Rahiman Pani Rakhiye
(0)
Author:
Mridula SinhaPublisher:
Prabhat PrakashanLanguage:
HindiCategory:
Graphic-novels-and-comic-books₹
400
320 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
जीवन-पथ पर चलते हुए कितने लोग, कितनी स्थितियाँ, विविध प्रसंग, विविध रसों का रसास्वादन, भिन्न-भिन्न शहरों और निर्जन स्थलों पर अनेकानेक भावों के संवाद और स्वरों के गान सुनने को मिलते हैं। वहीं विरोधाभाषी स्पर्शों की अनुभूति भी होती है। कुछ स्पर्श ऐसे, जो कोमल और कठोर, कुछ भी हों, भुलाए नहीं भूलते। कुछ प्रसंगों को हम दूसरों को बार-बार सुनाते हैं। उसमें हर बार कुछ-न-कुछ नवीनता जुड़ती जाती है। पर मूल प्रसंग तो वही रहता है। प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. मृदुला सिन्हाजी के दायित्व का तकाजा घुमक्कड़ी था; वे पिछले चालीस वर्षों में देश-विदेश घूमती ही रहीं। अतीव संवेदनशील होने के कारण अपनी अनुभूतियों को सँजो लेती थीं। उनकी लेखनी और कोरे कागज उनके जीवन-संगी थे ही। ट्रेन में हों या प्लेन में, प्रसंग उनके मानस से उतरकर कोरे कागज को भरते रहे। इन लेखों में व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, प्रादेशिक और समाज में स्थित राष्ट्रीय एकता की पहचान संबंधित आलेख भी आ गए। सुदूर अंडमान निकोबार में कोई घटना घटी, उसकी रिपोर्ट ‘दुनिया मेरे आगे’ में छपने के बाद कश्मीर के लोगों को भी अपने आसपास की घटना लगी। तभी तो सब ओर के पाठक उल्लसित होते रहे और इन लेखों की लोकप्रियता लेखिका के लिए समाज के गुण-दोषों, रिश्ते-नातों के विभिन्न तासीर के आकलन का एक माध्यम बन गई। इन लेखों में मनुष्य जीवन ही नहीं, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे सभी की कहानियाँ हैं। अपने आकार-प्रकार में भले ही ये आलेख बहुत बड़े नहीं हैं, फिर भी इनकी गहराई और गंभीरता से इनकार नहीं किया जा सकता। हास्य-व्यंग्य है तो सोचने के लिए विवश करनेवाले प्रसंग भी। विश्वास है कि अब एक सूत्र में गूँथकर हर मौसम में खिलनेवाले विभिन्न सुगंधों और रंगों के फूलों से बना अनुभूतियों का गुच्छा पाठकों को अवश्य आनंद देगा।
Read moreAbout the Book
जीवन-पथ पर चलते हुए कितने लोग, कितनी स्थितियाँ, विविध प्रसंग, विविध रसों का रसास्वादन, भिन्न-भिन्न शहरों और निर्जन स्थलों पर अनेकानेक भावों के संवाद और स्वरों के गान सुनने को मिलते हैं। वहीं विरोधाभाषी स्पर्शों की अनुभूति भी होती है। कुछ स्पर्श ऐसे, जो कोमल और कठोर, कुछ भी हों, भुलाए नहीं भूलते। कुछ प्रसंगों को हम दूसरों को बार-बार सुनाते हैं। उसमें हर बार कुछ-न-कुछ नवीनता जुड़ती जाती है। पर मूल प्रसंग तो वही रहता है।
प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. मृदुला सिन्हाजी के दायित्व का तकाजा घुमक्कड़ी था; वे पिछले चालीस वर्षों में देश-विदेश घूमती ही रहीं। अतीव संवेदनशील होने के कारण अपनी अनुभूतियों को सँजो लेती थीं। उनकी लेखनी और कोरे कागज उनके जीवन-संगी थे ही। ट्रेन में हों या प्लेन में, प्रसंग उनके मानस से उतरकर कोरे कागज को भरते रहे।
इन लेखों में व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, प्रादेशिक और समाज में स्थित राष्ट्रीय एकता की पहचान संबंधित आलेख भी आ गए। सुदूर अंडमान निकोबार में कोई घटना घटी, उसकी रिपोर्ट ‘दुनिया मेरे आगे’ में छपने के बाद कश्मीर के लोगों को भी अपने आसपास की घटना लगी। तभी तो सब ओर के पाठक उल्लसित होते रहे और इन लेखों की लोकप्रियता लेखिका के लिए समाज के गुण-दोषों, रिश्ते-नातों के विभिन्न तासीर के आकलन का एक माध्यम बन गई। इन लेखों में मनुष्य जीवन ही नहीं, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे सभी की कहानियाँ हैं। अपने आकार-प्रकार में भले ही ये आलेख बहुत बड़े नहीं हैं, फिर भी इनकी गहराई और गंभीरता से इनकार नहीं किया जा सकता। हास्य-व्यंग्य है तो सोचने के लिए विवश करनेवाले प्रसंग भी।
विश्वास है कि अब एक सूत्र में गूँथकर हर मौसम में खिलनेवाले विभिन्न सुगंधों और रंगों के फूलों से बना अनुभूतियों का गुच्छा पाठकों को अवश्य आनंद देगा।
Book Details
-
ISBN9789393113030
-
Pages208
-
Avg Reading Time7 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Atishaya
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Dekhan Mein Chhote Lagain
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Jyoun Mehandi Ke Rang
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Vikas Ka Vishwas
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Patnim Manoramam Dehi...
