Chikitsa Aur Hum
(0)
Author:
Dr. Anil ChaturvediPublisher:
Prabhat PrakashanLanguage:
HindiCategory:
Health-fitness-nutrition₹
95
₹ 76 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
This book does not have any description.
Read moreAbout the Book
This book does not have any description.
Book Details
-
ISBN9788173155581
-
Pages156
-
Avg Reading Time5 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Aapka Adbhut Srijan
- Author Name:
Dr. Himanshu Bavishi
- Book Type:

- Description: ‘एक सुरक्षित गर्भावस्था और प्रतिभाशाली बच्चा यों ही नहीं हो जाता’ बल्कि यह जागरूकता, सही जानकारी, सक्रिय रूप से शामिल माता-पिता और उनको चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करवाने वाली टीम का सामूहिक प्रयास होता है। गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का सबसे सुखद दौर होता है। नवजात के आगमन की बहुत सारी तैयारी करनी होती है। शारीरिक और भावनात्मक बदलाव, सामान्य लक्षण और उनका उपचार, सही पोषण, बच्चे का विकास, प्रसव पूर्व और बाद की देखभाल तथा संक्षेप में प्रसव की सही, वैज्ञानिक जानकारी, आसानी से समझ में आनेवाली सटीक जानकारी देने से गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा होता है। यह पुस्तक नवीनतम विज्ञान ‘गर्भ संस्कार’ का आधुनिक प्रासंगिकता के साथ निचोड़ है। यह पुस्तक अंग्रेजी में "Your Miracle in Making" तथा मराठी और गुजराती के बाद अब हिंदी भाषा में ‘आपका अद्भुत सृजन’ बहुत ही सावधानीपूर्वक भावी माता-पिता के लिए तैयार की गई है। गर्भावस्था के बारे में यह पुस्तक दंपती को हर वह जानकारी देती है, जो उनके जीवन के सबसे महत्त्वपूर्ण पलों से संबंधित है और उसे वे जानना चाहते हैं।
Jal Pradushan
- Author Name:
Dr. Sheo Gopal Mishra
- Book Type:

- Description: "जल प्रदूषण भूमंडल का दो - तिहाई भाग जल है और उस जल का मात्र 2. 8 प्रतिशत भाग ही हमारे पीने के योग्य है । लेकिन बढ़ते औद्योगिकीकरण तथा शहरीकरण ने इसे भी प्रदूषित कर दिया है । जल के प्राय : सभी स्रोत या तो दूषित हो गए हैं या होते जा रहे हैं । ओद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप नदियों और समुद्रों का ही नहीं, भू-जल भी पीने योग्य नहीं रहने दिया । इस सबके परिणाम मनुष्यों, पशुओं, जल-जंतुओं तथा फसलों को भोगने पड़ रहे है । जल के स्रोत (नदियाँ, समुद्र, भू-जल) कैसे प्रदूषित होते हैं, वे कौन - कौन - से प्रदूषक है जो जल को उपयोग के अयोग्य बनाते है, प्रदूषित जल की क्या पहचान है, उसे किस प्रकार शुद्ध किया जा सकता है । प्रदूषित जल के उपयोग से कौन -कौन -सी बीमारियाँ फैलती है, विश्य-स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए क्या-क्या किया जा रहा है, इसकी प्रामाणिक और वैज्ञानिक जानकारी इस पुस्तक में दी गई है । पुस्तक विद्यार्थियों तथा आम लोगों के लिए भी समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी । "
Apane Bachche Ko Vijeta Banayen
- Author Name:
Suman Vajpayee
- Book Type:

