानपरंपरा को उसके वर्तमान व्यापक संदर्भ में देखा है। वे अपनी परिपुष्ट दार्शनिक पृष्ठभूमि के कारण प्राचीन भारतीय चिंतन के विविध आयामों पर अधिकार रखते हैं तथा समकालीन पश्चिमी विचार और दर्शन के साथ-साथ आधुनिक भारतीय दर्शन एवं चिंतन पर भी उनकी वैसी ही पकड़ है। यह पुस्तक एक नई बहस को आरंभ करेगी। —प्रो. कमलेशदत्त त्रिपाठी कुलाधिपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा पिछले दो दशकों में पूरे विश्व की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक संरचना में व्यापक बदलाव आया है। इस परिदृश्य में भारत एक बार फिर से विश्वगुरु बन सकता है—इसमें कोई संदेह नहीं है। हालाँकि कुछ लोग असहमत हो सकते हैं। राष्ट्रीय चिंतक यह मानते हैं कि भारत की सांस्कृतिक विशिष्टता में विश्वगुरु बनने के बीज-तत्त्व विद्यमान हैं। यहाँ का जन अपनी पहचान से भारत को विशिष्ट बनाए हुए है। भारतीय चिंतन और भारतीय दृष्टि मनुष्य को एक संपोष्य जीवन प्रणाली दे सकती है और यही वह कारण है जिससे भारत को विश्वगुरु बनना ही है, इसे कोई रोक नहीं सकता है। इस लघु संग्रह में इसकी पड़ताल करने की कोशिश की गई है। इसमें भारतीय ज्ञानपरंपरा के सनातन प्रवाह की विविध धाराओं के रूप में समझने की कोशिश की गई है। इस धारा को प्रवाहित करने में योगदान करनेवाले कुछ विचारकों की विचार-सरणि का निदर्शन करने का यह एक विनम्र प्रयास भी है। विश्वास है कि अनादि से अनंत तक विस्तृत भारत की ज्ञानयात्रा को समझने में यह लघुतम प्रयास पाठकों को सार्थक लगेगा। "
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book