About Swayam Prakash
हिन्दी के प्रसिद्ध कहानीकार। उन्होंने उपन्यास, नाटक, निबंध, आदि दूसरी विधाओं में बखूबी काम किया है। वे बच्चों से दुनिया के हर मसले पर बातचीत करते हैं। वे बराबरी की भाषा में बच्चों से बात करते हैं। उनकी कहानियों के बच्चे समझदार, विनोदी, संवेदनशील और थोड़े से दुष्ट एक साथ होते हैं। उन्हें 'प्यारे भाई रामसहाय' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है।