Secrets of Leadership
(0)
₹
300
₹ 240 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
कार्य समूह (टीम) के बिना नेतृत्वकर्ता का कोई अस्तित्व नहीं है। दोनों एक साथ मिलकर समूह के भीतर पारस्परिक संबंध की रचना करते हैं। और समूह की सफलता इस बात निर्भर करती है कि दोनों—नेतृत्वकर्ता व कार्य समूह—कैसे एक साथ मिलकर काम कर पाते हैं। लेकिन ऐसा तब हो पाता है, जब कार्य-स्थल में नेतृत्वकर्ता व कार्यकर्ता के बीच का अस्वाभाविक असुरक्षा भाव खत्म हो जाता है और स्वाभाविक ‘मानवीय सुरक्षा-चक्र’ (ह्यूमन सेफ्टी सर्किल) का निर्माण होता है। फिर कार्य समूह के सदस्य एक-दूसरे पर भरोसा करने लगते हैं। उनके बीच आपसी सहानुभूति बढ़ती है। वे एक-दूसरे के लिए कुछ करने को तैयार हो जाते हैं और उनके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह पाता है। यही है नेतृत्व का मानव-विज्ञान (ह्यूमन साइंस)। मानव विज्ञान यानी मानवीय मूल्यों पर आधारित नेतृत्व करनेवालों को बहुत अच्छी तरह से पता होता है कि स्वयं के ऊपर दूसरों की जरूरतों व हितों को स्थान देने की इच्छा ही नेतृत्व का सच्चा मूल्य है। व्यक्तित्व को तराश-निखारकर लीडरशिप के गुणों का विकास करनेवाली एक पठनीय पुस्तक, जो आपके भीतर के लीडर को सामने लाएगी।
Read moreAbout the Book
कार्य समूह (टीम) के बिना नेतृत्वकर्ता का कोई अस्तित्व नहीं है। दोनों एक साथ मिलकर समूह के भीतर पारस्परिक संबंध की रचना करते हैं। और समूह की सफलता इस बात निर्भर करती है कि दोनों—नेतृत्वकर्ता व कार्य समूह—कैसे एक साथ मिलकर काम कर पाते हैं। लेकिन ऐसा तब हो पाता है, जब कार्य-स्थल में नेतृत्वकर्ता व कार्यकर्ता के बीच का अस्वाभाविक असुरक्षा भाव खत्म हो जाता है और स्वाभाविक ‘मानवीय सुरक्षा-चक्र’ (ह्यूमन सेफ्टी सर्किल) का निर्माण होता है। फिर कार्य समूह के सदस्य एक-दूसरे पर भरोसा करने लगते हैं। उनके बीच आपसी सहानुभूति बढ़ती है। वे एक-दूसरे के लिए कुछ करने को तैयार हो जाते हैं और उनके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह पाता है। यही है नेतृत्व का मानव-विज्ञान (ह्यूमन साइंस)। मानव विज्ञान यानी मानवीय मूल्यों पर आधारित नेतृत्व करनेवालों को बहुत अच्छी तरह से पता होता है कि स्वयं के ऊपर दूसरों की जरूरतों व हितों को स्थान देने की इच्छा ही नेतृत्व का सच्चा मूल्य है।
व्यक्तित्व को तराश-निखारकर लीडरशिप के गुणों का विकास करनेवाली एक पठनीय पुस्तक, जो आपके भीतर के लीडर को सामने लाएगी।
Book Details
-
ISBN9789352663064
-
Pages160
-
Avg Reading Time5 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Rewire Your Brain | How To Change Your Anxious Mind and Habits Through Affirmation By Saloni Suri Rewire Your Brain - A Guided Journal Book In Hindi
- Author Name:
Saloni Suri
- Book Type:

- Description: Awaiting description
Sukhi, Saral, Safal Jeevan
- Author Name:
Dr. Vijay Mittal
- Book Type:

- Description: हमारा जीवन कैसा होना चाहिए? वैवाहिक जीवन कैसे जिएं? अच्छे माँ-बाप कैसे बनें? अपनी संतान की परवरिश कैसे करें? अन्य लोगों से, परिजनों से कैसा व्यवहार रखें? जिंदगी के प्रति हमारा दृष्टिकोण कैसा हो? हर इंसान स्वस्थ रहना चाहता है, सुख-शांति से जीवन व्यतीत करना चाहता है तथा अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की ऊँचाइयों को छूना चाहता है | पर्याप्त मात्रा में धन अर्जित करना चाहता है, ताकि अपनी और अपने परिवार की आवश्यकताएँ पूरी कर सके; समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सके| इस पुस्तक के द्वारा यही प्रयास किया गया है कि आप अपनी पसंद व क्षमता अनुसार किस प्रकार सुखी और सफल जीवन जी सकते हैं तथा मानसिक तनाव से दूर रहकर सार्थक जीवन की कामना फलीभूत कर सकते हैं| जीवन में सकारात्मकता, सार्थकता, संतोष और आनंद की अनुभूति करवा सकने की क्षमता रखनेवाली अत्यंत पठनीय कृति|
The Top Five Regrets of The Dying (Hindi Translation of The Top Five Regrets of The Dying)
- Author Name:
Bronnie Ware
- Book Type:

- Description: जैसे हैं, वैसे ही रहें, संतुलन बनाएँ, ईमानदारी से बोलें, अपने प्रेम पात्रों का मूल्य जानें और अपने को खुश रहने की इजाजत दें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप न केवल अपना सम्मान करेंगे, बल्कि उनकी भी मदद करेंगे, जो अपने जीवन में ऐसा करने का साहस नहीं जुटा सके हैं। चयन आपका है। यह जीवन आपका है। जब भी आपके सामने चुनौतियाँ आएँ और आप हैरान हों कि ये सब एकसाथ कैसे आ गईं? किसी खास रिश्ते में आपको राहत कैसे मिल सकती है। आप जो चाहते हैं, वे संपर्क कब बनेंगे या आप जो करना चाहते हैं, उसके लिए धन कब तक तलाश सकेंगे। बस याद रखिए, आपका दिल क्या चाहता है, आप भी वही चाहें। आपको बस कुछ नया सोचना होगा। आप जो कर सकते हैं, करें और तब इसे छोड़ दें, ताकि अपने तरीके से वह बाहर निकल जाए। विश्वप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर ब्रॉनी वेयर ने मानव मनोविज्ञान का गहन अध्ययन करके कुछ सूत्र निकाले हैं, जिन्हें जानकर आप अपने जीवन के कुछ पछतावों को भूलकर, सुधारकर आगे बढ़ सकते हैं, ताकि आपके जीवन को सार्थकता मिले। अत्यंत रोचक एवं भावप्रवण पुस्तक, जो हर किसी को पढऩी चाहिए, ताकि जीवन के अंतिम समय में कोई पछतावा न रहे।
Apke Avchetan Man Ki Shakti
- Author Name:
Dr.Joseph Murphy
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
Man Ke Liye Amrit Ki Boondein
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
Jab Socho Bada Socho
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description: "बुद्धि 29 वर्ष की है। बचपन से साहसी और सहानुभूति की भावना रखनेवाली। उसके जीवन में घटित हुई कई घटनाओं ने उसके चरित्र को और मजबूती दी। वह दिल्ली के पास नोएडा में एक आई.टी.फर्म में नौकरी करती है। एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज हुआ है। उसने किया क्या था? उसने नोएडा में अपनी जिंदगी खतरे में डालकर 15 वर्षीय बच्ची का विवाह रोका था। लड़के की माँ ने उस पर पीछे से हमला कर दिया था। इससे उसके गले के पीछे कट लग गया था। इससे पहले भी सुबुद्धि ने नोएडा में ही एक नाबालिग लड़की के बाल विवाह को रोका था। हमले के बाद सुबुद्धि गिर गई थी। उसे तत्काल अस्पताल ले गए। कुछ समय कोमा में भी रही। जब कोमा से लौटी तो कहा कि वह समाज सेवा जारी रखेगी। जितने भी नाबालिगों को बाल विवाह से बचा सकती है, बचाएगी। बाल विवाह के खिलाफ उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति को देखकर ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने केंद्र के साथ ही ओडिशा और उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उसे ब्रेवरी अवार्ड, आर्थिक सहायता और सिक्योरिटी देने की सिफारिश की। आज सुबुद्धि कई आई.टी. पेशेवरों के लिए प्रेरणा है। महिलाओं के प्रति चिंता जब मोमबत्ती रैलियों और सोशल नेटवर्किंग तक सीमित थी, तब सुबुद्धि ने आगे बढ़कर मुश्किलों का सामना किया। —इसी पुस्तक से सोच ही मनुष्य का विकास करती है। सकारात्मक और बड़ी सोच सफलता और उत्कर्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। यह पुस्तक ऐसी बड़ी और विवेकपूर्ण समझ के जीवंत उदाहरणों का संकलन है, जो मानवहित और कल्याण का अनुपम संदेश देती है।"
Rashtrvad
- Author Name:
Rabindranath Thakur
- Book Type:

- Description: राष्ट्रवाद यह पुस्तक गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा जापान और अमरीका यात्रा के दौरान दिए गए व्याख्यानों का संकलन है, जो सर्वप्रथम 1917 में प्रकाशित हुए थे। हालाकि जिस विश्लेषणात्मक और कलात्मक तरीके से गुरुदेव ने अपने विचार रखे, उसे लेकर पश्चिमी जगत में प्रतिरोध देखा गया। पश्चिमी सभ्यता की अमानवीयता और कृत्रिमता को जिस तरीके से गुरुदेव ने इन व्याख्यानों में अभिव्यक्त किया, वह पश्चिमी जन मानस को उद्वेलित करने के लिए पर्याप्त था। इस पुस्तक में टैगोर ने तत्कालीन शोषण आधारित पश्चिमी सभ्यता और व्यवस्था, उसके मानवीय मूल्यों की कमी, पूर्व और पश्चिम में राष्ट्र और राज्य की राजनीतिक भूमिका की भविष्यवाणी, सत्ता और सांसारिक वस्तुओं के प्रति मनुष्य की अनंत लालसा, मनुष्य के आध्यात्मिकता से दूर होते जाने और भौतिकता में रच-बस जाने, पश्चिमी सभ्यता द्वारा पूर्व के शोषण, मनुष्य का उसके सर्वाेच्च नैतिक गुणों से दूर होकर मशीन के एक पुर्जे में बदल जाने, भारतीय राष्ट्रवाद के स्वरूप एवं पूर्वी सभ्यता के दार्शनिक और आत्मिक पक्षों पर अपनी बात रखी है।
Amazon Success Story
- Author Name:
Sanjay Bhola 'Dheer'
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Mat Rehna School Ke Bharose
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: अमीर या लीडर अपने बच्चों को अलग नज़रिये से शिक्षा देते हैं और आम व्यक्ति सबकुछ स्कूलों पर ही छोड़ देते हैं। वे खुश होते हैं जब उनका बच्चा अपनी यूनिफॉर्म साफ रखता है, समय पर स्कूल जाता है और आते ही अपना होमवर्क करने लगता है और हमेशा अपने शिक्षकों को खुश रखता है। रूकिये, ज़रा गौर कीजिये क्या यही गुण एक अच्छे कर्मचारी के भी नहीं हैं? हाँ, एक अच्छे कर्मचारी को अनुशासित, वक़्त का पाबंद और अपने बॉस को खुश रखने वाला होना चाहिए। लीडर या महानता इन सब नियमों को कभी न कभी अवश्य तोड़ेगी। माफ कीजिये मैं उद्दण्डता का हिमायती नहीं हूँ लेकिन थोड़ा बागी और लीक से हटकर चलना ही लीडरशीप का एक प्रमुख गुण है। तो हमारे स्कूलों का सबसे बड़ा दोष यह है कि यह हमारे बच्चों को भविष्य के कर्मचारी बनाने पर आमादा है।
Lok Vyavahar
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description: "एक सफल नेता बनने के लिए किसी व्यक्ति को न केवल बढि़या काम करना जरूरी है, बल्कि उसके साथ में एक प्रभावशाली वक्ता होना भी आवश्यक है। सफल नेताओं को अपने फैसलों और शब्दों, दोनों पर पूरा विश्वास होता है। मानव मनोविज्ञान की गहन समझ डेल कारनेगी को अपने पाठकों को जीवन में एक सही और फलदायी विकल्प चुनने में पथ-प्रदर्शन में सक्षम बनाती है। यह पुस्तक ‘‘लोक व्यवहार ः प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला’’ पाठकों को जिज्ञासोत्तेजक वक्तव्य की कला सिखाते हुए उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है। "
Ikigai / इकिगाई : The Japanese Secret to a Long and Happy Life (दीर्घायु, सुखी व सार्थक जीवन जीने का जापानी रहस्य)
- Author Name:
Raj Goswami
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Arabpati Karobariyon Ke Motivational Vichar
- Author Name:
Swati Gautam
- Book Type:

- Description: सफल और अनुभवी लोगों के सद्विचार, प्रेरक वाणी और अनुकरणीय जीवनशैली भी आपके व्यक्तित्व को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस पुस्तक में संकलित एलोन रीव मस्क, जैक मा, नारायण मूर्ति, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, रतन टाटा, रॉबर्ट कियोसाकी, वॉरेन बफे, वॉल्ट डिज्नी, सुंदर पिचाई जैसे अत्यंत कामयाब कारोबारियों के उत्साह और ऊर्जा से भरपूर मोटिवेशनल विचार आपके चिंतन को धार देंगे और सफलता के नए फलक छूने में मदद भी करेंगे— आप एकाग्रचित्त होकर ही महान् कार्य कर सकते हैं, चाहे आप कितने ही योग्य क्यों न हों; सपने वही सच होते हैं, जिन पर विश्वास किया जाता है; समस्या के समाधान के लिए हमें खुद से क्यों पूछना चाहिए; असफलता हमारी स्वीकार्यता पर निर्भर करती है; अपनी संस्कृति को ध्यान में रखें; छोटे से शुरुआत करिए; करो और दुनिया बदल दो; सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए हमें सर्वश्रेष्ठ के साथ खड़ा होना होगा; विश्वास किसी भी बिजनेस की पहली सीढ़ी है; हमें हमेशा सीखते और सुनते रहना चाहिए; जोखिम उठाने का साहस कीजिए; सिक्के के दोनों पहलुओं को देखें; अपने दिमाग से काम लीजिए; अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए; रिस्क लेना सीखें; बडे़ लक्ष्य निर्धारित करें; पहली सफलता पर ही मत रुको; जोखिम के बिना सफलता नहीं मिलती।
Beyond the Doors of Chaos
- Author Name:
Ghafeetho Abrahams
- Book Type:

- Description: Have you spent a large part of your life thinking of excuses for why you are not happy and why you are not achieving your goals? “I don’t have the money” “I don’t have support” “I have no idea what I want” “I don’t think I can do it” Did you hear them all right? Ghafeetho tells you that it is time to pull yourself together and create a fantastic life by just implementing a few things. Her voice is one that you can relate to. Whether you have reached rock bottom, just feeling a little demotivated or simply feeling a little lost. This book helps you get back on track. This book serves as a guide, to help you step by step regain your spark for life and help you create a vision for your future. The action steps in this book can be used over and over again as you face an ordeal in the future. This book helps create your second chance to a better and more fulfilling you!
Jack Ma Ke Success Secrets
- Author Name:
Swati Gautam
- Book Type:

- Description: जिस समय सभी लोग उनके साथ चलने के लिए तैयार थे, उस समय उन्होंने खुद से वादा किया, मेरे साथियों ने कभी मुझे सिर झुकाने का अवसर नहीं दिया। मैं भी किसी कीमत पर उनका सिर झुकने नहीं दूँगा। जैक मा ने जो सपना देखा, वह मौलिक था। जब हर तरफ नकल की होड़ लगी थी, जैक मा ने अपना रास्ता बनाया और उस रास्ते पर चलकर सफलता के झंडे टाँग दिए। जैक मा बेशक एक छोटे व्यापारी थे, लेकिन वे नैसर्गिक कारोबारी थे। उनमें महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को सहज रूप से अनुपात में रखने की क्षमता थी। आज मुश्किल है। कल और भी मुश्किल होगा, कल के बाद जो सुबह आएगी, वह बहुत खूबसूरत होगी, लेकिन अधिकतर लोग कल शाम हार मान लेते हैं। आपको मेहनत करने की जरूरत है। हर मुश्किल समय, हर समस्या, जो आपके सामने आती है, वह खुद को तैयार करने का सबसे बड़ा साधन होती है। —इसी पुस्तक से प्रसिद्ध उद्योगपति एवं उद्यमी जैक मा ने अपनी अद्भुत कर्मशीलता और व्यापारिक दूरदर्शिता के बल पर अपार सफलता प्राप्त की, जिसके कारण पूरे विश्व में उनकी ख्याति हुई है। इस पुस्तक में उनकी सफलता के मूलमंत्र—सक्सेस सीक्रेट्स—संकलित हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी जीवन में सफल हो सकते हैं।
Prasiddh Vaigyanik Aur Unke Aavishkaar
- Author Name:
Surjeet
- Book Type:

- Description: प्रस्तुत पुस्तक में उन्हीं साहसी, धुन के धनी लोगों की सच्ची कहानियाँ पेश हैं और इस उद्देश्य से प्रस्तुत की जा रही हैं कि उन्हें पढ़ने के बाद तुम्हारे मन में भी अपने राष्ट और देश से प्रेम उत्पन्न हो और तुम यह प्रतिज्ञा कर लो कि उन लोगों की तरह तुम भी कोई ऐसा कारनामा करोगे जो तुम्हारे देश और राष्ट्र के लिए लाभदायक सिद्ध हो। इस प्रकार राष्ट्र का बच्चा-बच्चा तुम पर और तुम्हारे कारनामों पर गर्व करेगा और तुम्हारा नाम सदैव के लिए जीवित हो जाएगा।
ATMADRISHTI
- Author Name:
Mehrunnisa Parvez
- Book Type:

- Description: "जानी-मानी कथाकार एवं ‘समर लोक’ साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका की संपादक। रचना-संसार : आँखों की देहलीज, उसका घर, कोरजा, अकेला पलाश, समरांगण, पासंग (उपन्यास); आदम और हव्वा, उसका घर, गलत पुरुष, फाल्गुनी, अंतिम चढ़ाई, सोने का बेसर, अयोध्या से वापसी, ढहता कुतुबमीनार, रिश्ते, अम्माँ, समर, मेरी बस्तर की कहानियाँ तथा लाल गुलाब (कहानी-संग्रह)। पुरस्कार-सम्मान : ‘पद्मश्री’, ‘अखिल भारतीय महाराज वीरसिंह जूदेव’, ‘सुभद्राकुमारी चौहान’, ‘साहित्य भूषण सम्मान’, ‘भारतभूषण सम्मान’ एवं ‘रामेश्वर गुरु पुरस्कार’। लंबी कहानी ‘जूठन’ तथा ‘सोने का बेसर’ पर धारावाहिक प्रसारित। वेश्यावृत्ति जैसे सामाजिक अभिशाप पर टेलीफिल्म ‘लाजो बिटिया’ और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘वीरांगना रानी अवंतिबाई’ का स्वयं निर्माण एवं निर्देशन किया। लंदन, फ्रांस, रूस आदि का भ्रमण कर कई सम्मेलनों में भाग लिया। साहित्य एवं समाज-सेवा में निरंतर सक्रिय। अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, ओडि़या, मराठी आदि भाषाओं में कृतियाँ अनूदित। देश के विश्वविद्यालयों में इनके साहित्य पर पी-एच.डी.। सामाजिक समस्याओं पर कहानियाँ तथा साक्षात्कार दूरदर्शन एवं अन्य बहुआयामी माध्यमों से प्रसारित हुए हैं। "
Man Ke Rahasya
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
101 Micro Habits
- Author Name:
Vishwas Raj
- Book Type:

- Description: ‘101 माइक्रो Habits’ का सार यह है कि हम आदतों में छोटे-छोटे परिवर्तनों (जैसे फल खाने या किसी प्रियजन को संदेश भेजने) की एक शृंखला बनाएँ और उस पर प्रतिदिन अमल करने का अभ्यास बनाएँ। इस पुस्तक में ऐसी 101 छोटी-छोटी आदतें बताई गई हैं, जो आपके जीवन में त्वरित एवं तात्कालिक सुधार ला सकती हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि एक जाँच-सूची द्वारा प्रबंधित सरल दिनचर्या कैसे बनाई जाए, जिसे हम दैनंदिन आधार पर दोहरा सकें? इससे भी अधिक अच्छी बात यह है कि हम इसमें कुछ ऐसे उपाय पाएँगे, जो हमें प्रेरित व एकाग्र बनाए रखेंगे। यहाँ तक कि यदि हम तनावग्रस्त होंगे, तब भी इन कार्यों को अनवरत करने हेतु ऊर्जा एवं समय निकाल लेंगे। अपनी आदतों में छोटे-छोटे परिवर्तन करके दिनचर्या और जीवनशैली में गुणात्मक सुधार लाने की क्षमता रखनेवाली यह पुस्तक आपके व्यक्तित्व को निखारकर सफल जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Mind Management
- Author Name:
Anandmurti Gurumaa
- Book Type:

- Description: आनन्दमूर्ति गुरुमाँ संपूर्णता की परिभाषा हैं। स्वयं प्रेम, करुणा, आनंद और दयालुता का प्रत्यक्षीकरण होने के साथ-साथ आधुनिक दृष्टिकोण से सुसज्जित आपके ज्ञानपूर्ण प्रवचन हर जिज्ञासु के लिए अध्यात्म के नवीन मार्ग खोल देते हैं। आपकी ओजपूर्ण आभा के परिणामस्वरूप सहज ही आंतरिक शांति व आत्मानुभूति का वातावरण तैयार हो जाता है। आपका प्रेमभरा व्यक्तित्व व आपके द्वारा दिए गए जीवन को सुंदरतम ढंग से जीने के सूत्र, हर मानव को प्रेम व अध्यात्म की ज्ञान ऊर्जा से आपूरित कर देते हैं।
Zindagi Itni Sasti Kyon Hai
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: दवा कंपनियों ने मीडिया, टेलीविज़न और प्रचारतंत्र से चिंता तनाव और डिप्रेशन से लगभग सभी को पीड़ित घोषित कर दिया है तथा इसका उपचार दवाइयों को बताने में सफल हो चुकी है। कारण कुछ भी हो और उपचार एक ही तरह का ये तो चिकित्सा के सिद्धांत के विपरीत है। जानिए की हमने ज़िंदगी को इतनी सस्ती क्यों बना दिया है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book