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Dampatya Ki Dhoop-Chhanh
- Author Name:
Mridula Sinha +1
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Covid-19 : Zindagi-20
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
संक्रमण समाज को त्रस्त और भ्रमित कर रहा था। पूरा विश्व अपनी तरह से जूझ रहा था। भारत भी, भारतवासी भी। सबसे कठिन परीक्षा की घड़ी समाज-सेवी, राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक संगठनों की थी और हर व्यक्ति कोरोना से अपनी ताकत से जूझ रहा था। मृदुलाजी ने कलम उठाई और कलम को हथियार बना लिया, अपने ढंग से कोरोना से लड़ने के लिए; उसी का प्रतिफल है यह उपन्यास। ग्रामीण अंचल में मुखिया की बूढ़ी माँ ने अपने बेटे को आयुर्वेद से ठीक किया तो शहर में नव-नियुक्त डॉ. मयंक और डॉ. माला की शिक्षा से ज्यादा उनका संस्कार कोरोना से लड़ने में काम आने लगा। अस्पताल के अंदर-बाहर की घटनाओं का विस्तृत वर्णन और पैदल घर लौटते मजदूरों की यात्रा-गाथा है। एक धागा कोरोना का पिरो गया 138 करोड़ को। अनंत अनुभव सबके साझे से। भारत ने इससे पहले शायद ही कभी देखा हो, कोई भी ऐसा अनुष्ठान, जिसमें सब शामिल हो, जो सबको छूता हो, ‘न भूतो, न भविष्यति’।
Mridula Sinha Ki Lokpriya Kahaniyan
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Gharvaas
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
"जेब की अमावस्या आकाश की अमावस्या से अधिक दर्द देनेवाली। आँखों के आगे सूर्य के प्रकाश में भी अँधेरा लानेवाली। वे भाग्यवान हैं, जिनकी जेब ही नहीं होती। एक बार चाँदनी रात की लत पड़ जाए तो अँधेरी रातें काटने को दौड़ती हैं। सच है, जिसके घर लक्ष्मी विराजती हो, प्रतिदिन दीपावली है। वैसे लक्ष्मी कभी अकेली नहीं आती। अपनी दोनों बहनों को भी न्योत लाती है। सरस्वती बहुत आनाकानी करती है, पर उन्हें भी आना ही पड़ता है। दुर्गा की शक्ति भी उस घर में शोभायमान होती है। तीनों बहनों में से किसी एक का भी अनादर हुआ, धीरे से एक के बाद एक, तीनों खिसक लेती हैं। जीवन में अर्थ की प्रधानता ने सारे पुरातन जीवन-मूल्यों को पीछे धकेला है। इसलिए दीपावली का रूप तो बदल गया, पर आडंबर बढ़ता जा रहा है। व्यक्ति अंदर से जितना अकेला और कमजोर होता जा रहा है, उतना ही पर्व-त्योहारों पर धूम-धड़ाका करने की उसकी लालसा बलवती होती जा रही है। गरीब-बेबस आदमी तो पैसेवाले के रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज को ही अपना आदर्श मानने लगता है। सदा से उसी आदर्श तक पहुँचने के असफल भगीरथ प्रयत्न में अपनी हड्डियाँ गलाता आया है। —इसी पुस्तक से दूसरे शहर में जाकर दो वक्त की रोटी और जीवनयापन के लिए अस्थायी विस्थापन का दंश झेलते श्रमिकों को केंद्र में रखकर लिखा गया पठनीयता से भरपूर उपन्यास। "
Ahalya Uvach
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
"‘अहल्या उवाच’ हिंदी की प्रख्यात लेखिका डॉ. मृदुला सिन्हा का अद्यतन ग्रंथ है, जिसमें पुराख्यान की आवृत्ति-मात्र नहीं, आधुनिक प्रश्नों की सहज अभिव्यक्ति लक्षित होती है। प्रातःस्मरणीया पंच कन्याओं में अन्यतम अहल्या के शील एवं सतीत्व का यह आत्मकथात्मक आख्यान तथाकथित नारीवाद के दुराग्रह से मुक्त है। पितृसत्ता के संदर्भ में स्त्री-चित्त के मनोविज्ञान की विश्वसनीय प्रस्तुति इसकी विशेषता है, किंतु यहाँ आधुनिक स्त्री-विमर्श की यांत्रिकता एवं गतानुगतिकता के स्थान पर भारतीय संस्कृति में संप्राप्त शिव-शक्ति