Limitless
(0)
₹
500
₹ 400 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
25 साल से भी अधिक समय से विख्यात ब्रेन कोच जिम क्विक ने इस अनोखी पुस्तक में विज्ञान-आधारित उपायों और जमीन पर परखे गए तरीकों के रहस्यों से परदा उठाया है, जिनका इस्तेमाल दुनिया के सफलतम लोग करते हैं और अपनी प्रगति की गति को पंख लगा पाते हैं। तो तैयार हो जाइए— अपनी आदतों पर जीत हासिल करने के लिए : नाकामी पर ब्रेक लगाना और आसानी से नई और अच्छी दिनचर्या बनाना सीखें। अपनी उत्पादकता को रफ्तार दें : 4 सुपरविलेन को पराजित करें जो आपके दिमाग के रास्ते पर कब्जा कर लेते हैं। असीम प्रेरणा का लाभ उठाएँ : अपने लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए असीम ईंधन के स्रोत को प्राप्त करें। दिमागी धुंध को मिटाएँ : दिमाग के लिए सबसे अच्छे भोजन से लेकर अपनी नींद को अनुकूलतम बनाने को लेकर एक्सपर्ट के तरीके और टिप्स को जानें। अपने ध्यान को और केंद्रित करें : ध्यान भटकाने और भारी दबाववाले संसार के विषय में बिल्कुल साफ सोच रखें और अजेय बनें। कुछ भी सीख लें : तेजी से पढ़ें, बेहतर फैसले करें और नामों से लेकर भाषा तक सबकुछ विश्वास के साथ याद रखें, चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो। यह पुस्तक सिद्धांत नहीं है। यह एक व्यावहारिक, आसान और प्रमाणित ब्लूप्रिंट है, जो आपकी असीम शक्तियों को मुक्त करने के लिए आपको मार्ग दिखाएगी।
Read moreAbout the Book
25 साल से भी अधिक समय से विख्यात ब्रेन कोच जिम क्विक ने इस अनोखी पुस्तक में विज्ञान-आधारित उपायों और जमीन पर परखे गए तरीकों के रहस्यों से परदा उठाया है, जिनका इस्तेमाल दुनिया के सफलतम लोग करते हैं और अपनी प्रगति की गति को पंख लगा पाते हैं।
तो तैयार हो जाइए—
अपनी आदतों पर जीत हासिल करने के लिए : नाकामी पर ब्रेक लगाना और आसानी से नई और अच्छी दिनचर्या बनाना सीखें।
अपनी उत्पादकता को रफ्तार दें : 4 सुपरविलेन को पराजित करें जो आपके दिमाग के रास्ते पर कब्जा कर लेते हैं।
असीम प्रेरणा का लाभ उठाएँ : अपने लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए असीम ईंधन के स्रोत को प्राप्त करें।
दिमागी धुंध को मिटाएँ : दिमाग के लिए सबसे अच्छे भोजन से लेकर अपनी नींद को अनुकूलतम बनाने को लेकर एक्सपर्ट के तरीके और टिप्स को जानें।
अपने ध्यान को और केंद्रित करें : ध्यान भटकाने और भारी दबाववाले संसार के विषय में बिल्कुल साफ सोच रखें और अजेय बनें।
कुछ भी सीख लें : तेजी से पढ़ें, बेहतर फैसले करें और नामों से लेकर भाषा तक सबकुछ विश्वास के साथ याद रखें, चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो।
यह पुस्तक सिद्धांत नहीं है। यह एक व्यावहारिक, आसान और प्रमाणित ब्लूप्रिंट है, जो आपकी असीम शक्तियों को मुक्त करने के लिए आपको मार्ग दिखाएगी।
Book Details
-
ISBN9789390900916
-
Pages344
-
Avg Reading Time11 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Super Personality Aur Unlimited Safalata
- Author Name:
Mamta Mehrotra
- Book Type:

- Description: जीवन में अपेक्षित सफलता के लिए व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग व्यक्तित्व का अभिप्राय व्यक्ति के बाहरी पक्ष के आकर्षण से समझते हैं; लेकिन ऐसा नहीं है। व्यक्तित्व—बाहरी और भीतरी— सर्वांगीण विकास का नाम है। व्यक्तित्व-निर्माण का प्रश्न प्रत्येक व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत सवाल है। इसका किसी दूसरे व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। दूसरा कोई भी व्यक्ति आपके मन तथा व्यक्तित्व को बलवान एवं दृढ़ नहीं बना सकता। कोई भी व्यक्ति आपको दुर्बल से शक्ति-संपन्न, असफल से सफल और कुछ नहीं से सब कुछ नहीं बना सकता। आप स्वयं ही सबकुछ बन सकते हैं और आप में वह सब करने की शक्ति व सामर्थ्य मौजूद है। व्यक्तित्व-विकास के प्रति निरंतर सजग रहकर आप सफलता व उपलब्धियों के क्षितिज पर अपने वर्चस्व के सुनहरे हस्ताक्षर दर्ज करा सकते हैं। व्यक्तित्व में श्रेष्ठता से आपका, आपके परिवार व संपर्क-क्षेत्र का तो भला होगा ही, आप और बेहतर, सुंदर व सभ्य समाज निर्मित करने में अपना बेशकीमती योगदान देंगे। श्रेष्ठ और सक्षम मनुष्यों से भरी-पूरी दुनिया अनेक मायनों में स्वर्ग होगी। सुपर पर्सनैलिटी विकसित कर अनलिमिटेड सफलता प्राप्त करने की एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका है यह पुस्तक।
Utkrishta Prabandhan Ke Roop
- Author Name:
Suresh Kant
- Book Type:

-
Description:
प्रबन्धन आत्म-विकास की एक सतत प्रक्रिया है। अपने को व्यवस्थित-प्रबन्धित किए बिना आदमी दूसरों को व्यवस्थित-प्रबन्धित करने में सफल नहीं हो सकता, चाहे वे दूसरे लोग घर के सदस्य हों या दफ़्तर अथवा कारोबार के। इस प्रकार आत्म-विकास ही घर-दफ़्तर, दोनों की उन्नति का मूल है। इस लिहाज़ से देखें, तो प्रबन्धन का ताल्लुक़ कम्पनी-जगत के लोगों से ही नहीं, मनुष्य मात्र से है। वह इनसान को बेहतर इनसान बनाने की कला है, क्योंकि बेहतर इनसान ही बेहतर कर्मचारी, अधिकारी, प्रबन्धक या कारोबारी हो सकता है।
‘उत्कृष्ट प्रबन्धन के रूप’ को विषयानुसार चार उपखंडों में विभाजित किया गया है : स्व-प्रबन्धन, नेतृत्व-कला, औद्योगिक सम्बन्ध तथा कॉरपोरेट-संस्कृति। प्रबन्धन कौशल के विशेषज्ञ लेखक ने इस पुस्तक में आत्मसम्मान, वैचारिक स्पष्टता, सफलता और विफलता की अवधारणा, व्यावसायिक निर्णय-प्रक्रिया में धैर्य और प्राथमिकता-क्रम की अहमियत, रचनात्मक दृष्टिकोण, प्रबन्धन के मानवीय पहलू, कर्मचारियों में सकारात्मक नज़रिया तथा प्रतिभा का सदुपयोग आदि बिन्दुओं पर व्यावहारिक कोण से विचार किया है।
प्रबन्धन के विद्यार्थियों और आम पाठकों के लिए एक मार्गदर्शक पुस्तक।
Laajo
- Author Name:
Shashi Bubna
- Book Type:

- Description: "‘लाजो’ उपन्यास में एक भारतीय संस्कृति में पली-बढ़ी मध्यम परिवार में रहनेवाली लड़की की जीवन-कथा है। इसकी कथावस्तु में यह भी प्रमुखता से दरशाया गया है कि किस तरह भारतीय लड़कियाँ अपने माँ-बाप द्वारा चुने लड़के से ही शादी करती हैं, बाद में कैसी भी परेशानी आने पर उनके विचारों में किसी दूसरे के प्रति रुझान नहीं रहता। इस उपन्यास की नायिका लाजो (ललिता) अपने माता-पिता के साथ, अपने भाई-बहन के साथ एक मध्यम परिवार में रहती है। समय आने पर शादी हो जाती है। शादी होने के बाद आनेवाले उतार-चढ़ावों को बरदाश्त करती है। दुर्भाग्यवश उसे वापस अपने मायके आना पड़ता है। लगभग 3-4 वर्ष बाद पुनः वापस उसका पति ससम्मान उसे लेकर जाता है और वापस ससुराल जाने के बाद उसके जीवन में बदलाव आता है, जिससे उसकी पारिवारिक व व्यावहारिक जिंदगी आनंदमय हो जाती है। भारतीय परिवारों के जीवन-आदर्शों और एक नारी की सहनशीलता, दृढ़ता, कर्तव्यपरायणता, पति-प्रेम की सजीव झाँकी प्रस्तुत करनेवाला एक रोचक उपन्यास। "
Kshama Karne Ki Alaukik Shakti
- Author Name:
J.P. Vaswani
- Book Type:

- Description: "क्रोध, विद्वेष और असंतोष विनाशकारी तथा आत्म-पराजयकारी हैं। हम दूसरों के विरुद्ध इन नकारात्मक भावनाओं का वहन करते हैं; लेकिन वास्तव में ये हमारे जीवन को विषाक्त कर देती हैं। जब हम अपनी प्रतिक्रियाओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं, हम यह विश्वास करते हैं कि वे हमारी नकारात्मक भावनाओं के लिए उत्तरदायी हैं, तब वास्तव में हम अपने स्वयं के जीवन पर से ही नियंत्रण त्याग रहे होते हैं। क्षमा अच्छाइयों, प्रेम और करुणा जाग्रत् कर हमारी अपनी क्षमताओं के प्रति हमें जागरूक बनाकर हमारे आत्म-विश्वास को बढ़ाती है। क्षमा हमें अपने स्वयं और दूसरों के साथ शांति से रहने के लिए सक्षम बनाती है और भावनात्मक संघर्ष से स्वतंत्र करती है। क्षमा हमारे जीवन को रूपांतरित कर सकती है, इसे और अधिक शांत, अर्थवान और रचनात्मक बना सकती है। पूज्य दादा वासवानी के अमृत वचन और उनके स्वयं के दीर्घ जीवन का अमूल्य खजाना इस पुस्तक में संकलित है, जिसके अध्ययन से हम क्षमा जैसे दैवी गुण को अपने जीवन में उतारकर आत्मविकास कर पाएँगे, सफल हो पाएँगे। "
Safal Manager Kaise Banen
- Author Name:
Promod Batra
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Saal Mein 1000 Productive Ghante Kaise Badhayen
- Author Name:
Sanjay Kumar Agarwal
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Heal Your Mind
- Author Name:
Louise L. Hay
- Book Type:

- Description: Awaiting description
ELON MUSK KE SUCCESS SECRETS
- Author Name:
Randy Kirk
- Book Type:

- Description: एलन मस्क ऐसा क्या जानते हैं, जो आप नहीं जानते? • एक स्टार्टअप से तीन साल में जिप 2 को 22 मिलियन डॉलर की कमाई तक पहुँचाया। • फिर मस्क 3 को एक स्टार्टअप से चार साल में 160 मिलियन डॉलर की आय तक ले गए। • उसके बाद उन्होंने स्पेसएक्स और टेस्ला को बनाया, जिनसे मस्क की कुल संपत्ति आज 200 बिलियन डॉलर की है। यदि आप उनकी सफलता का एक छोटा सा हिस्सा भी पाना चाहते हैं तो यह पुस्तक पढ़कर आप ऐसा कर सकते हैं। सफल लेखक रैंडी कर्क उन 16 सिद्धांतों का रहस्य खोल रहे हैं, जो एलन मस्क को उद्यम से जुड़े उनके फैसलों में राह दिखाते हैं—ऐसा दूरदर्शी कैसे बनें कि मुनाफा भी कमा सकें, सफल कारोबार चलाने के सिद्धांतों को कैसे जानें, अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए एलन मस्क नेटवर्किंग का इस्तेमाल कैसे करते हैं, आपको अपनी धुन और लगन का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, कारोबार चाहे कितना भी बड़ा या छोटा हो, उसे अधिकतम फायदेमंद कैसे बनाएँ, गुणवत्ता और लागत को लेकर लीक से हटकर सोच रखना, क्यों द एलन मस्क मेथड (एलन मस्क का तरीका) से कोई भी उपक्रम सफल हो जाता है। एलन मस्क के स्वयंसिद्ध सिद्धांतों, काम करने की अनुपम शैली और उनकी सफलता के सीक्रेट्स बताती यह पुस्तक आपको प्रेरित करेगी और आप सफलता के नए सोपान चढ़ने के लिए उद्यत होंगे।
Man Ke Rahasya
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
Success Principles of Chanakya
- Author Name:
Mahesh Dutt Sharma
- Book Type:

- Description: This book doesn’t have any desciption.
Jeevan Ek Darpan
- Author Name:
Ravindra Nath Prasad Singh
- Book Type:

- Description: कोई भी व्यक्ति जन्म से महान् नहीं होता, बल्कि वह अपने कर्म के बल पर एवं अपने अंदर निहित गुणों को विकसित कर महान् बनता है। हमारा जन्म गरीब परिवार में हो कि अमीर परिवार में, यह हमारे वश में नहीं होता, लेकिन गरीब से अमीर बनना हमारे वश में है। समस्याएँ आएँगी, परंतु समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर समस्या का निराकरण संघर्ष से ही संभव है। अतः आप संघर्ष करने को तैयार रहें। बिना संघर्ष किए आप किसी समस्या से निजात नहीं पा सकते। यदि आप आगत समस्याओं के निराकरण हेतु संघर्ष करने को तैयार नहीं हैं तो आपकी समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। एक समय ऐसा आएगा कि आप चारों ओर से समस्या के मकड़जाल में घिर जाएँगे। अपने अंदर के गुणों को पहचानकर व्यक्तित्व में निखार लाना होगा तथा सोच के दायरे को व्यापक बनाना होगा। जब हम अपने अंदर की इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास, स्वाभिमान, सकारात्मक सोच, समर्पण, क्षमा, त्याग, अनुशासन जैसे गुणों को विकसित कर उन पर खरा उतरेंगे, तब हम चट्टान की भाँति दृढ़ होकर जीवन के महत्त्व को समझ पाएँगे। ऐसी स्थिति में जिंदगी के रहस्यों को समझना और उन रहस्यों से परदा उठाना हमारे लिए आसान होगा। —इसी पुस्तक से यह पुस्तक जिंदगी का शास्त्र है, जीवनशास्त्र—जो हमें स्वस्थ, सुखी, संतुष्ट, संतुलित एवं सफल समाजोपयोगी जीवन जीना सिखाता है।
Jaisi Soch, Vaisa Jeevan & Kushhali Ke 8 Stambha (Hindi Translation of As A Man Thinketh & Eight Pillars of Prosperity)
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description: क्या दिन भर के उस पल को याद कर सकते हैं, जब आपका दिमाग खाली और विचार-शून्य रहा हो? क्या आप जानते हैं कि हर विचार कितना शक्तिशाली होता है? अपने सपनों को संजोएँ, अपने आदर्शों को सँजोएँ, अपने दिल में हलचल मचानेवाले संगीत को सँजोएँ, जो सुंदरता आपके मस्तिष्क में रूप लेती है, वह सुंदरता जो आपके शुद्धतम विचारों को ओढ़े रहती है, क्योंकि उनमें से ही सारी रमणीय स्थितियाँ, सारे अलौकिक वातावरण विकसित होंगे, इनके प्रति, अगर आप बने रहेंगे सच्चे, तो आखिरकार आपकी दुनिया का होगा निर्माण। विचारों की शक्ति में अंतर्दृष्टि देना, उनका हमारे स्वास्थ्य, शरीर और परिस्थितियों पर क्या प्रभाव पड़ता है और हम जैसा सोचते हैं, वैसा कैसे बनते हैं, इन सारी बातों को अपने अंदर समेटे जेम्स एलन की इस सम्मोहक पुस्तक में व्यावहारिक ज्ञान है, जो हमें प्रेरित करेगा, प्रबुद्ध करेगा और हमारी छिपी शक्तियों को खोजने में मदद भी। विचारों को धार और स्थिरता देनेवाली यह पुस्तक आपकेजीवन में आमूलचूल परिवर्तन करने की अद्भुत क्षमता रखती है। यह आपको परिपक्व करेगी, जीवनमूल्य विकसित करेगी और आप एक संतुष्ट तथा सार्थक मानव बन पाएँगे।
Ameer Aur Mahan Banne Ka Rahasya
- Author Name:
Wallace D. Wattles
- Book Type:

- Description: यह धरती ऐसे लोगों से भरी हुई है, जो सफल होना चाहते हैं, अमीर बनना चाहते हैं, जीवन की सारी सुख-सुविधाओं का उपभोग करना चाहते हैं, लेकिन उनकी चाहत सिर्फ़ चाहत बनकर ही रह जाती है। वे स्वयं के जीवन में हालात के ऐसे जाल में ही फंसे रह जाते हैं कि न तो अपने भीतर की ईश्वरीय शक्ति को पहचान पाते हैं और न ही अपने जीवन को सुखी और सफल बना पाते हैं। हम सभी के जीवन में असल सवाल यही बना रहता है कि हम सकारात्मक नज़रिये को कैसे पाएं? अपने भीतर की ईश्वरीय शक्ति को कैसे महसूस करें? स्वयं को कृतज्ञ कैसे बनाएं? जीवन के का लाभ कैसे उठाएं? अवसर इन्हीं रहस्यों को उजागर करते हैं वैश्विक रूप से लोकप्रिय लेखक वॉलेस डी. वेटल्स। वे हमें उन चमत्कारिक शक्तियों से परिचित कराते हैं, जो मनुष्य को महान बनाती हैं। उनका मार्गदर्शन एक औसत इंसान को भी महान बनने के लिए प्रेरित कर देता है। इस किताब में उन्होंने वे सारे रहस्य उजागर किए हैं, जिन्हें आज़माकर कोई भी मनुष्य प्रकृति की अनंत संपदाओं का आनंद उठा सकता है।
Suno Vidyarthiyo
- Author Name:
Mahatma Gandhi
- Book Type:

- Description: This book does not have any description.
Kushal Prabandhan Ke Sootra
- Author Name:
Suresh Kant
- Book Type:

-
Description:
‘कुशल प्रबन्धन के सूत्र’ पर सुरेश कांत के दैनिक ‘अमर उजाला कारोबार’ में हर मंगलवार को प्रकाशित होनेवाले लोकप्रिय साप्ताहिक प्रबन्धन–कॉलम में छपे लेखों में से 40 चुने हुए लेखों का संकलन है। इन लेखों में हिन्दी में पहली बार प्रबन्धन के विभिन्न पहलुओं पर अत्यन्त रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला गया है। स्व–प्रबन्धन, कर्मचारी–प्रबन्धन, कार्यालय–प्रबन्धन, समय–प्रबन्धन, व्यक्तित्व–विकास, औद्योगिक सम्बन्ध, नेतृत्व–कला, कौशल–विकास आदि सभी पक्षों पर इनमें इतने सरल, सुबोध और आकर्षक तरीक़े से चर्चा की गई है कि पाठक लेखक के साथ बह चलता है। प्रबन्धन उसके लिए पराया अथवा दुरूह विषय नहीं रह जाता।
प्रबन्धन लेखक की नज़र में व्यक्तित्व के सतत विकास और जीवन में निरन्तर प्रगति की प्रक्रिया है। आदमी अपना ही परिष्कार न कर सके, अपने घर–परिवार की ही उन्नति न कर सके, तो वह कारोबार या दफ़्तर की प्रगति कैसे सुनिश्चित कर सकेगा? वह अपने को ही न सँभाल सके, तो दूसरों को—कर्मचारियों, ग्राहकों आदि को—क्या सँभाल सकेगा? अच्छा आदमी ही अच्छा कर्मचारी, अधिकारी या प्रबन्धक हो सकता है। अत: प्रबन्धन छात्रों, शोधार्थियों, कारोबारियों, कर्मचारियों–अधिकारियों अथवा प्रबन्धकों से ही ताल्लुक़ नहीं रखता, आम आदमी से भी ताल्लुक़ रखता है। वह कम्पनी–जगत के ही मतलब की चीज़ नहीं, मनुष्य मात्र के मतलब की चीज़ है। वह आदमी को बेहतर आदमी बनाने की कला है।
सुरेश कांत ने अपना लक्ष्य–समूह कॉरपोरेट–दुनिया के आदमी को ही नहीं, पूरी दुनिया के हर आदमी को मानकर इस विषय की प्रस्तुति की है। एक सफल, सिद्धहस्त रचनाकार होने के कारण वे इस विषय में लालित्य भरने में कामयाब रहे हैं। अपने विशद अध्ययन, गहरे ज्ञान और असरदार लेखन–शैली के बल पर वह इस विषय को हिन्दी में जन–जन में लोकप्रिय बनाने में सफल रहे हैं।
आप चाहे कोई भी हों, इस पुस्तक को पढ़ने के बाद आप वही नहीं रह जाएँगे, जो आप इसे पढ़ने से पहले थे। एक बहुत ही ज़रूरी और महत्त्वपूर्ण पुस्तक।
Apni Personality Ko Pehchane
- Author Name:
Dr. Ashutosh Karnatak
- Book Type:

- Description: व्यक्ति की पर्सनैलिटी और व्यक्तित्व की पहचान कराती है उसकी राशि, सूर्य चिह्न, अंक विज्ञान, हस्ताक्षर तथा मुखाकृति। वर्गों के आधार पर समुचित विश्लेषण के पश्चात् अपनी पहचान पाठक कर सकते हैं कि उनका व्यक्तित्व एवं जीवनक्रम किस तरह का रहेगा। उसी आधार पर वे अपने जीवन का प्रबंधन कर सकते हैं। यदि व्यक्ति विशेष सामाजिक, सफल व प्रबंधन में सक्षम है तो उस गुण के अनुसार कार्य में लगाने से सफलता मिल सकती है। यदि कोई कर्मचारी नेतृत्व क्षमता रखता है तो उसके गुण का प्रयोग ऐसे समय में किया जा सकता है, जिस समय उसकी आवश्यकता हो। अभिभावकगण अपनी संतानों के गुणों के आधार पर उनकी शिक्षा इत्यादि की व्यवस्था कर सकते हैं, जबकि पति-पत्नी अपने जीवनसाथी के गुणों को जानकर अपना जीवनयापन कर सकते हैं। कर्मचारी अपने अफसर के गुणों को जानकर अपनी कार्यप्रणाली नियत कर सकते हैं। किसी संस्था का प्रबंध निदेशक अपने सहयोगियों के गुणों के आधार पर उनको समुचित स्थान दे सकता है। विश्वास है, इस पुस्तक का अध्ययन कर पाठक अपने गुणों का समुचित विश्लेषण कर, उसका समुचित लाभ उठाकर इस छोटी सी जीवन-अवधि को सफल बनाएँगे तथा समाज में अपनी पहचान बनाएँगे।
Na Kehne Ki Kala "न कहने की कला"
- Author Name:
Damon Zahariades
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Pariksha Se Kya Darna?
- Author Name:
Subhash Jain
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Atalji Ki Prerak Kahaniyan
- Author Name:
Dr. Rashmi
- Book Type:

- Description: "एक दोपहर अटलजी और दीनदयालजी जमीन पर चटाई बिछाकर लेट गए। वहीं सिराहने कुछ ईंटें रखी हुई थीं। दोनों ने उन्हीं ईंटों को तकिए की तरह अपने सिर के नीचे लगा लिया। उस समय भारत प्रेस के हिसाब-किताब का काम श्री राधेश्याम कपूरजी देखा करते थे। वैसे तो उनकी अमीनाबाद में अपनी दुकान भी थी, लेकिन वे उसमें कम ही बैठते, क्योंकि उनका दिल तो भारत प्रेस में ही लगा रहता था।...तो अचानक वे आ गए और दोनों को ऐसे सोता देख द्रवित हो उठे, जबकि सच तो यह है कि अटलजी और दीनदयालजी को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट महसूस ही नहीं हुआ था, वे दोनों तो थकान के बाद की नींद का आनंद ले रहे थे। बाद में तो यह अकसर ही होने लगा। कोई भी सोता तो उन्हीं ईंटों का तकिया लगा लेता। उन दिनों संघ की शाखा में रोज कबड्डी खेली जाती थी। अटलजी को भी कबड्डी खेलना बड़ा अच्छा लगता था, लेकिन वे ठीक से खेल ही नहीं पाते थे। खेल के नियम तो सारे जानते थे, लेकिन दरअसल कारण यह था कि उन दिनों वे बहुत दुबले-पतले हुआ करते थे, इसलिए वे जिसके भी पाले में आते, उस पाले के स्वयंसेवक अपना सिर पकड़ लेते। —इसी संग्रह से भारत रत्न अटलजी जननायक थे, कवि-साहित्यकार थे, सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता लिये संवेदना से भरपूर एक महान् विभूति थे। उनकी स्मृतियाँ सँजोने का एक विनम्र उपक्रम है यह पुस्तक, जो पाठकों को प्रेरित करेगी। "
Junoon Se Shanti Ki Aur
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description: जेम्स एलन का जन्म 1864 में लीसेस्टर, इंग्लैंड में हुआ। अपनी पहली किताब, ‘फ्रॉम पॉवर्टी टू पॉवर’ पूरी करने के बाद वे इल्फ्राकूम्ब में रहने चले गए। जहाँ उन्होंने अपनी यह अमर कृति ‘जैसा मनुष्य सोचता है (As a Man Thinketh)’ लिखी जो कि उनकी कालजयी रचना है। यह पुस्तक 1902 में प्रकाशित हुई और इसे सेल्फ हेल्प किताबों की क्लासिक माना जाता है। इस पुस्तक को जेम्स एलन की पत्नी लिली ने प्रकाशित करवाया था। एलन का लेखक जीवन काफी छोटा रहा सिर्फ़ 9 साल का। 1912 में 48 वर्ष की उम्र में एलन इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book