Prem : Khoj, Pahal Aur Paribhasha
(0)
₹
150
₹ 120 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
जो व्यक्ति स्वयं को प्रेम करता है, वह एकान्त से दूर भागने के लिए बावरा नहीं बन जाता और इसीलिए वह अकेलेपन से पीड़ित भी नहीं होता। वह हमेशा अपने समय का उपयोग सार्थक, सर्जनात्मक उद्देश्यों के लिए करता है—उसे जहाँ-तहाँ समय बिताने की जरूरत नहीं रहती। वह व्यक्ति स्वयं अपना इतना अच्छा मित्र होता है कि उसे दूसरे मित्रों की जरूरत नहीं होती। इसीलिए स्वाभाविक रूप से कुसंगत करने की जगह वह खुद के साथ रहना पसन्द करता है।
Read moreAbout the Book
जो व्यक्ति स्वयं को प्रेम करता है, वह एकान्त से दूर भागने के लिए बावरा नहीं बन जाता और इसीलिए वह अकेलेपन से पीड़ित भी नहीं होता। वह हमेशा अपने समय का उपयोग सार्थक, सर्जनात्मक उद्देश्यों के लिए करता है—उसे जहाँ-तहाँ समय बिताने की जरूरत नहीं रहती। वह व्यक्ति स्वयं अपना इतना अच्छा मित्र होता है कि उसे दूसरे मित्रों की जरूरत नहीं होती। इसीलिए स्वाभाविक रूप से कुसंगत करने की जगह वह खुद के साथ रहना पसन्द करता है।
Book Details
-
ISBN9789395737968
-
Pages128
-
Avg Reading Time4 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
31 Habits of Winning
- Author Name:
Deepak Anand
- Book Type:

- Description: Awaiting description
Champion Hain Hum
- Author Name:
Devendra Tak +1
- Book Type:

- Description: ध्यान से देखो, हर बच्चे के ख़्वाब में पंख फड़फड़ाता एक पंक्षी है; उसे पहचानों, उसकी क़द्र करो। वह तुम्हारे लिए असमान रचने वाला है। ये उन बच्चों की सच्ची और प्रेरक कहानियाँ हैं, जिनसे यह अपेक्षा भी नहीं की जा सकती थी कि वे अपने परिवार और परिवेश में कोई बदलाव ला सकते हैं। मगर यही बात तो इन्हें ख़ास बनाती है। इनकी कहानियाँ बताती हैं कि हर बच्चे के भीतर सौन्दर्य, प्रेम और न्याय की चेतना मौजूद होती है। इसलिए वे परम्परा से चली आ रही बुराइयों को ज्यों का त्यों स्वीकार नहीं कर लेते, कुछ इनके ख़िलाफ़ खड़े भी होते हैं। ऐसा हमेशा होता आया है। और होता रहेगा। एक जीवंत समाज को चाहिए कि अपने बच्चों को सिर्फ़ सिखाये ही नहीं, उनसे सीखे भी।
Aakhir Aatmahatya Kyon?
- Author Name:
H.L. Maheshwari
- Book Type:

-
Description:
दुनिया भर में होने वाली आत्महत्याओं में से 14 प्रतिशत अकेले भारत में होती हैं। इसकी प्रमुख वजहें हैं—तनाव, दुश्चिन्ता और अवसाद। ये स्थितियाँ मानसिक दबाव की ओर धकेलती हैं। बार-बार मानसिक दबाव झेलने वाला व्यक्ति परिवार और रिश्तेदारों से कटने लगता है। उसे ज़िन्दगी बेकार लगने लगती है और आत्महत्या कर लेना उसे इन तमाम झंझटों से छुटकारा पाने का एकमात्र रास्ता नज़र आने लगता है।
आँकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2022 में आत्महत्या के 1,79,044 मामले सामने आए। वर्ष 2021 में यह आँकड़ा 1,64,033 था। जाहिर है, यह लगातार गम्भीर होती जा रही समस्या है। तेजी से बदल रहे सामाजिक-आर्थिक माहौल में बच्चों और युवाओं से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, आए दिन प्रतिकूल परिस्थितियों से रूबरू हो रहे हैं। ऐसे में यह किताब उन्हें वैज्ञानिक और व्यावहारिक ढंग से अवांछित परिस्थितियों और नकारात्मक मनोभावों से उबरने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर रचनात्मक बनाने में कारगर होगी।
Ab Hamen Badalna Hoga
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description: "विगत वर्षों में हमारे अधिकतर आई.टी. कार्यालय निश्चित स्थान पर 9 से 5 के परंपरागत काम के ढर्रे से काफी आगे निकलकर मोबाइल वर्क प्लेस और सुविधानुसार समय तक पहुँच गए हैं। रिक्रूटमेंट और परफॉर्मेंस रेटिंग स्वचालित हो चुके हैं। हाजिरी मोबाइल या हस्तचालित उपकरणों के जरिए होने लगी है। अगर 10 सालों में हम निश्चित स्थान के कार्यस्थल से चलते-फिरते कार्यस्थल तक का सफर तय कर चुके हैं तो कल्पना कीजिए, अगले पाँच सालों में और क्या हो जाएगा! बड़ी कंपनियाँ नई कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा महसूस करने लगी हैं और नई कंपनियाँ कुछ बड़ी सड़कों या मॉल की खुदरा दुकानों की तरह खुल रही हैं। जागने से सोने तक का सबकुछ बदलने ही वाला है और अगर हम इस बदलाव को स्वीकार नहीं करेंगे तो प्रतिस्पर्धा में टिक पाना हमारे लिए कठिन होगा। अत: ऐसे परिवेश में हमें अपने आपको बदलना होगा। क्यों और कैसे बदलना होगा—यह इस पुस्तक में बताया गया है। बदलाव के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सही सोच विकसित करनेवाली एक व्यावहारिक पुस्तक। "
Smart Banane Ke Funde
- Author Name:
N Raghuraman
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Saras Baal-Boojh Paheliyan
- Author Name:
Shiv Avatar Rastogi 'Saras'
- Book Type:

- Description: "बाल-वर्ग के मनोरंजन एवं ज्ञानवर्द्धन के लिए ‘सरस बाल-बूझ पहेलियाँ’ एक सरल, सहज, सुलभ एवं सस्ता साधन है। कारण यह है कि इनके लिए न कोई संसाधन अपेक्षित है और न कोई मैदान। इसी कारण ‘अमीर खुसरो’ के समय से आज तक ये ‘बूझ पहेलियाँ’ बाल जगत् में अजस्र रूप से प्रवाहित हैं। ‘ ‘सरस’ बाल-बूझ पहेली’ पुस्तक में ‘एक सौ पहेलियाँ’ उस बाल-वर्ग के लिए हैं, जो अभी ज्ञानार्जन के पहले, दूसरे और तीसरे सोपान पर हैं। ये एक सौ पहेलियाँ 4 पंक्तियों के आकार में सीमित हैं और प्रायः प्रत्येक पंक्ति, अभीष्ट उत्तर की ओर संकेत करती है। शेष 85 पहेलियाँ, जो आकार में ‘गीत पहेली’ जैसी हैं, वे उन बड़े और समझदार बच्चों के लिए हैं, जो प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। इनमें से ‘पर्यायवाची’ एवं ‘तुकांत शब्दों’ पर आधारित पहेलियाँ बच्चों के शब्द-भंडार को बढ़ाने और साहित्यिक अभिरुचि पैदा करने में सहायक सिद्ध होंगी। किसी भी पहेली को दो पंक्तियों में समेटकर जटिल बनाने का प्रयास नहीं किया गया है। हर बालक के लिए उपयोगी एवं पठनीय पुस्तक। "
Jeevan Jeene Ke Funde
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
BILL GATES KE MANAGEMENT SOOTRA
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description: बिल गेट्स, स्व-निर्मित अरबपतिहैं। जबवे केवल 20 वर्षके थे, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना कर ली थी। 30 पार होते-होते वे सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए और 39 साल की उम्र में उनकी संपत्ति तबके सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेनबफे को पीछे छोड़ते हुए वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनगए। बिल गेट्स कभी आपके और मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की और तबउन्हें वह सबकुछ मिल गया है, जिसके वे हकदार थे—धन, शक्ति, विश्वसनीयता। उन्होंने भी कठिन समय से सीखा और उसका सामना करने में सक्षम बने। बिल गेट्स ने सफल होने के लिए कुछ सरल नियम बनाए और उनका पालन किया प्रस्तुत पुस्तक में यही बताया गया है कि हम किस प्रकार अपने जीवनका मनचाहा निर्माण कर सकते हैं।
Jeevanshatak
- Author Name:
Rajesh Prakash
- Book Type:

-
Description:
आज की भागम-भाग और चमक-दमक की जिन्दगी में पैसा है, गाड़ी-घोड़ा है, बँगला है, ए.सी. है, पद-प्रतिष्ठा है, बैंक बैलेंस, फैशन और न जाने क्या-क्या है! फिर भी आँखों से रातों की नींद गायब है। मन अशान्त है। मूड खराब है। डिप्रेशन एक पैनडेमिक के रूप में मानव जाति को खुली चुनौती दे रहा है। डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों के पास इलाज के नाम पर बहुत थोड़े बिकाऊ टिप्स और कुछ ट्रैन्कुलाइजर्स ही उपलब्ध हैं। अब लाख टके का सवाल यह है कि क्या तड़पती हुई मानव जाति को इन्हीं मनोचिकित्सकों और नींद की पेटेंट दवा देने वालों के सहारे छोड़ दिया जाए? या हमें कुछ ऐसा करना होगा कि हमारे जीवन में सुख और शान्ति अपने मूल रूप में वापस आ सकें।
दिगम्बर बन्दर से सूटेड-बूटेड मॉडर्न मानव बनने तक के करोड़ों वर्षों के सफर में हम विज्ञान, तकनीक एवं सुपर कम्प्यूटर के दम पर भस्मासुरी परमाणु बम तक बना चुके हैं। इस भूमंडल पर कुल मिलाकर जीवित प्राणियों की चौरासी लाख प्रजातियाँ बताई जाती हैं। उनमें से केवल इंसान ही इतना बलवान शैतान निकला, जिसने प्रकृति की ‘ग्रेविटी’ का शाश्वत नियम तोड़ दिया। वह पृथ्वी की कक्षा से बाहर भी छलाँग लगाने में सफल हो गया। ‘ग्रेविटी’ के अटल प्राकृतिक विधान को ध्वस्त करते हुए वह मंगल ग्रह पर भी अपनी दस्तक दे चुका है।
इतने बड़े-बड़े कारनामे करते-करते हम शायद यह भूल ही गए कि औसतन 70 किलोग्राम के मनुष्य-शरीर में लगभग 1 किलोग्राम से भी कम वजन वाले अति जटिल ब्रेन-पिंड के लिए कुछ और भी चाहिए। उसको विकास की अंधी दौड़ न तो वर्तमान में दे पा रही है और न ही भविष्य में दे पाएगी। मन व्यथित है। दिलो-दिमाग पर अवसाद के काले बादल घनघोर घटाओं के रूप में छाये हुए हैं। लोग आए दिन आत्मघात कर रहे हैं। इस अवसाद की महामारी ने भारतीय परम्परा में जन्म-जन्मान्तर तक टिकाऊ माने जाने वाले पति-पत्नी के सम्बन्धों में भी उथल-पुथल एवं टूटन मचा दी है। अब दावे के साथ कोई यह नहीं कह सकता कि आज सम्पन्न हुआ शुभ विवाह कब अशुभ तलाक में नहीं बदल जाएगा? आखिर किसी को तो आगे आना होगा, जो मनुष्य जाति के लिए असाध्य साबित हो रही मानसिक अव्यवस्था को व्यवस्थित करने का मार्ग प्रशस्त कर सके।
दुनिया में सर्वकाल और सर्वसमाज में मानव व्यथा को निवारित करने के लिए विद्वान एवं एकेडेमिया रास्ता दिखाते रहे हैं। इसी कड़ी में ‘जीवनशतक’ नामक इस पुस्तक में आज की दुनिया में मानव जीवन के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना करने एवं सद्जीवन का शतक पूरा करने के लक्ष्यार्थ कथ्य को 100 अध्यायों में समाहित किया गया है।
Happy Couples Club
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: प्रेम समझ और तालमेल का नाम है। यह स्वतंत्र है, इसे स्वतंत्र ही रहना चाहिए। पुरुष अधिकार जताना चाहता है, आक्रामक, संरक्षक, शक्तिशाली, लक्ष्य पर केन्द्रित और भावनात्मक रूप से मजबूत दिखना चाहता है। संवेदनशील, परवाह करने वाली, सृजनात्मक, एक समय में कई कार्य साधने वाली, भावुक और स्नेहिल होती है। प्रेम सम्बन्ध विश्वास की डोर से बँधे होते हैं। जब दो पूरी तरह से भिन्न व्यक्तित्व अपनी सारी कमियों सहित एक-दूसरे को स्वीकार करते हैं और विकट समय और परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ छोड़ने से इनकार कर देते हैं। हमारा नितांत निजी संसार है। जहाँ बाहर की दुनिया बाहर ही छूट जाती है। परिवार मानवता को मिले सबसे बड़े उपहारों में से एक है। परिवार स्थायित्व और विश्वसनीयता की कसौटी है। यह पुस्तक जीवन के सबसे महत्त्वपूर्ण प्रश्न का समाधान देती है—प्रेम कैसे किया जाए, प्रेम कैसे जिया जाए। ‘स्त्री’ और ‘पुरुष’ केवल एक साम्य रखते हैं—दोनों होमोसैपियन प्रजाति से सम्बद्ध हैं। बाकी दोनों ही बिलकुल अलग हैं इसलिए उनके प्रेम करने और प्रेम जताने के तरीके भी बिलकुल अलग हैं। यह पुस्तक इस प्रेम यात्रा में आपकी साथी, गुरु और मार्गदर्शक बनेगी।
Apple Success Story
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Man Ke Liye Amrit Ki Boondein
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
Jeene Ki Raah Ke 125 Sootra
- Author Name:
Pt. Vijay Shankar Mehta
- Book Type:

- Description: इस पुस्तक में निरूपित 125 सूत्र आपको ‘जीने की राह’ दिखा सकते हैं। यह शब्दों में व्यक्त विचार मात्र नहीं, बल्कि मानव जीवन के पूरे दर्शन और परंपराओं का निचोड़ प्रस्तुत करते हैं। वैसे तो किसी भी समस्या को ठीक से समझ लेना ही उसका सबसे बड़ा निदान है। जीने की राह का मतलब ही है कि हर कदम पर समस्या आएगी, लेकिन साथ में समाधान भी लाएगी। कितना ही बड़ा दुःख या परेशानी आए, जीवन रुकना नहीं चाहिए। यह पुस्तक अपने भीतर के आत्मबल को जाग्रत् कर, सेवा, सत्य, परोपकार और अहिंसा आदि जीवनमूल्यों को जगाने की सामर्थ्य रखती है। इसके अध्ययन से सद्प्रवृत्ति विकसित होगी, सद्विचार मुखर होंगे और हम आनंद, संतोष और सार्थक जीवन जी पाएँगे। जीवन को सरल-सहज बनाने के व्यावहारिक सूत्र बताती पठनीय पुस्तक।
Prabandhan Ke Gurumantra
- Author Name:
Suresh Kant
- Book Type:

-
Description:
प्रबन्धन आत्म-विकास की एक सतत प्रक्रिया है। अपने को व्यवस्थित-प्रबन्धित किए बिना आदमी दूसरों को व्यवस्थित-प्रबन्धित करने में सफल नहीं हो सकता, चाहे वे दूसरे लोग घर के सदस्य हों या दफ़्तर अथवा कारोबार के। इस प्रकार आत्म-विकास ही घर-दफ़्तर, दोनों की उन्नति का मूल है। इस लिहाज़ से देखें, तो प्रबन्धन का ताल्लुक़ कम्पनी-जगत के लोगों से ही नहीं, मनुष्य मात्र से है। वह इनसान को बेहतर बनाने की कला है, क्योंकि बेहतर इनसान ही बेहतर कर्मचारी, अधिकारी, प्रबन्धक या कारोबारी हो सकता है।
‘प्रबन्धन के गुरुमंत्र’ में विद्वान् लेखक ने ‘व्यक्तिगत विकास’, ‘औद्योगिक सम्बन्ध’ और ‘निर्णयकारिता’ पर विभिन्न आयामों से विचार किया है। लेखक के अनुसार अपनी क्षमताओं की पहचान, अच्छी आदतों का विकास, निरन्तर ज्ञान-वृद्धि और अनुशासन ऐसे मूल्य हैं जिन पर चलकर आप एक सफल प्रबन्धक बन सकते हैं। कर्मचारी को प्रतिबद्ध कैसे बनाया जाए, असहमति को कैसे सुफलदायक बनाया जा सकता है और अनिर्णय किस तरह घातक हो सकता है, इन बिन्दुओं पर भी इस पुस्तक में विचार किया गया है।
प्रबन्धकीय कौशल व क्षमता के विकास हेतु अवश्यमेव पढ़ी जानेवाली पुस्तक।
Jivan Prabandhan Ki Shayari
- Author Name:
Pawan Kumar Singh
- Book Type:

-
Description:
शे'र और शायरी की सबसे बड़ी ख़ूबी है, उसका ज़बान पर चढ़ जाना। किसी भी अन्य भाषा की कविता शायद ही लोगों को इस तरह याद रहती है जैसे उर्दू की ग़ज़लें और शे'र। छोटी-छोटी लयबद्ध पंक्तियों में ज़िन्दगी के रंगों को उकेर देने की ख़ासियत के चलते हर ख़ासो-आम को अलग-अलग मौक़ों पर अलग-अलग मिज़ाज का शे’र कहते बहुत आसानी से सुना जा सकता है। इसी चीज़ को मद्देनज़र रखते हुए यह पुस्तक तैयार की गई है, इसका मक़सद ऐसी शायरी को एक जगह इकट्ठा करना है जिसका इस्तेमाल न सिर्फ़ आम पाठक अपनी ज़िन्दगी के चुनौतीपूर्ण अवसरों पर कर सकता है, बल्कि प्रबन्धन पढ़ानेवाले विशेषज्ञ भी अपने वक्तव्य को ज़्यादा आमफ़हम बनाने के लिए इससे काम ले सकते हैं।
प्रबन्धन विषय के जानकार और अच्छी शायरी के पारखी डॉ. पवन कुमार सिंह द्वारा तैयार यह पुस्तक शिक्षकों, प्रशिक्षकों, प्रशासकों, प्रबन्धकों, विद्यार्थियों और जननेताओं सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है। विख्यात और कालजयी शायरों की रचनाओं से सजे इस संकलन में विषय के अनुसार आसानी से इच्छित शे'र मिल सकें, इसके लिए विषयवार विभाजन किया गया है, ताकि वे लोग भी इससे फ़ायदा उठा सकें जिनका शे'रो-शायरी से बहुत गहरा नाता नहीं रहा है। धूप में साये की दीवार उठाते जाएँ, ढंग जीने का ज़माने को सिखाते जाएँ, ख़ुद ही भर देंगे कोई रंग ज़माने वाले, हम तो एक सादा सी तस्वीर बनाते जाएँ।
Prerna : Nai Soch Nai Manzil
- Author Name:
Rajesh Aggarwal
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Startup Success Stories
- Author Name:
Neeti Jain +1
- Book Type:

- Description: उद्यमी—हिंदी पट्टी से लेकर इवी लीग, बी स्कूलों और एक कॉलेज छोड़ देनेवाला—जो इस बात से वाकिफ थे कि उनका विचार एक बेहतर मूल्य प्रस्ताव दे सकता है, जो कि मौजूदा उत्पादों और सेवाओं से लाख गुना बेहतर साबित होगा। सामान्य लोगों की असामान्य दास्ताँ ये किसी भी तरह से सुपर हीरो या विलक्षण लोग नहीं हैं और बेहद धनाढ्य परिवारों से ताल्लुक भी नहीं रखते हैं या किस्मतवाले भी नहीं हैं बल्कि ये आम इनसान हैं, जो गलतियाँ करते हैं, धोखे खाते हैं और झटके सहते हैं, और इन सब विपरीत हालातों से लड़ते हैं तथा विजेता बनकर उभरते हैं। हर कहानी भिन्न क्षेत्र से संबंध रखती है और अलग चेहरा प्रस्तुत करती है; हालाँकि सभी की आत्मा एक समान ही रहती है, काल्पनिक चीजों को हकीकत में बदलने की क्षमता, आस्था, लगन, जोखिम उठाने की इच्छा, कठोर परिश्रम, लगन और टीम बनाने की क्षमता ही हर कहानी के मूल में निहित है।
Rewire Your Brain | How To Change Your Anxious Mind and Habits Through Affirmation By Saloni Suri Rewire Your Brain - A Guided Journal Book In Hindi
- Author Name:
Saloni Suri
- Book Type:

- Description: Awaiting description
Spoken English Digest
- Author Name:
Rashmeet Kaur
- Book Type:

- Description: भाषा संवाद का माध्यम है। बोलियाँ क्षेत्र-विशेष तक सीमित रहती हैं, वहीं भाषाएँ बढ़ते संचार माध्यम के सहारे अपनी क्षेत्रीय सीमाएँ तोड़कर प्रांतीय, देशीय और अंतरराष्ट्रीय बन जाती हैं। आज अंग्रेजी भाषा को इसी श्रेणी में रखा जा सकता है। यह न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को परस्पर जोड़ रहीं है, बल्कि बैंक, अस्पताल, स्कूल, कोर्ट, हवाईअड्डों इत्यादि स्थानों पर संचार और संवाद की प्रमुख भाषा के रूप में प्रयुक्त होती है। इतना ही नहीं अंग्रेजी आज रोजगार की भी प्रमुख भाषा बन गई है। अच्छी अंग्रेजी के ज्ञान के लिए अंग्रेजी बोलने की शुरुआत अपने घर से ही की जाए तो सबसे बढ़िया है, क्योंकि यहाँ बोलचाल का अभ्यास बेझिझक किया जा सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में इसी तरह के अभ्यास से अंग्रेजी सिखाने की शुरुआत की गई है, जो बोलने, सीखने और व्यवहार में बेहद सरल है। छोटे-छोटे सरल वाक्यों द्वारा बैंक, घर, अस्पताल, रेलवे पूछताछ, हवाई अड्डों, दुकानों आदि पर किए जानेवाले संवाद को अंग्रेजी के सरल वार्त्तालाप द्वारा समझाया गया है। इसके नियमित अभ्यास से आप कुछ ही दिनों में ही अंग्रेजी बोलने में सक्षम हो सकते हैं।
Gairsarkari Sangthan
- Author Name:
Rajendra Chadrakant Ray
- Book Type:

-
Description:
भारत सहित पूरे संसार में ग़ैर-सरकारी संगठनों का एक आन्दोलन ही इन दिनों सक्रिय है। इस माध्यम से सजग नागरिकों के द्वारा अपने समुदाय और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने में एक इतिहास ही रच दिया गया है।
पर ग़ैर-सरकारी संगठन का निर्माण कर लेना जितना सरल है, उसका निर्वाह करना उसकी तुलना में कहीं अधिक जटिल है। सामान्य तौर पर सरकारें ग़ैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करने को उत्सुक रहती हैं, परन्तु भारत जैसे देश में नौकरशाही इनसे अप्रसन्न ही बनी रहती है। राजनैतिक प्रतिरोध भी कुछ कम नहीं होता।
तब भी एक बेहतर सोच लेकर चलनेवाले लोगों के लिए काम करने और नतीजे निकाल लाने की सम्भावना कुछ कम नहीं है। आख़िर वे कौन से तत्त्व हैं, जो एक समर्पित ग़ैर-सरकारी संगठन की वास्तविक पूँजी होते हैं। ऐसे ही सवालों से जूझती है यह पुस्तक।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book