के अर्द्धनारीश्वरत्व की मान्यता प्रतिष्ठापित की गई है। ‘उपन्यास’ एक पश्चिमी काव्यरूप है, किंतु यह ग्रंथ भारत की उस परंपरागत औपन्यासिक अवधारणा की प्रतीति कराता है, जिसे मृदुलाजी ‘सीता पुनि बोली’, ‘विजयिनी’, ‘परितप्त लंकेश्वरी’ आदि में उदाहृत कर चुकी हैं। ‘उवाच’ शब्द के द्वारा वे भारत के ‘कथा-कोविदों’ की शैली का ही स्मरण दिलाती हैं। वर्णन-क्रम में लोकसंस्कृति के उपादानों के विनियोग से भी इस तथ्य का सत्यापन होता है। आचार्य कुंतक ने प्रबंधगत कथा-विन्यास का विश्लेषण करते हुए ‘प्रकरणवक्रता’ और ‘प्रबंधवक्रता’ का उल्लेख किया है। ज्ञातकथा में नवीन प्रसंगों की उद्भावना तथा मूल इतिवृत्त की अभिनव व्यंजना में उक्त वक्रोक्ति-भेदों की पहचान की जा सकती है। मृदुलाजी ने चिराचरित कथा को संशोधित करते हुए उसे नई दिशाओं में मोड़ा है। पुरावृत्त और आधुनिकता के संग्रथन में उनकी कारयित्री प्रतिभा की सक्रियता देखी जा सकती है। ‘मिथक’ के नवीकरण की यह प्रक्रिया ‘अहल्या उवाच’ की मौलिकता का निर्धारण करती है। यह उपन्यास रामकथा को एक नव्य आयाम प्रदान करता है। मिथिलांचल की अहल्या के समग्र जीवनवृत्त पर केंद्रित इस कृति की परिणति युवाशक्ति के प्रतीक राम के युगांतकारी कर्तृत्व में दृष्टिगत होती है, किंतु मातृशक्ति की महिमा और नई मर्यादा के संस्थापन की यह कथा समाज की प्रस्तरीभूत चेतना के उस अभ्युत्थान का बोध कराती है, जिसके नियामक राम हैं, जो स्वभावतः अहल्या की चारित्रिक चमक एवं पात्रता से अभिभूत हैं। इस दृष्टि से यह रचना राम और अहल्या, दोनों का महत्त्व-मंडन करती है। महीयसी मृदुलाजी की रचनाधर्मिता की यह गौतमी धारा न केवल उनकी अजस्र संवेदनशीलता और लोक-संस्कृति का साक्षात्कार कराती है, अपितु क्षत-विक्षत जीवन-मूल्यों के युग में भारतीय जीवनादर्शों के प्रति आकर्षण भी उत्पन्न करती है। —प्रो. प्रमोद कुमार सिंह (सेवानिवृत्त)
At That Very Moment
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
A Daughter Is Special
- Author Name:
Mridula Sinha
- Book Type:

- Description:
The author had decided to write just one letter to her daughter who had gone abroad but ended up writing many. These letters, originally in Hindi, were published in the Air India’s magazine ‘Swagat’. Numerous travellers on Air India flights read these letters and enjoyed them. They would take the magazines with them to share with their daughters because they felt the letters were priceless and needed to be shared with every parent and daughter for a close read. Publishing these letters in a book was a major social event because the emotions present in this are not limited to just one generation. Our (Indian) customs, rituals, traditions, art of living, and classical teachings are embedded in these letters. New generations can also learn, know, and accept them. With these intentions, this book is a unique communal treasure. While reading these you will certainly experience humanity, love, and feel a connection, but you will also learn how to cultivate a new generation. After the author’s sudden demise in November 2020, her daughter decided to translate the letters into English to fulfill her mother’s wish—that the wisdom and advice contained in the letters reach a wider audience.