- Description: "अभिभावक की भूमिका बच्चों की सोच को दिशा देने में बहुत महत्त्व रखती है। माता-पिता उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाकर बच्चों के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। केवल सोच ही वह चीज है, जो हार को भी जीत में बदल देती है। चींटी दीवार पर चढ़ने के प्रयास में बार-बार गिरती है, पर फिर भी वह हिम्मत नहीं हारती। लगातार प्रयास करते हुए अंतत: वह दीवार पर चढ़ने में सफल हो जाती है, हालाँकि वह तो इतना नन्हा प्राणी है कि उसे तो पहले ही प्रयास में निराश हो जाना चाहिए था, पर ऐसा नहीं होता है। फिर एक बालक, जिसमें काम करने की लगन हो, बुद्धि हो, शक्ति हो, तब वह निराशा को क्यों गले लगाए? अभिभावक बच्चे की हर सफलता पर उसे आश्वस्त करें कि उसमें क्षमता है, योग्यता है। हारने पर भी अपने प्यार में कमी न आने दें, अत्यधिक अपेक्षाएँ भी उससे न रखें। अत: एक अभिभावक के नाते आप अपने बच्चे के मार्गदर्शक, पालक, संरक्षक एवं सुरक्षा-कवच बनें। बच्चों को आत्मनिर्भर, अनुशासित, दृढ़ इच्छाशक्तिवाला एवं विजेता बनानेवाली एक व्यावहारिक दिशा-निर्देशक पुस्तक, जो माता-पिता ही नहीं सभी आम और खास के लिए पठनीय है। "
Yog Dwara Swastha Jeevan
- Author Name:
B.K.S. Iyengar
- Book Type:

- Description: योग द्वारा स्वस्थ जीवन—बी.के.एस. आयंगर ‘योग’ एक तपस्या है। शरीर को निरोग एवं सशक्त बनाने की एक संपूर्ण विधि है ‘योग’। योग असाध्य रोगों को भी दूर भगाता है। आज संसार भर के लोग योग और इसके चमत्मकारी प्रभावों के प्रति आकर्षित हैं। विश्वप्रसिद्ध योगगुरु बी.के.एस. आयंगार की इस पुस्तक ‘योग द्वारा स्वस्थ जीवन’ में आसन किस प्रकार किए जाएँ, किस प्रकार होनेवाली गलतियों को टाला जा सकता है और अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है, इन बातों को आम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। योग के द्वारा कैसे व्यक्तियों का उपचार किया जाए, इसका त्रुटिहीन अभ्यास करते हुए अधिकाधिक लाभ कैसे प्राप्त किया जाए—इसका सचित्र वर्णन किया गया है। पुस्तक का उपयोग करना आसान व सरल हो, इस दृष्टि से पुस्तक के अंत में दो परिशिष्ट जोड़े गए हैं। परिशिष्ट 1 में आसन क्रमांक और आसनों के नाम देकर उनका वर्गीकरण प्रस्तुत किया गया है। परिशिष्ट 2 में किस रोग में किस आसन से लाभ होगा, उनका वर्णन है। स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखानेवाली सरल-सुबोध भाषा में योग पर एक अनुपम कृति।
Sakaratmak Soch
- Author Name:
P.K. Arya
- Book Type:

- Description: "जब भी खिड़की से बाहर देखें तो कीचड़ को नहीं, आसमान के तारों को देखें—यही है सकारात्मक सोच। सकारात्मक सोच आदमी का वह ब्रह्मास्त्र है, जो उसके मार्ग के सभी व्यवधानों व बाधाओं को समाप्त कर उसकी सफलता का मार्ग प्रशस्त कर देता है। याद रखें—एक नकारात्मक विचार हमारे अनेक सकारात्मक विचारों को समाप्त कर देता है, उनका दमन कर देता है। निराशा मनुष्य को शिथिल कर देती है, तोड़कर रख देती है; वहीं एक छोटी सी सफलता का सकारात्मक विचार मन में उमंग एवं उत्साह का संचार कर देता है। आज की आपाधापी भरी जिंदगी में सभी लोग तरह-तरह की स्पर्धाओं और चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में महत्त्वपूर्ण आवश्यकता सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सोच के साथ आगे बढ़ने की है। सकारात्मक सोच व्यक्ति की जीवनशैली और फिर दृष्टिकोण को बदल देती है; इससे व्यक्ति की सफलता के सारे द्वार खुल जाते हैं। इस पुस्तक में सकारात्मक सोच विकसित करने के सरल उपाय और उनसे हमारे व्यक्तित्व पर पड़नेवाले सुनहरे प्रभावों के बारे में बताया गया है, जिन्हें जीवन में अपनाकर आप अभूतपूर्व सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। "
Beemariyan Harengi
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: स्वास्थ्य के लिए अमृत का प्याला
Aap Safal Kaise Ho
- Author Name:
Dr. Ashutosh Karnatak
- Book Type:

- Description: "जीवन में कौन सफल और विजयी होना नहीं चाहता। यह पुस्तक एक सफल उच्च पदस्थ प्रबंधक के व्यावहारिक अनुभव का निचोड़ है, जो आपको बताएगी कि सफल होने, विजय प्राप्त करने और जीवन में आगे बढ़ने के गुर क्या हैं। बानगी के लिए प्रस्तुत हैं कुछ सूत्र— • किसी भी अवरोध के पश्चात् यह आवश्यक है कि उस रुकावट का ब्योरा विस्तार से लिखें, क्योंकि लिखी बात को दिमाग अच्छी तरह से समझता है अपेक्षाकृत मौखिक विवरण के। • हमेशा किसी भी रुकावट का रास्ता निकालने के लिए पहले धैर्य से उसके बारे में सोचें, उसको विभिन्न टुकड़ों में तोड़ें तथा एक-एक कर उसको कार्यान्वित करें। • यदि कोई व्यक्ति रुकावट पेश कर रहा हो तो उसे Persue करके किसी भी तरह से negotiation स्तर तक लाएँ, ताकि वह अब आपकी बात सुन सके। • मन-ही-मन में यह प्रण लें कि आप किसी समस्या का कारण नहीं, अपितु समाधान का कारक बनेंगे। जीवन में कुछ कर दिखाने का दम-खम पैदा करने की शक्ति देनेवाले बिंदु, जो आपको एक सफल व्यक्ति बनने में सहायक सिद्ध होंगे। "
Aapka Swasthya Aapke Haath
- Author Name:
Dinanath Jhunjhunwala
- Book Type:

- Description: बीमारी केवल शारीरिक ही नहीं हुआ करती; अगर व्यक्ति मानसिक बीमारियों जैसे-काम; क्रोध; लोभ; मोह आदि से ग्रस्त हैं तो भी वह बीमार ही माना जाएगा। अत: पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति वह है; जो शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से स्वस्थ है। बीमारियों का कारण हम स्वयं बनते हैं। शारीरिकबीमारियों केनिवारण केलिए 'प्रात: भ्रमण' तथा 'योग' को दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। इससे बिना दवा खाए भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में विद्वान् लेखक ने यह बताया है कि स्वस्थ रहने के लिए प्रात: भ्रमण कैसे करना चाहिए भोजन तथा आहार कैसा होना चाहिए तथा कब करना चाहिए दांपत्य जीवन को कैसे सफल बनाया जा सकता है; वृद्धावस्था की समस्याएँ एवं उनका समाधान; सुख क्या है और कहाँ?; जल ही जीवन है आदि। स्वस्थ रहने के लिए सबसे अहम बात यह है कि हम उन चीजों के सेवन से परहेज करें; जिनकी हमें जरूरत नहीं है; जो हानिकारक हैं। पान; पान मसाला; खैनी; शराब; मांसाहार के बिना भी हम अधिक स्वस्थ बने रह सकते हैं; अत: इनका सेवन करकेबीमार क्यों पड़े? यह हमेशा ध्यान रखें कि स्वस्थ रहना प्राकृतिक है; अस्वस्थ रहना अप्राकृतिक। आज हर कोई-क्या गरीब; क्या अमीर-अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में इस पुस्तक की उपयोगिता और बढ़ जाती है। आशा है; सुधी पाठक पुस्तक में दिए सुझावों को अपने जीवन में अपनाकर पूर्ण स्वस्थ तथा निरोग रह सकते हैं।
Super Ameer Banne Ki Master Key
- Author Name:
Napoleon Hill
- Book Type:

- Description: "छ लोग धन कमाने का आसान सा रास्ता पाना चाहते हैं, ऐसा कि जिसमें कुछ भी न करना पड़े। और ऐसा लगभग सभी चाहते हैं। परंतु ऐसा कोई फॉर्मूला नहीं है कि कुछ भी किए बिना काफी कुछ हाथ लग जाए; लेकिन एक रास्ते से धन कमाने का गुण हासिल होना निश्चित है और यह मास्टर चाबी से मिल सकता है। यह मास्टर चाबी ऐसा अमोघ यंत्र है, जिसे धारण करनेवाला इससे सभी समस्याओं के समाधान का दरवाजा खोल सकता है। इसकी जादुई ताकत का अंदाजा इसे हासिल करने पर ही लग सकता है। इससे वे तौर-तरीके मालूम हो जाते हैं, जिनसे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति, असफलता, निराशा, गलती, गलत निर्णय और पहले की पराजय को अनमोल उपलब्धि में तब्दील किया जा सकता है। निराशा को आशा में बदलनेवाली यह चाबी ऐसा फॉर्मूला है, जिसे घुमाकर विवेक का अकूत भंडार मिल सकता है। इस भरोसेमंद उपाय से विनम्र लोग पैसा, ताकत, नाम, शोहरत सब हासिल कर सकते हैं। यह हताशा में समय से पहले बूढ़े नजर आनेवाले युवकों में नई ऊर्जा, जोश और उत्साह भर देता है। धनकुबेर की बात करते समय दिमाग में हमेशा यह बात रहती है कि इसे हासिल करनेवालों ने अपने हिसाब से जीवन को ऐसे ढर्रे पर ढाला, ताकि जीवन प्रसन्नता से भरा रहे। धनकुबेर बनने के व्यावहारिक सूत्र बताती एक अत्यंत विचारशील पुस्तक, जो केवल धन को ही नहीं अपितु आपसी संबंधों, सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदना एवं जीवन में अनुशासन को भी बराबर का महत्त्व देती है। "
Ayurveda Aur Swastha Jeevan
- Author Name:
Dr. T.L. Devraj
- Book Type:

- Description: यह पुस्तक आयुर्वेद के सभी आयामों की महत्ता को प्रकट करती है। पुस्तक की विषय-वस्तु में रोगों से बचाव के उपायों और उपचार दोनों पक्षों पर ध्यान दिया गया है आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों द्वारा उपचार, खनिज-लवणों तथा मानव शरीर को विषमुक्त करनेवाली बॉडी क्लींजिंग पद्धतियों के अलावा उपचार के अनूठे तरीके समाविष्ट है आयुर्वेदिक उपचार शारीरिक तथा मानसिक संतुलन सुनिश्चित करता है प्रत्येक व्यक्ति के लिए आयुर्वेद एक उत्तम मार्गदर्शक है लेखक ने इस बात पर विशेष बल दिया है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने शरीर की प्रकृति के बारे में जाने और उसके अनुसार चलकर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्राप्त करे
Body-Organ Donation
- Author Name:
Arun Anand
- Book Type:

- Description: "India has made significant progress in the field of body and organ donation over the last few decades. But there still remain many challenges. This book takes stock of the journey of ancient and modern India in the field of body and organ donation and the stellar role played by organisations like Dadhichi Deh Dan Samiti to promote this cause. This book demystifies the complex and multi-dimensional subject of body and organ donation. It explains the scientific, legal, ethical and financial aspects of the transplantation of organs from Indian as well as global perspective. The book takes a look at the past, present and the challenges ahead in the field of body and organ donation. It is a ready reckoner for anyone who wants to know about body and organ donation.
ACUPRESSURE CHIKITSA
- Author Name:
Dr. A.K. Saxena +1
- Book Type:

- Description: "पिछले कुछ वर्षों में एक्यूप्रेशर ने काफी ख्याति अर्जित की है, जिसका प्रमुख कारण यह है कि इसमें किसी तरह की दवाइयों या शल्य चिकित्सा की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे यह हर तरह के साइड इफेक्ट से मुक्त है। यह पूरी तरह से गैरपरंपरागत, सुरक्षित और गैर-हस्तक्षेपकारी है। इतना ही नहीं, गरदन के दर्द या लंबर स्पॉण्डिलाइटिस, साइनसाइटिस, पीठ दर्द, घुटनों के दर्द, एडि़यों के दर्द, साइएटिका, डिस्क खिसकने, कब्ज, अपच, अनिद्रा, अवसाद, टेनिस एल्बो, दमा, हाइपर टेंशन, माइग्रेन, स्नायु संबंधी समस्याओं आदि में भी बेहद उपयोगी साबित हुई है। काफी समय से इस बात की आवश्यकता अनुभव की जा रही थी कि कोई ऐसी पुस्तक प्रश्नोत्तर रूप में हो, जिसमें इस थेरैपी के असर और उपयोगिता के बारे में आम पाठक के मन में उठने वाले सारे प्रश्नों के उत्तर दिए गए हों। यह पुस्तक उस अभाव की पूर्ति करती है। इसमें स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए एक्यूप्रेशर का उपयोग और उसके महत्त्व को चित्रों के जरिए यथासंभव स्पष्टता के साथ समझाया गया है। नीरोग रहने के लिए बिना किसी साइड इफेक्ट के एक्यूप्रेशर चिकित्सा का व्यावहारिक उपयोग बनानेवाली महत्त्वपूर्ण पुस्तक।"
Samaya Prabandhan (Time Management)
- Author Name:
P.K. Arya
- Book Type:

- Description: अगर आप यह कहते रहते हैं कि अमुक काम के लिए मेरे पास समय ही नहीं है तो आप समय-प्रबंधन नहीं जानते। उचित समय-प्रबंधन से आप प्रत्येक कार्य—पढ़ाई, खेल, मनोरंजन, गपशप, भरपूर नींद, सुबह की सैर आदि सब कर सकते हैं। समय-प्रबंधन में जरा भी कठिनाई नहीं है, इसका सीधा सा फॉर्मूला है—प्रत्येक कार्य अपने तय वक्त पर किया जाए—समय पर सोकर उठना, समय पर नहाना, समय पर खाना, समय पर पढ़ाई, समय पर दफ्तर के सारे काम निबटाना। याद रखें, जो व्यक्ति समय को नष्ट करता है, समय ही उसे नष्ट कर देता है। समय नष्ट करनेवाला व्यक्ति असहाय तथा भ्रमित होकर यूँ ही भटकता रहता है। कार्यों को टालने या अधर में लटका देने की आदत समय-प्रबंधन के मार्ग के सबसे बड़ी बाधा है। इनसे उबरकर उचित समय-प्रबंधन करके सफलता पाई जा सकती है। समय किसी के लिए नहीं रुकता और बीता समय कभी लौटकर नहीं आता। दरअसल, समय-प्रबंधन ही जीवन-प्रबंधन है। टाइम मैनेजमेंट की बेजोड़ पुस्तक।
Handbook Of Acupressure
- Author Name:
Dr. A.K. Saxena +1
- Book Type:

- Description: एक्यूप्रेशर थेरैपी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें दवाओं की कोई भूमिका नहीं होती और न ही इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव होता है। इसके अलावा इसमें किसी प्रकार की चीरफाड़ नहीं करनी पड़ती, न ही डॉक्टर की जरूरत होती है और यह गैरपारंपरिक है। इस पुस्तक में लेखकों ने केस स्टडी के जरिए बीमारियों के बारे में समझाया तथा बताया है। इनमें भी कुछ ऐसी बीमारियाँ थीं, जो काफी लंबे समय से जड़ें जमाए बैठी थीं। ऐसे मुश्किल मामलों का उपचार करते हुए लेखकों को भी यह पक्का भरोसा नहीं था कि इसका परिणाम क्या निकलेगा! इन केस स्टडी को साझा करने का लेखकों का मकसद अन्य थेरैपिस्ट के साथ अपने ज्ञान को साझा करना, साथ ही उन छात्रों के साथ अपने अनुभवों को बाँटना है, जो एक्यूप्रेशर का अध्ययन कर रहे हैं। सबसे अधिक संतुष्ट करने की बात यह है कि लेखकों ने एक पद्धति के दूसरी पद्धति पर प्रभुत्व की वकालत करने की बजाय सहप्रबंधन के महत्त्व पर जोर दिया है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि यह पुस्तक एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी और पाठकों द्वारा सराही जाएगी।
Chhand Chhand Par Kumkum
- Author Name:
Shri Wagish Shukla
- Book Type:

- Description: पाठ, टीका आदि की अनेक नयी विधियाँ भारतीय प्रसंड्भ में प्राकु-आधुनिक हूँ, भले इधर वे हिन्दी आलोचना के परिसर से बाहर ही रहती आयी हूँ । 'राम की शक्तिपूजा' की यह टीका निराला की कविता को उसकी पूरी अर्थाभा, आशयों और अन्तर्ध्वनियाँ में, समकालीन सन्दर्भों और पारम्परिक स्मृति के अत्यन्त सर्जनात्मक रसायन के रूप में पुनरायत्त करने का अवसर सुलभ कराती है। प्रकारान्तर से यह टीका सत्यापित करती है कि निराला की आधुनिक संवेदना में परम्परा के कितने सन्दर्भो-स्मृतियाँ और अन्तर्भावाँ का गुम्फन और पुनराविष्कार है। उसका एक अघोषित किन्तु असन्दिग्ध प्रतिपाद्य यह भी है कि श्रेष्ठ आधुनिकता के स्थापत्य में परम्परा की अनेक तहाँ और घटित स्तराँ का आधार है; यह भी कि प्रश्नाकुलता आधुनिकता भर का नहीं, हमारे यहाँ परम्परा का भी स्वभाव रहा है।
Practical Prescriber
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
Zimmedari (Responsibility)
- Author Name:
P.K. Arya
- Book Type:

- Description: अगर आपको ज्यादा-से-ज्यादा काम सौंपा जाता है तो यकीन मानिए, आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं, क्योंकि जिम्मेदारी उसी को मिलती है, जो उन्हें निभा सकता है। जिम्मेदारियों को अगर आप बोझ की तरह लेंगे तो ये आपको तोड़कर रख देंगी। इनसे मुँह मोड़ना आपको असफलताओं के गर्त में धकेल देगा। जिम्मेदारियाँ मनुष्य के जन्म लेते ही उसके साथ जुड़ जाती हैं। परिवार, समाज और देश जिम्मेदारियों के सही निर्वहण से ही चल सकता है। एक की जिम्मेदारी दूसरे की ताकत और सफलता बनती है। दूसरे की जिम्मेदारी तीसरे की सफलता और ताकत बनती है। इस तरह यह श्रंखलाबद्ध ढंग से सफलता की सीढ़ियों का निर्माण करती है, जिन पर चढ़कर व्यक्ति, समाज और देश तरक्की करते हैं। अतः एक की जिम्मेदारी दूसरे से जुड़ी है और सबकी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहण ही व्यक्तिगत और सामूहिक सफलता की गारंटी है। जिम्मेदार व्यक्ति ही महान् बनते हैं और जिम्मेदारियाँ ही व्यक्ति को महान् बनाती हैं। आप भी निश्चित ही महान् बनना चाहेंगे—प्रस्तुत पुस्तक आपका इसी दिशा में मार्गदर्शन करेगी।
Sakaratmak Soch Ki Apaar Shakti
- Author Name:
Louise L. Hay +1
- Book Type:

- Description: "सकारात्मक सोच की अपार शति’ प्रसिद्ध लेखिका लुइस एल. हे और मोना लिसा शुल्ज की नई पुस्तक है, जो न केवल लुइस हे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक बिकनेवाली पुस्तक ‘यू कैन हील योर लाइफ’ के अभिकथनों के पीछे छिपी चिकित्सा विज्ञान की परतें खोलती है, बल्कि व्यतिगत उपचार के लिए निर्देशन और व्यावहारिक सलाह भी उपलध कराती है। हमारी चक्र प्रणाली को प्रतिबिंबित करनेवाले सात भावनात्मक केंद्रों के इर्द-गिर्द बुनी गई पुस्तक में, लुइस और मोना लिसा इन केंद्रों तथा शरीर के बीच संबंधों का पता लगाती हैं। वर्षों के शोध के आधार पर वे प्रत्येक केंद्र से संबंधित बीमारियों के सामने आने के पीछे छिपे संभावित मानसिक कारणों की पड़ताल करती हैं, और फिर बताती हैं कि इन स्वास्थ्य समस्याओं को किस प्रकार दूर किया जाए। वे लोगों को वास्तविक संसार के उदाहरण देती हैं, जिन्होंने बीमारी का सामना किया और स्वस्थ होने में किन विशेष भावनात्मक और भौतिक सुझावों से उन्हें मदद मिली। अभिकथन, सहजज्ञान और चिकित्सा विज्ञान एक शतिशाली त्रय का निर्माण करते हैं, जो पाठकों को अधिकतम स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती प्राप्त करने में तथा गहराई तक उसे अनुभव करने में सहायक होते हैं, जिसे लुइस हमेशा कहती हैं—ऑल इज वेल..."
Divya Manav Banane Ki Kunji
- Author Name:
Bhartendu Prakash Singhal
- Book Type:

- Description: "यदि जीवन को सार्थक बनाना है, तो जीना सीखना होगा। जब हमें जीना है, तो हमें कर्मशील होना होगा। जब हमें कर्म करना अनिवार्य है, तो हमें हर क्षण अपना रास्ता चुनना होगा। रास्ता कौन सा चुना जाए, उसे आँकने के लिए हमारे पास, हमारे अंतःकरण में कुछ मापदंडों का होना अनिवार्य है कि किन-किन बातों को, किन-किन चीजों को, किन-किन लोगों को हम महत्त्व देते हैं और किनको हम कम महत्त्व देते हैं अथवा कौन हमारे लिए बिल्कुल ही महत्त्वहीन है। कुछ मौलिक मूल्यों का अंकन करके, उनको अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना ही पड़ेगा। उन मूल्यों को सहजने से ही जीवन रसमय बनेगा, परम सुख का अनुभव होगा तथा सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह होगी कि उन मूल्यों को निर्धारित करने के उपरांत अपने दैनिक जीवन में कब, कहाँ, कैसे, क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, इसका तत्काल निर्णय लेने की एक अद्भुत क्षमता अपने अंदर विकसित हो जाएगी। यदि उन मूल्यों को, प्रलोभन, भय अथवा आलस्य के कारण छोड़ देते हैं, तो सारा जीवन ही सारहीन, निर्मूल सा बनकर रह जाता है, एक बोझ सा हो जाता है, जिसे ढोना स्वयं में एक अजीब समस्या बन जाती है। —इसी पुस्तक से इस पुस्तक में जीवन को संस्कारवान बनाने और उसे सही दिशा में ले जाने के जिन सूत्रों की आवश्यक्ता है, उनका बहुत व्यावहारिक विश्लेषण किया है। लेखक के व्यापक अनुभव से निःसृत इस पुस्तक के विचार मौलिक और आसानी से समझ में आनेवाले हैं। जीवन को सफल व सार्थक बनाने की प्रैक्टिकल हैंडबुक है यह कृति। "
55 Salahen Jo Aapka Jeevan Badal Dengi
- Author Name:
Business Today Editorial Team
- Book Type:

- Description: "55 सलाहें, जो आपका जीवन बदल देंगी सलाह सुनहली होती है...लेकिन सिर्फ तभी, जब उसे लागू किया जाता है और यह कारगर रहती है। यह पुस्तक अच्छी सलाहों का एक खजाना है। ये सलाहें इस पुस्तक में उल्लिखित 55 लोगों के लिए कारगर रही हैं। इनमें भारत की सबसे जानी-मानी हस्तियों और नीति-निर्माताओं के नाम शामिल हैं—जैसे ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, अजीम प्रेमजी, आमिर खान, शाहरुख खान, जावेद अख्तर, आर.सी. भार्गव, गुरचरण दास, किरण मजूमदार-शॉ, डॉ. देवी शेट्टी, राम प्रसाद गोयनका, प्रसून जोशी, हर्ष मारीवाला और करण जौहर। ये तमाम लोग अपने-अपने क्षेत्रों के नेता हैं—चाहे वह व्यापार, विज्ञान, राजनीति, दवा, साहित्य या मनोरंजन का क्षेत्र हो। यहाँ उन चुनिंदा सलाहों को रखा गया है, जिन्हें इन हस्तियों ने मूल्यवान् और महत्त्वपूर्ण पाया—चाहे रिश्ते सुधारने की बात हो, कॉरियर बनाने की बात हो, यहाँ तक कि कुछेक मामलों में इसने उन्हें दुनिया को बेहतर बनाने के प्रयास में भी मदद की। प्रेरणा, अंतर्दृष्टि या महज कुछ व्यावहारिक मार्गदर्शन पाने की इच्छा रखने वाले पाठक के लिए इस पुस्तक को खरीदना उपयोगी व सार्थक रहेगा। "
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book