Zindagi Ka Bonus
(0)
₹
175
₹ 140 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
‘जिंदगी का बोनस’ जीवन के कुछ ऐसे अनोखे पलों का दस्तावेज है जो अनायास आपकी झोली में आ गिरते हैं, लेकिन फिर आपकी स्थायी निधि बन जाते हैं। ये पल आपको हँसाते भी हैं, गुदगुदाते भी हैं और वक्त पड़ने पर आपको चिकोटी भी काटते हैं। कभी आँखें नम कर जाते, तो कभी आह्लाद की अनुभूति कराते हैं। ‘कुछ अल्प विराम’ और ‘पलभर की पहचान’ के बाद रम्य रचनाओं की ये तीसरी प्रस्तुति है जो अपनी तरह का एक अनूठा प्रयोग है। जीवन का कौन सा पल कब आपके लिए क्या संदेश लाएगा, कहा नहीं जा सकता। इन पलों को सँजोकर रखना इसलिए जरूरी है। ‘जिंदगी का बोनस’ एक धरोहर बनकर जीवन के आनंद को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही मानवीय संबंधों की अमूल्य निधि भी साथ दे जाएगा।
Read moreDon’t Miss Out
- Free Delivery
- 25% off on all MRP of books
- Author-signed copy
Subscribed already? Continue to your
benefits Login
You pay ₹999/Year
You will be auto-charged ₹999 every year. Cancel auto-charge anytime.
Benefits with Rachnaye Prime Plus
Author-signed copy
25% off on all MRP of books
Book Recomendation Per Year
Delivery is free for the entire year
Format:
Piracy Free
Express Delivery
Secure Payment
About the Book
‘जिंदगी का बोनस’ जीवन के कुछ ऐसे अनोखे पलों का दस्तावेज है जो अनायास आपकी झोली में आ गिरते हैं, लेकिन फिर आपकी स्थायी निधि बन जाते हैं। ये पल आपको हँसाते भी हैं, गुदगुदाते भी हैं और वक्त पड़ने पर आपको चिकोटी भी काटते हैं। कभी आँखें नम कर जाते, तो कभी आह्लाद की अनुभूति कराते हैं। ‘कुछ अल्प विराम’ और ‘पलभर की पहचान’ के बाद रम्य रचनाओं की ये तीसरी प्रस्तुति है जो अपनी तरह का एक अनूठा प्रयोग है। जीवन का कौन सा पल कब आपके लिए क्या संदेश लाएगा, कहा नहीं जा सकता। इन पलों को सँजोकर रखना इसलिए जरूरी है। ‘जिंदगी का बोनस’ एक धरोहर बनकर जीवन के आनंद को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही मानवीय संबंधों की अमूल्य निधि भी साथ दे जाएगा।
Book Details
-
ISBN9789390378401
-
Pages136
-
Avg Reading Time5 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Kuchh Alpa Viraam
- Author Name:
Sachchidanand Joshi
- Book Type:

- Description:
‘कुछ अल्प विराम’ को साहित्य की किसी एक विधा के खाँचे में डालकर नहीं देखा जा सकता, क्योंकि यह विधाओं की परिधि को तोड़कर जिंदगी की सच्चाई से सीधा संबंध जोड़ती है। इसमें जीवन के उन सभी छोटे-बड़े प्रसंगों को इकट्ठा करने की कोशिश की है, जो गुदगुदाते हैं, हँसाते हैं, रुलाते हैं, कभी हल्की सी चपत लगाते हैं और कभी चिकोटी काट लेते हैं। सबकुछ उतना ही जितना जरूरी है, हमें हमारी असमय नींद या तंद्रा से जगाने के लिए काफी है। कभी लघुकथा के माध्यम से, तो कभी किस्से के माध्यम से और कभी-कभी संस्मरण के माध्यम से। जरूरी नहीं कि जिंदगी का हर सबक, हर समय किसी भारी भरकम शास्त्रीय किताब से ही सीखा जाए। जिंदगी के छोटे से प्रसंग भी कई बार बड़ा सबक सिखा जाते हैं। ऐसे ही प्रसंगों को जो हमारे जीवन में अल्प विराम की तरह हैं, बेहद सरल भाषा और सहज शैली में सँजोकर प्रस्तुत करने की कोशिश है, ‘कुछ अल्प विराम’।
Palbhar ki Pahachan
- Author Name:
Sachchidanand Joshi
- Book Type:

- Description:
डॉ. सच्चिदानंद जोशी की पुस्तक ‘कुछ अल्प विराम’ को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएँ मिलीं। कुछ ने कहा कि यह अनिवार्यतः पढ़ी जाने लायक किताब है। कुछ ने कहा इसे तो महाविद्यालयों के पाठ््यक्रम में जोड़ दिया जाना चाहिए। कुछ ने तो यहाँ तक कह दिया कि इस पुस्तक के माध्यम से गल्प कहने की एक नई विधा ही जन्म ले रही है। ‘कुछ अल्प विराम’ को नए तरह का रचना-प्रयोग मानने वालों की भी संख्या अच्छी-खासी रही। उसी प्रयास का परिणाम है उसी शृंखला की यह दूसरी पुस्तक ‘पल भर की पहचान’। लेखक ने शब्दचित्रों का जो नया प्रयोग प्रारंभ किया है, उसे आगे बढ़ाने का विचार है। जितना बढ़ेगा और पसंद किया जाएगा, और आगे बढ़ाते रहेंगे। हमारी जिंदगी की आपाधापी में परेशानियाँ और चुनौतियाँ तो रोज ही हमारे सामने हैं। उसी संघर्ष की बेला में हमारे सामने या इर्द-गिर्द यदि कोई छोटी सी भी सकारात्मक घटना घट जाए तो वह बहुत सुकून देती है। या फिर जिंदगी की चुनौतियों से जूझता कोई सकारात्मक व्यक्ति मिल जाता है तो वह हमें भरी गरमी में शीतलता का अहसास देता है। ऐसे क्षणों को या व्यक्तियों को सँजोकर रखना किसी बड़े भारी बैंक बैलेंस से कम नहीं है। इस संग्रह के बहाने ऐसे कुछ और लोगों को तथा ऐसे कुछ और प्रसंगों को सामने लाने का प्रयास है जिनकी सकारात्मकता हमें नई दृश्टि देती है, नया उत्साह देती है। लेखक ने कोशिश की है कि बिना शब्दों का आडंबर रचे तथा बिना अतिरंजना किए, व्यक्तियों को अथवा घटनाओं को सीधी-सरल भाषा में पाठकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकें। विशेष रूप से हमारे युवा साथियों के सामने जिनके अंदर हिंदी भाषा के प्रति अनुराग और आकर्षण ऐसे प्रयोग के माध्यम से पैदा करना आवश्यक है, और यह पुस्तक ऐसा एक प्रयास भी है।
Bas Itna Sa Khwab Hai "बस इतना सा ख्वाब है" | Motivational and Personal Transformation Stories Book in Hindi
- Author Name:
Sachchidanand Joshi
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sachchidanand Joshi ki Lokpriya Kahaniyan
- Author Name:
Sachchidanand Joshi
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Jeevan Prabandhan : Kripa Karahu Guru Dev Ki Naain
- Author Name:
Pt. Vijay Shankar Mehta
- Book Type:

- Description:
करोड़ों लोगों के लिए ‘श्रीहनुमान चालीसा’ नित्य परायण का साधन है। कइयों को यह कण्ठस्थ है पर अधिकांश ने यह जानने का प्रयत्न नहीं किया होगा कि इन पंक्तियों का गूढ़ अर्थ क्या है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपना सारा साहित्य प्रभु को साक्षात् सामने रखकर लिखा है। उनका सारा सृजन एक तरह से वार्तालाप है। श्रीहनुमान जी से उनकी ऐसी ही एक निजी बातचीत का एक लोकप्रिय जनस्वीकृत नाम है ‘श्रीहनुमान चालीसा।' आज के मानव के लिए अच्छा, सहज, सरल और सफल जीवन जीने के सारे संकेत हैं इस चालीसा में। ज्ञान के सागर में डुबकी लगाकर, भक्ति के मार्ग पर चलते हुए, निष्काम कार्य–योग को कैसे साधा जाए, जीवन में इसका सन्तुलन बनाती है ‘श्रीहनुमान चालीसा’। जिसे पढ़ने के बाद यह समझ में आ जाता है कि श्रीहनुमान जीवन–प्रबन्धन के गुरु हैं। जीवन–प्रबन्धन का आधार है स्वभाव और व्यवहार। आज के समय में बच्चों को जो सिखाया जा रहा है, युवा जिस पर चल रहे हैं, प्रौढ़ जिसे जी रहे हैं और वृद्धावस्था जिसमें अपना जीवन काट रही है, वह समूचा प्रबन्धन ‘व्यवहार’ पर आधारित है। जबकि जीवन–प्रबन्धन के मामले में ‘श्रीहनुमान चालीसा’ ‘स्वभाव’ पर जोर देती है।
व्यवहार से स्वभाव बनना आज के समय की रीत है, जबकि होना चाहिए स्वभाव से व्यवहार बने। जिसका स्वभाव सधा है, उसका हर व्यवहार सर्वप्रिय और सर्वस्वीकृत होता है। स्वभाव को कैसे साधा जाए, ऐसे जीवन–प्रबन्धन के सारे सूत्र हैं ‘श्रीहनुमान चालीसा’ की प्रत्येक पंक्ति में...
Jeevan Prabandhan : Kripa Karahu Guru Dev Ki Naain
Pt. Vijay Shankar Mehta
20% off₹ 299
₹ 239.2
Available
STARTUP HO TO AISA HO
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
"आज स्टार्टअप भारतीय इकोनॉमी का बहुत महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। अनेक युवा अच्छे वेतन की नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप बनाकर अप्रतिम सफलता प्राप्त कर अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं। कम होती नौकरियों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण आज स्टार्टअप लोकप्रिय हो रहे हैं—और सफल भी। यह पुस्तक आपको इस क्षेत्र के सफल और व्यावहारिक अनुभवों की जानकारी देकर आपकी दृष्टि और सोच को नए आयाम देगी, जिनसे आप भी सफलता के नए सोपान चढ़ पाएँगे। "
Ahankar ko Karen Bye-Bye
- Author Name:
Rajesh Aggarwal
- Book Type:

- Description:
"अहंकार रूपी शत्रु का विरोध सभी करेंगे, लेकिन जहाँ अपने भीतर छिपे बैठे अहंकार रूपी शत्रु को मारने की बात आएगी, सब बगलें झाँकने लगेंगे। क्योंकि किसी-न-किसी रूप में अहंकार रूपी शत्रु हम सभी के अंदर छिपा होता है और जब-तब मौका देखकर सिर उठा लिया करता है। इसका पूरी तरह दमन करना असंभव तो नहीं, लेकिन कठिन जरूर है। अहंकार का निषेध करना जरा भी कठिन नहीं है। बस सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर हम अपने अहंकार पर पूरी तरह काबू पा सकते हैं। हमारे धर्म-शास्त्रों में अहंकार और उससे उपजने वाले कष्ट-क्लेशों को अनेक कथा-कहानियों, वृत्तांतों, संस्मरणों के माध्यम से दिग्दर्शित किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक में अहंकार से उपजनेवाली कुंठा, दुष्प्रभाव व अन्य बुराइयों का वर्णन और उनके निवारण के उपाय सुझाए गए हैं। अनेक पौराणिक कथाओं द्वारा भी अहंकार के निषेध के बारे में बताया गया है। अहंकार की विश्रांति हेतु यह एक उपयोगी पुस्तक है।"
Jeetne Ki Zid : Law Of Attraction Se Kamyabi Payen
- Author Name:
Jack Canfield
- Book Type:

- Description:
‘द सीक्रेट’ की जबरदस्त सफलता के बाद यह पुस्तक आपको आसान शब्दों में बताती है कि कैसे आप आकर्षण के नियम का उपयोग कर अपना मनचाहा जीवन बना सकते हैं। यह पुस्तक न केवल यह बताती है कि आपको क्या मालूम होना चाहिए, बल्कि यह भी कि अपने जीवन में आप जो चाहते हैं, उसे आकर्षित करने के लिए आपको क्या करना होगा। विचार उत्पन्न करनेवाली यह पुस्तक आपको अपने सपनों, लक्ष्यों और इच्छाओं को स्पष्ट करने की दिशा में एकएक कदम आगे बढ़ाएगी। इस दौरान आपमें अपने बारे में एक अच्छी समझ पैदा होगी, जिसमें आप जानेंगे कि आप कौन हैं और आपने किस मकसद से जन्म लिया है। आपकी यात्रा अभी और यहीं से शुरू होती है। आप अपना जीवन बदल सकते हैं, अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं और एक कमाल के भविष्य की ओर जाने की क्षमता बढ़ा सकते हैं, जो प्यार, खुशी और प्रचुरता से भरा है।
Option Trading Se Paison Ka Ped Kaise Lagayen
- Author Name:
Mahesh Chandra Kaushik
- Book Type:

- Description:
"ऑप्शन ट्रेडिंग से पैसों का पेड़ कैसे लगाएँ आप ऑप्शन पर हजारों पुस्तकें पढ़ लें पर ऐसा ज्ञान किसी पुस्तक में नहीं मिलेगा। सभी लेखक ऑप्शन क्या है व ऑप्शन के ग्रीक आदि का विवरणात्मक ज्ञान देते हैं। कोई भी पुस्तक आपको ऑप्शन का ऐसा व्यावहारिक ज्ञान नहीं देती जिस ज्ञान से एक कम पढ़ा-लिखा साधारण वेटर भी ऑप्शन ट्रेडिंग से अमीर बन सकता है। प्रस्तुत पुस्तक भारतीय शेयर बाजार के सबसे ज्यादा पढ़े जानेवाले रिसर्च एनालिस्ट महेश कौशिक की ऐसी दुर्लभ कृति है जिसमें ऑप्शन के क, ख, ग से लेकर ग्रीक तक का आधुनिकतम ज्ञान एकदम सरल भाषा में दिया गया है। प्रसिद्ध लेखक महेश चंद्र कौशिक जटिल विषयों को सरलता से समझाना पसंद करते हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर यह पुस्तक भी एक कहानी के फार्मेट में लिखी गई है ताकि आप इसको पढ़ते समय कहीं भी बोरियत महसूस नहीं करें। इसमें घीसू भाई नामक पात्र एक साधारण वेटर है जिसे महेश चंद्र कौशिक ने ऑप्शन ट्रेडिंग कैसे सिखाई! व्यावहारिक जानकारियों से भरपूर पठनीय रोचक पुस्तक। "
Good Vibes, Good Life
- Author Name:
Vex King
- Book Type:

- Description:
आप जितना हो सकता है, उतना बेहतर इनसान बनने की कोशिश करें। आप खुद से प्यार करने की कला में पारंगत कैसे हो सकते हैं? आप किस तरह से अपने मन में आनेवाले नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदल सकते हैं? क्या कभी न समाप्त होनेवाली खुशी को प्राप्त कर लेना संभव है? इस पुस्तक में, इंस्टाग्राम गुरु वेक्स किंग ने इन सभी और ऐसे ही मन में उठनेवाले अन्य अनेक सवालों का जवाब दिया है। वेक्स अपने जीवन की कठिनाइयों से उबरकर आज हजारों युवा लोगों के लिए आशा की किरण बन चुके हैं और अब अपने व्यक्तिगत अनुभव और आंतरिक ज्ञान भंडार से इस पुस्तक के माध्यम से आपको भी प्रेरित करने के लिए प्रस्तुत हैं— • खुद का ध्यान रखने, जहरीले वातावरण से बाहर निकलने और अपने कल्याण को सर्वोपरि रखने का अभ्यास करें। • जीवन में आगे बढ़ने के और भी सुनहरे अवसरों को आमंत्रित करने के लिए स्वयं को पीछे धकेलनेवाली मान्यताओं से छुटकारा पाएँ। • जाँची-परखी तकनीकों का उपयोग कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। • अपने डर से बाहर आएँ और इस संसार की गति के साथ आगे बढ़ते चले जाएँ। इस पुस्तक में, वेक्स के व्यावहारिक अनुभव से आप जान पाएँगे कि जब आप अपने सोचने, महसूस करने, बोलने और काम करने के तरीकों में बदलाव करते हैं तो आपकी सकारात्मकता बढ़ती है और आप जीवन में तेजी से बढ़ने लगते हैं।
The Power Of Your Subconscious Mind
- Author Name:
Dr. Joseph Murphy
- Book Type:

- Description:
‘द पावर ऑफ योर सब्कॉन्शस माइंड’ अब तक की एक सर्वाधिक लोकप्रिय प्रेरणादायी पुस्तक है, जो यह दिखाती है कि आप अपने विचारों की पद्धति को बदल लें तो अपने जीवन में किस प्रकार के आश्चर्यजनक सुधार कर सकते हैं। व्यावहारिक, समझने में सरल तकनीकों और वास्तविक जगत् के मामलों का उपयोग करते हुए डॉ. जोसेफ मर्फी जीवन के सभी पहलुओं—पैसा, संबंध, नौकरी, खुशी पर अवचेतन मन के व्यापक प्रभावों से परदा उठाते हैं और बताते हैं कि आप अपने लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने के लिए इसे कैसे लागू कर सकते हैं तथा इसकी शक्ति को सही दिशा दे सकते हैं। इस पुस्तक के माध्यम से डॉ. मर्फी पाठकों को इस प्रकार के साधन उपलब्ध कराते हैं, जिनसे वे अपने अवचेतन मन की अद्भुत शक्तियों को उन्मुक्त कर सकते हैं। कोई भी इसे अपनाकर अपने संबंधों, वित्तीय स्थिति और तंदुरुस्ती में सुधार ला सकता है। यदि व्यक्ति एक बार इस अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली बल का उपयोग करना सीख जाए, तो ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे वह प्राप्त नहीं कर सकता।
NAUKARI NAHIN, BUSINESS IDEA DHOONDHO
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description:
"आज कहीं नौकरी करने की तुलना में स्वतंत्र कर्मी बनना बल्कि अपने खुद का बिजनेस शुरू करना आसान है। इसकेलिए आपकी लगन, मेहनत, दूरदर्शिता, निर्णय-क्षमता और नए-नए आइडिया ही सफलता का मार्ग खोलेंगे, इसलिए ‘नौकरी नहीं, बिजनेस आइडिया’ आपके स्वर्णिम भविष्य का आधार है। प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु एवं वक्ता श्री एन. रघुरामन के दीर्घ अनुभव से उपजे ये फंडे आपको नई ऊर्जा देंगे और आपका आत्मविश्वास जाग्रत् करेंगे— जीवन में किसी क्षेत्र में सच्ची रुचि जागती है, तो अवसर दरवाजे खटखटाते हैं। कुछ के जीवन में जल्दी तो कुछ के देर से। बिजनेस और भरोसा भी साथ-साथ चल सकते हैं। बस इसके लिए सही तालमेल बैठाने की जरूरत है। अपने दरवाजे पर बड़े अवसरों की दस्तक का इंतजार मत कीजिए, छोटी पहल करके उनकी तलाश कीजिए। वे आपके लिए बड़े दरवाजे खोल देंगी। जब आप क्वालिटी से समझौता करते हैं तो कोई भी बिजनेस क्यों न हो, वह ग्राहकों की उदासीनता का शिकार होने लगता है। "
Mind Management
- Author Name:
Anandmurti Gurumaa
- Book Type:

- Description:
आनन्दमूर्ति गुरुमाँ संपूर्णता की परिभाषा हैं। स्वयं प्रेम, करुणा, आनंद और दयालुता का प्रत्यक्षीकरण होने के साथ-साथ आधुनिक दृष्टिकोण से सुसज्जित आपके ज्ञानपूर्ण प्रवचन हर जिज्ञासु के लिए अध्यात्म के नवीन मार्ग खोल देते हैं। आपकी ओजपूर्ण आभा के परिणामस्वरूप सहज ही आंतरिक शांति व आत्मानुभूति का वातावरण तैयार हो जाता है। आपका प्रेमभरा व्यक्तित्व व आपके द्वारा दिए गए जीवन को सुंदरतम ढंग से जीने के सूत्र, हर मानव को प्रेम व अध्यात्म की ज्ञान ऊर्जा से आपूरित कर देते हैं।
Swasth Rahane Ka Vigyan
- Author Name:
Wallace D. Wattles
- Book Type:

- Description:
‘स्वस्थ रहने का विज्ञान’ में आपको सकारात्मक सोच की शक्ति का पता चलेगा और आप जानेंगे कि अपनी सेहत को बेहतर कैसे बनाएँ। यह व्यावहारिक पुस्तक आपको सेहत के उन अनेक महान् सिद्धांतों की जानकारी देगी, जिनसे आप एक स्वस्थ व सुखी जीवन जी सकेंगे।
Steve Jobs Ke Management Sootra
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
"एप्पल व पिक्सर के संस्थापक स्टीव जॉब्स प्रौद्योगिकी के महान् नेतृत्वकर्ता थे, जिन्होंने जनसाधारण हेतु मैकिनटोश व्यक्तिगत कंप्यूटर (पीसी) का आविष्कार किया था। फिर उन्होंने आईपॉड नामक ऐसे क्रांतिकारी संगीतवादन उपकरण (म्यूजिक प्लेयर) की रचना की, जिसने विश्व संगीत उद्योग को हमेशा के लिए बदल दिया। इसी आईपॉड ने आईफोन के विकास का रास्ता साफ किया। जॉब्स ने आईफोन में मोबाइल फोन व कंप्यूटर की विशेषताओं को समाहित कर सूचना-प्रौद्योगिकियों की संपूर्ण शक्तियों को जनसाधारण को सर्वसुलभ करवा दिया। सफल उद्यमी होने के साथ-साथ स्टीव जोब्स परोपकारी व मानव कल्याण के लिए भी तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने अनुकरणीय और सहज-सुलभ व्यवहार से अपनी कंपनी की टॉप मैनेजमेंट और कर्मियों तथा ग्राहकों को ऐसे सूत्र दिए, जिनमें मानवीयता, उत्तरदायित्व, गुणवत्ता के सभी तत्त्व समाहित थे। इसलिए वे एक विश्वविख्यात व्यवसायी होने के साथ ही एक सर्वग्राह्य मैनेजमेंट गुरु भी कहे जा सकते हैं। इस पुस्तक में संकलित हैं स्टीव जॉब्स के प्रेरणाप्रद जीवन के मैनेजमेंट सूत्र, जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन को ठीक दिशा में मोड़कर सफल होने के लिए उद्यत होंगे। "
Ameer Banane Ka Vigyan
- Author Name:
Wallace D. Wattles
- Book Type:

- Description:
"वालेस डी. वॉटल्स ने संसार को सकारात्मक सोच की शक्ति से परिचित कराया। अपनी पुस्तक में वॉटल्स मानव मन की शक्ति पर जोर देते हैं कि हमारे सोचने का तरीका धन को हमारे करीब ला सकता है या उसे दूर कर सकता है। उनका कहना है कि ऐसे कुछ नियम हैं, जिनका धन कमाने की प्रक्रिया पर नियंत्रण होता है। एक बार इन नियमों का पालन कर लिया जाए तो कोई भी व्यक्ति निश्चित रूप से अमीर बन सकता है। अतः धन कमाने के नियम को उनसे जानिए, अमीर बनने के रहस्य को जानिए, जिसकी शुरुआत आप जहाँ हैं, वहीं से होती है और जो कुछ आपके पास है, उसी से होती है। अमीर बनने का विज्ञान इस रहस्य को बताता है कि दौलत को व्यावहारिक तरीके से, इच्छा के अनुसार और किसी प्रकार की होड़ किए बिना ही, जीवन के साथ स्नेह और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखकर हासिल किया जा सकता है। अमीर बनने का यह विज्ञान के 100 वर्षों से भी अधिक समय बाद भी प्रासंगिक बना हुआ है। जब तक किसी व्यक्ति के पास पर्याप्त पैसा नहीं है, तब तक वह अपनी प्रतिभा या सोच के सर्वोच्च स्तर तक नहीं पहुँच सकता है, क्योंकि मन और प्रतिभा के विकास के लिए उसके पास इस्तेमाल की चीजें होनी चाहिए, और जब तक उसके पास इनके लिए पैसा नहीं होगा, तब तक वह इन्हें खरीद नहीं सकता। "
Ichchha Shakti
- Author Name:
P.K. Arya
- Book Type:

- Description:
"इच्छाशक्ति मनुष्य की वह अप्रतिम शक्ति है, जो पहाड़ों के सीने चीरकर उनमें से नदियाँ बहा सकती है। इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण भरे पड़े हैं, जो मनुष्य की इच्छाशक्ति का गुणगान करते हैं। प्रस्तुत पुस्तक में इनकी विस्तार से चर्चा है। दरअसल, हमारे छोटे-से-छोटे और बड़े-से-बड़े सभी कार्यों के क्रियान्वयन में इच्छाशक्ति की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इच्छाशक्ति के अभाव में हम मेज पर रखा एक गिलास पानी तक उठाकर नहीं पी सकते, फिर बड़े कार्यों की तो बात ही क्या। इच्छाशक्ति के पैदा होते ही हमारे शरीर की सोई पड़ी अनेक शक्तियाँ चैतन्य हो जाती हैं और वे सब एक सामूहिक शक्ति में बदलकर हमें अपने अभीष्ट से मिला देती हैं। प्रस्तुत पुस्तक सोई हुई इच्छाशक्ति को जगाकर लक्ष्य-प्राप्ति, सफलता और जीवन के तमाम अभीष्ट पाने का मार्ग बताती है। "
Safal Aur Ameer Banane Ke 16 Secrets
- Author Name:
Napoleon Hill
- Book Type:

- Description:
" यदि आप अपने लिए सही समय के आने तक इंतजार करेंगे तो समय कभी सही नहीं होगा। आपके पास जो है, उसी से बेहतरीन काम करें; जब जरूरत बढ़ेगी तो बाकी के साधन भी जुट जाएँगे। यदि आपको लगता है कि आप कर सकते हैं तो आप कर लेंगे। अमीरी और गरीबी दोनों ही सोच से पैदा होते हैं। आप जो सोचते हैं, काफी हद तक वही आपकी दुनिया होती है। इस धरती पर कोई भी आपसे अपनी इच्छा के अनुसार सोचने के अधिकार को छीन नहीं सकता। इस कारण, आपका भाग्य सदैव आपके प्रभावी विचारों की प्रकृति से जुड़ा रहता है। न कर्ज लीजिए, न दीजिए; क्योंकि इससे कर्ज व दोस्ती दोनों डूब जाती हैं और कर्ज लेने से परिश्रम की धार कुंद हो जाती है। —इसी पुस्तक से विश्वप्रसिद्ध लेखक नेपोलियन हिल की प्रभावी लेखनी के ये विचार-रत्न आपकी सोच को सकारात्मक करके आपके अमीर होने के पथ को प्रशस्त करेंगे। यह छोटी सी पुस्तक सफलता के हर पहलू की छानबीन करेगी, जो पैसों और सांसारिक साधनों से बना होता है। इसके साथ ही यह पुस्तक सफलता के लिए आवश्यक कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण तत्त्वों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी, जैसे कि परिवार, दोस्त और अच्छी सेहत। "
Mobile & Computer Ke 100 Smart Tips
- Author Name:
Ankit Fadia
- Book Type:

- Description:
"मारे फोन, कंप्यूटर और टैबलेट अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं। लेकिन हम में से कितने उनका अधिक-से-अधिक और बेहतर उपयोग करने के तरीकों को जानते हैं? Best Selling लेखक अंकित फाडिया आपको बताएँगे कैसे— ज़् भविष्य में इ-मेल भेजें। ज़् अपने मोबाइल फोन पर आनेवाली अनावश्यक इनकमिंग कॉल को कैसे बाधित करें। ज़् धोखा देते हुए साथी को रँगे हाथों पकड़ें। ज़् आप अपनी कार पार्क की गई जगह याद रें। ज़् बच्चों के लिए अनुपयुक्त वेबसाइटों को कैसे ब्लॉक करें। ज़् अपने मोबाइल फोन पर कार्यों को ठीक से निर्धारित करें। सरल-सुंदर उदाहरण और सैकड़ों स्क्रीनशॉट्स से सज्जित यह पुस्तक आपकी एक सच्ची मित्र और साथी बनकर आज की कंप्यूटर-इंटरनेट की दुनिया में आपका विशिष्ट स्थान बनाने में सहायक होगी। इ-मेल, कंप्यूटर, सोशल नेटवर्क, वीडियो साइट्स और कंप्यूटर मोबाइल की दुनिया की सभी चीजों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने के सरल और व्यावहारिक तरीके, टिप्स और ट्रिक्स बताती अत्यंत उपयोगी पुस्तक।
ATMADRISHTI
- Author Name:
Mehrunnisa Parvez
- Book Type:

- Description:
"जानी-मानी कथाकार एवं ‘समर लोक’ साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका की संपादक। रचना-संसार : आँखों की देहलीज, उसका घर, कोरजा, अकेला पलाश, समरांगण, पासंग (उपन्यास); आदम और हव्वा, उसका घर, गलत पुरुष, फाल्गुनी, अंतिम चढ़ाई, सोने का बेसर, अयोध्या से वापसी, ढहता कुतुबमीनार, रिश्ते, अम्माँ, समर, मेरी बस्तर की कहानियाँ तथा लाल गुलाब (कहानी-संग्रह)। पुरस्कार-सम्मान : ‘पद्मश्री’, ‘अखिल भारतीय महाराज वीरसिंह जूदेव’, ‘सुभद्राकुमारी चौहान’, ‘साहित्य भूषण सम्मान’, ‘भारतभूषण सम्मान’ एवं ‘रामेश्वर गुरु पुरस्कार’। लंबी कहानी ‘जूठन’ तथा ‘सोने का बेसर’ पर धारावाहिक प्रसारित। वेश्यावृत्ति जैसे सामाजिक अभिशाप पर टेलीफिल्म ‘लाजो बिटिया’ और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘वीरांगना रानी अवंतिबाई’ का स्वयं निर्माण एवं निर्देशन किया। लंदन, फ्रांस, रूस आदि का भ्रमण कर कई सम्मेलनों में भाग लिया। साहित्य एवं समाज-सेवा में निरंतर सक्रिय। अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, ओडि़या, मराठी आदि भाषाओं में कृतियाँ अनूदित। देश के विश्वविद्यालयों में इनके साहित्य पर पी-एच.डी.। सामाजिक समस्याओं पर कहानियाँ तथा साक्षात्कार दूरदर्शन एवं अन्य बहुआयामी माध्यमों से प्रसारित हुए हैं। "
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book