Junior James Bond in Murkhistan
- Author Name:
Sukhwant Kalsi
- Book Type:

- Description:
फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन की टैगलाइन “किताबें ज़रा हटके” हमारे अब तक के प्रयासों पर हमेशा खरी उतरी हैI हमारी कोशिश रही है कि किताबों और कहानियों के ढेर से कुछ नया और अनूठा निकालकर अपने पाठकों के सामने पेश किया जाएI कोशिशों के इसी सिलसिले का नतीज़ा रहा है “फ्लाईड्रीम्स कॉमिक्स” और इस बार हम आपके सामने लेकर आए हैं “सीक्रेट एजेंट 005 जूनियर जेम्स बॉन्ड”। चुलबुली शरारतों से भरे इस नन्हे एक्शन पैक्ड कॉमिक हीरो ने तकरीबन 35 साल पहले विख्यात कॉमिक लेखक सुखवंत कलसी जी की कलम से जन्म लिया थाI जूनियर जेम्स बॉन्ड यानि एक ऐसा छोटा जासूस जो अपने मनमौजी चाचा बलवंत राय चौधरी के साथ मिलकर अपराधियों के छक्के छुड़ाता है और जी भरकर धमाल मचाता है। इस अनूठे किरदार की लोकप्रियता “चाचा-भतीजा” नाम से उसे अमेज़न प्राइम के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी एनीमेशन सीरीज के रूप ले आई है। “फ्लाईड्रीम्स कॉमिक्स” के कारवां में “सीक्रेट एजेंट 005 जूनियर जेम्स बॉन्ड” एक बेहतरीन पड़ाव बनकर शामिल होगाI इस सफ़र में हम पाठकों को नए-नए रोमांचक मोड़ों से रू-ब-रू कराते रहेंगे, बस आपका साथ और प्यार यूँ ही रहे बरकरार
Murkhistan
- Author Name:
Sukhwant Kalsi
- Book Type:

- Description:
फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन की टैगलाइन “किताबें ज़रा हटके” हमारे अब तक के प्रयासों पर हमेशा खरी उतरी हैI हमारी कोशिश रही है कि किताबों और कहानियों के ढेर से कुछ नया और अनूठा निकालकर अपने पाठकों के सामने पेश किया जाएI कोशिशों के इसी सिलसिले का नतीज़ा रहा है “फ्लाईड्रीम्स कॉमिक्स” और इस बार “फ्लाईड्रीम्स कॉमिक्स” आपको मूर्खिस्तान की सैर पर ले जाने को तैयार है। जी हाँ, सुखवंत कलसी की कलम से बसाया गया मूर्खों का देश मूर्खिस्तान। नन्हें सम्राट में कार्टून स्तम्भ के रूप में छपने वाली सुखवंत जी की यह रचना अत्यंत लोकप्रिय रही है, जिसे अब हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉमिक्स बुक के रूप में। पाठकों का साथ और प्यार ही मूर्खिस्तान की जड़ों को कॉमिक्स जगत में मजबूती से जमाकर ठहाकों के उस पुराने दौर को वापस लाएगाI पढ़ते रहिये और लगाते रहिये हंसी के ठहाके ।
Junior James Bond & Automatic Car
- Author Name:
Sukhwant Kalsi
- Book Type:

- Description:
फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन की टैगलाइन “किताबें ज़रा हटके” हमारे अब तक के प्रयासों पर हमेशा खरी उतरी हैI हमारी कोशिश रही है कि किताबों और कहानियों के ढेर से कुछ नया और अनूठा निकालकर अपने पाठकों के सामने पेश किया जाएI कोशिशों के इसी सिलसिले का नतीज़ा रहा है “फ्लाईड्रीम्स कॉमिक्स” और इस बार हम आपके सामने लेकर आए हैं “सीक्रेट एजेंट 005 जूनियर जेम्स बॉन्ड”। चुलबुली शरारतों से भरे इस नन्हे एक्शन पैक्ड कॉमिक हीरो ने तकरीबन 35 साल पहले विख्यात कॉमिक लेखक सुखवंत कलसी जी की कलम से जन्म लिया थाI जूनियर जेम्स बॉन्ड यानि एक ऐसा छोटा जासूस जो अपने मनमौजी चाचा बलवंत राय चौधरी के साथ मिलकर अपराधियों के छक्के छुड़ाता है और जी भरकर धमाल मचाता है। इस अनूठे किरदार की लोकप्रियता “चाचा-भतीजा” नाम से उसे अमेज़न प्राइम के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी एनीमेशन सीरीज के रूप ले आई है। “फ्लाईड्रीम्स कॉमिक्स” के कारवां में “सीक्रेट एजेंट 005 जूनियर जेम्स बॉन्ड” एक बेहतरीन पड़ाव बनकर शामिल होगाI इस सफ़र में हम पाठकों को नए-नए रोमांचक मोड़ों से रू-ब-रू कराते रहेंगे, बस आपका साथ और प्यार यूँ ही रहे बरकरार.
Teen Hazar Tanke
- Author Name:
Smt. Sudha Murty
- Book Type:

- Description:
इस संग्रह की प्रत्येक सत्य कथा में मानव-प्रकृति के सुंदर एवं वीभत्स; दोनों रूपों को अनावृत्त किया गया है। ये कथाएँ सम्मानपूर्वक जिए गए जीवन को प्रतिबिंबित करती हैं। कई बार ये दिल को छू लेनेवाले किसी साधारण साहसिक कार्य का वर्णन करती हैं। अनेक कहानियों में सुधा मूर्ति इन्फोसिस फाउंडेशन के विशिष्ट कार्यों के साथ-साथ अपनी युवावस्था व पारिवारिक जीवन तथा यात्राओं में अनुभूत संस्मरणों का वर्णन बड़ी स्पष्टवादिता एवं गर्मजोशी के साथ करती हैं। वे देवदासी समुदाय में किए गए सार्थक कार्यों के प्रभाव की खुलकर चर्चा करती हैं। एक इंजीनियरिंग कॉलेज की इकलौती महिला विद्यार्थी के रूप में झेली गई चुनौतियों एवं कष्टों का उल्लेख तथा अपने पिता की दयालुता के अप्रत्याशित एवं प्रेरक परिणामों का वे अत्यंत मार्मिक बखान करती हैं। भारतीय सिनेमा के विषय में अनेक रोचक खोज तथा भारतीय सब्जियों के मूल से लेकर गोचरता के आधार पर किसी के सामर्थ्य के मूल्यांकन की ओछी सोच; छोटे या बड़े दैनिक संघर्ष एवं विजय तक के वृत्तांत को इनमें समाहित किया गया है। संवेदना; स्नेह; अपनत्व; समभाव तथा जीवन-मूल्यों को उकेरती ये कथाएँ न केवल रोचक हैं; अपितु मानवता का बोध करानेवाली पठनीयता से भरपूर संवेदनशील कथावस्तु है।
Jaadui Anguthi
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
- Book Type:

- Description:
अगर कभी हमें जादुई अंगूठी मिल जाए तो मज़ा आ जाए, हम सभी कभी ना कभी ऐसा सोचते हैंI भोला को भी अपनी दादी की दादी की दादी की जादुई अंगूठी मिल जाती हैI पर ऐसा क्या होता है कि वह माचिस की डिबिया जैसे नन्हे घरों में रहने वाले बौनों के देश में बंदी बना लिया जाता हैI उसकी तलाश में उसका दोस्त "मुरब्बा" उसे ढूँढने निकलता हैI रास्ते में उड़ने वाली मछली,बोलने वाली नटखट नाव, गोलमटोल राजा "कद्दू" और मज़ाकिया बंदर भी मज़ेदार शरारतें करते हुए मुरब्बा की सहायता करते हैंI ये कहानी बताती है कि दोस्ती अनमोल होती है और सच्चा दोस्त हर मुसीबत में हमारा साथ देता है
Ek Gulaabi Bhainsa Alag saa
- Author Name:
Samir Ganguli
- Book Type:

- Description:
कद में छोटा, रंग में खोटा, शक्ति से हीन फिर भी वो था निराला, सब के दिल में जगह बनाने वाला हर हाल में खुश रहने वाला किसी से भी नहीं डरता था और सबसे प्यार करता था तन-मन से था वो खुशबूदार ये कहानी है एक गुलाबी भैंसे की... उसकी एक अनोखी यात्रा की जिसमें वो चला था अपनी ज़िन्दगी का मकसद खोजने इस यात्रा में उसने ज़िन्दगी के बारे में बहुत कुछ जाना इस दुनिया को थोड़ा और बेहतर बनाने का तरीका पहचाना! गुलाबी भैंसे की यह कहानी उन सभी के लिए है जो हर हाल में खुशी चाहते हैं, अपने लिए...दुनिया के लिए !
Kala Pani
- Author Name:
Vinayak Damodar Savarkar
- Book Type:

- Description:
काला पानी की भयंकरता का अनुमान इसी एक बात से लगाया जा सकता है कि इसका नाम सुनते ही आदमी सिहर उठता है। काला पानी की विभीषिका, यातना एवं त्रासदी किसी नरक से कम नहीं थी। विनायक दामोदर सावरकर चूँकि वहाँ आजीवन कारावास भोग रहे थे, अतः उनके द्वारा लिखित यह उपन्यास आँखों-देखे वर्णन का-सा पठन-सुख देता है। इस उपन्यास में मुख्य रूप से उन राजबंदियों के जीवन का वर्णन है, जो ब्रिटिश राज में अंडमान अथवा ‘काला पानी’ में सश्रम कारावास का भयानक दंड भुगत रहे थे। काला पानी के कैदियों पर कैसे-कैसे नृशंस अत्याचार एवं क्रूरतापूर्ण व्यवहार किए जाते थे, उनका तथ वहाँ की नारकीय स्थितियों का इसमें त्रासद वर्णन है। इसमें हत्यारों, लुटेरों, डाकुओं तथा क्रूर, स्वार्थी, व्यसनाधीन अपराधियों का जीवन-चित्र भी उकेरा गया है। उपन्यास में काला पानी के ऐसे-ऐसे सत्यों एवं तथ्यों का उद्घाटन हुआ है, जिन्हें पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
DESHPREM, PRAKRITI AUR PAHAD
- Author Name:
Dr. Rama
- Book Type:

- Description:
देशप्रेम, प्रकृति और पहाड़ख्यात लेखक-कवि श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की कविताओं को पढ़कर रखा नहीं जा सकता है। उसके अंदर की सामाजिक, राष्ट्रीय, सांस्कृतिक चेतना बार-बार आवाज देकर अपनी तरफ बुलाती है। देश प्रेम कवि का मूल भाव है। अपने देश की भाषा, संस्कृति और सभ्यता कवि को विशेष प्रिय है। कवि पहाड़ों से जीवन का संघर्ष सीखता है तो पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरा से जीवन को उत्सवधर्मी बनाता है। निशंक राजनीति में रहते हुए लगातार साहित्य सृजन कर रहे हैं और सबसे बड़ी बात है कि विविध विधाओं में लिख रहे हैं। कविताओं के साथ उपन्यास, कहानी, यात्रा-वृत्तांत आदि विधाओं में उनकी लेखनी यह बताती है कि साहित्य उनका पहला प्रेम है, जिससे वह समाज की नब्ज टटोलते हैं। लगभग डेढ़ दर्जन कविता और गीत संग्रहों का सृजन कर चुके निशंक भारतीय साहित्य के महत्त्वपूर्ण कवियों में शुमार हैं। राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा उन्हें आह्लादित करती है। उनकी कविताएँ मजदूर वर्ग का व्याख्यान हैं। वह दलित और असहाय लोगों के लिए सहजता का भाव रखते हैं। उनकी कविताओं में आम जन जीवन की पीड़ा और दर्द को साफ-साफ महसूस किया जा सकता है। वह सामाजिक रिश्तों को बहुत बारीकी से प्रस्तुत करते हैं। प्रकृति और देश प्रेम की अजस्र धारा बहानेवाले लोकप्रिय कवि ‘निशंक’ की कविताओं के बिंब दरशाती एक पठनीय पुस्तक।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book