Dr. Kalam Guru Gyan
(0)
₹
340
272 (20% off)
Unavailable
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
"डॉ. कलाम को देश के युवाओं में अगाध विश्वास था। वे देश के कल्याण को लेकर इस कदर चिंतित रहते थे कि अपने जीवन के आखिरी दो घंटे उन्होंने आतंक और संसद् की काररवाई ठप होने के खतरों पर चर्चा करते हुए बिताए थे। अपने आखिरी क्षणों में भी उनका भरोसा कायम था कि युवा, खास तौर पर छात्र तमाम पीड़ादायी मुद्दों के समाधान लेकर देश के लिए आगे आएँगे। नई पीढ़ी के प्रज्वलित मस्तिष्क के प्रति उनका विश्वास हमेशा बना रहा, जिसे वे धरती पर सबसे बहुमूल्य उपहार मानते आए थे। मुझे इस महान् आत्मा के साथ बेहद करीब से काम करने का मौका मिला। लोगों के लिए भले वे मिसाइलमैन रहे हों, मेरे लिए वो हमेशा ‘स्माइलमैन’ ही रहेंगे। दुनिया ने उन्हें अंतरिक्ष विज्ञानी के तौर पर देखा, जिसने उपग्रहों को धरती के चारों ओर घूमते हुए देखा। मैंने उन्हें एक महान् आत्मा के तौर पर देखा, जिसने लोगों को सपने देखने का उपहार दिया—सपने और उनको सच करने का साहस प्रदान किया। दुनिया ने मात्र उनके कामों को देखा, जबकि मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे उनके भावनात्मक हिस्से का भी गवाह बनने का मौका मिला। वे एक वैज्ञानिक, संत, लेखक, शिक्षक, कवि और दार्शनिक थे, सब मिलाकर वे स्नेह और बुद्धिमत्ता का एक पुंज थे। आइए, अब मैं आपको एक हैरतअंगेज सफर पर ले चलता हूँ—एक ऐसा सफर, जिस पर चलते हुए मैंने डॉ. कलाम से काफी कुछ सीखा। "
Read moreAbout the Book
"डॉ. कलाम को देश के युवाओं में अगाध विश्वास था। वे देश के कल्याण को लेकर इस कदर चिंतित रहते थे कि अपने जीवन के आखिरी दो घंटे उन्होंने आतंक और संसद् की काररवाई ठप होने के खतरों पर चर्चा करते हुए बिताए थे। अपने आखिरी क्षणों में भी उनका भरोसा कायम था कि युवा, खास तौर पर छात्र तमाम पीड़ादायी मुद्दों के समाधान लेकर देश के लिए आगे आएँगे। नई पीढ़ी के प्रज्वलित मस्तिष्क के प्रति उनका विश्वास हमेशा बना रहा, जिसे वे धरती पर सबसे बहुमूल्य उपहार मानते आए थे।
मुझे इस महान् आत्मा के साथ बेहद करीब से काम करने का मौका मिला। लोगों के लिए भले वे मिसाइलमैन रहे हों, मेरे लिए वो हमेशा ‘स्माइलमैन’ ही रहेंगे। दुनिया ने उन्हें अंतरिक्ष विज्ञानी के तौर पर देखा, जिसने उपग्रहों को धरती के चारों ओर घूमते हुए देखा। मैंने उन्हें एक महान् आत्मा के तौर पर देखा, जिसने लोगों को सपने देखने का उपहार दिया—सपने और उनको सच करने का साहस प्रदान किया। दुनिया ने मात्र उनके कामों को देखा, जबकि मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे उनके भावनात्मक हिस्से का भी गवाह बनने का मौका मिला। वे एक वैज्ञानिक, संत, लेखक, शिक्षक, कवि और दार्शनिक थे, सब मिलाकर वे स्नेह और बुद्धिमत्ता का एक पुंज थे।
आइए, अब मैं आपको एक हैरतअंगेज सफर पर ले चलता हूँ—एक ऐसा सफर, जिस पर चलते हुए मैंने डॉ. कलाम से काफी कुछ सीखा।
"
Book Details
-
ISBN9789352660834
-
Pages200
-
Avg Reading Time7 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Aao Prayog Karen
- Author Name:
Shyam Sunder Sharma
- Book Type:

- Description: "प्रयोग हमेशा बड़े ही नहीं होते और न ही हमेशा वे सुसज्जित प्रयोगशालाओं में, जिनमें सब प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं, किए जाते हैं। अनेक प्रयोग घरों में भी आसानी से, उपलब्ध सामानों से, किए जा सकते हैं। हम इस पुस्तक में कुछ ऐसे प्रयोग बता रहे हैं, जिन्हें तुम अपने घरों में भी, आसानी से उपलब्ध चीजों की सहायता से, कर सकते हो। प्रयोगों के बाद उनमें निहित सिद्धांतों को समझाने का भी प्रयत्न किया गया है। आशा है, तुम रुचि लेकर ये प्रयोग करोगे और उनसे कुछ सीखोगे। हो सकता है कि तुममें से कुछ बच्चों को इन प्रयोगों से वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा मिल जाय। यदि ऐसा हो जाए तो हम सबको बहुत खुशी होगी"
Motape Se Breakup
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
Jeevan-Darshan
- Author Name:
Ravindranath Prasad Singh
- Book Type:

- Description: दुनिया का हर व्यक्ति इस जीवन को अनमोल मानता है, लेकिन सिर्फ वे ही जीवन की अनमोलता साकार कर पाते हैं, जिन्हें खुद पर विश्वास होता है। जो निहित शक्तियों का सदुपयोग सकारात्मक दिशा एवं रचनात्मक कार्यो में करते हैं। ठीक इसके विपरीत जो व्यक्ति खुद पर विश्वास नहीं करते और निहित शक्तियों को नहीं जानते, वे भाग्य को अनमोल मानते हैं। उनकी नजर में विविध सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण, ऊँचे पदों पर सुशोभित व्यक्ति तथा अमीर घराने में जन्म लेने वाले व्यक्ति अनमोल हैं। यही कारण है कि वे खुद की अनमोलता साबित नहीं कर पाते हैं। आप खुद सोचें—अनमोल जीवन है, धन और पद नहीं।
Jeene Ke Nuskhe, Buddy Se Seekhen
- Author Name:
Manjeet Hirani
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
A Journey with My Soulmate
- Author Name:
Arjun Ram Meghwal
- Book Type:

- Description: Awaiting description
Safaltam Salesman
- Author Name:
Suresh Mohan Semwal
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Aao Dhanvan Banen
- Author Name:
Radha Raman Mishra
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Laajo
- Author Name:
Shashi Bubna
- Book Type:

- Description: "‘लाजो’ उपन्यास में एक भारतीय संस्कृति में पली-बढ़ी मध्यम परिवार में रहनेवाली लड़की की जीवन-कथा है। इसकी कथावस्तु में यह भी प्रमुखता से दरशाया गया है कि किस तरह भारतीय लड़कियाँ अपने माँ-बाप द्वारा चुने लड़के से ही शादी करती हैं, बाद में कैसी भी परेशानी आने पर उनके विचारों में किसी दूसरे के प्रति रुझान नहीं रहता। इस उपन्यास की नायिका लाजो (ललिता) अपने माता-पिता के साथ, अपने भाई-बहन के साथ एक मध्यम परिवार में रहती है। समय आने पर शादी हो जाती है। शादी होने के बाद आनेवाले उतार-चढ़ावों को बरदाश्त करती है। दुर्भाग्यवश उसे वापस अपने मायके आना पड़ता है। लगभग 3-4 वर्ष बाद पुनः वापस उसका पति ससम्मान उसे लेकर जाता है और वापस ससुराल जाने के बाद उसके जीवन में बदलाव आता है, जिससे उसकी पारिवारिक व व्यावहारिक जिंदगी आनंदमय हो जाती है। भारतीय परिवारों के जीवन-आदर्शों और एक नारी की सहनशीलता, दृढ़ता, कर्तव्यपरायणता, पति-प्रेम की सजीव झाँकी प्रस्तुत करनेवाला एक रोचक उपन्यास। "
Ganit Ke Rochak Khel
- Author Name:
Gupta +1
- Book Type:

- Description: संख्याओं के तिलिस्म का नाम ही गणित है । इस तिलिस्म (मायाजाल) में फँसे व्यक्ति को यह विषय नीरस प्रतीत होता है; परंतु इस तिलिस्म का रहस्य पता चलने पर उसे यह बहुत ही रोचक लगने लगता है । प्रस्तुत पुस्तक में दैनिक जीवन से संबंधित कुछ रहस्यमयी समस्याओं के समाधान देकर गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है । इसमें दी गई समस्याओं के हलों को समझने से पाठकों की बुद्धि के विकास में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी, ऐसी हमारी धारणा है । इस पुस्तक में अंकों से संबंधित प्रश्न, गणितीय सूत्रों पर आधारित प्रश्न, क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न, युक्ति-युक्त प्रश्न्, माया वर्ग आदि- आदि अनेक प्रकार के रोचक प्रश्न दिए गए हैं । कुछ प्रश्नों के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान अत्यंत सरल ढंग से किया गया है । पुस्तक में दी गई समस्याएँ लोक-प्रचलित हो सकती हैं अथवा प्राचीन गणितज्ञों द्वारा रचित कुछ समस्याएँ नवीन भी हो सकती हैं । इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य पाठकों का मनोरंजन तथा गणित के प्रति उनकी रुचि उत्पन्न करके उनकी चिंतन और तर्क-शक्ति का विकास करना है ।
5 Pills For Depression & Stress
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description: निराशा के समन्दर में गोते लगाते लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि ईश्वर ने हमें एक अद्वितीय मस्तिष्क दिया है, जो हमें कुछ भी प्राप्त करवा सकता है। हाँ, कुछ भी, जो भी हम पाना चाहें। अपनी क्षमताओं को शून्य मानकर स्वयं पर आई हुई मुसीबतों के बारे में सोच-सोचकर उनके सामने घुटने टेक देने को ही अवसाद कहते हैं और आजकल हम मनुष्यों में यह घुटने टेकने की प्रवृत्ति ही बढ़ती जा रही है। हम परेशान हैं, हम चिन्तित हैं, हम तनाव में हैं, हम अवसाद में हैं, हम चिड़चिड़े हो गए हैं, हम क्रोधित छवि बना चुके हैं...क्यों? क्योंकि हम ख़ुद से कभी नहीें पूछते कि 'आख़िर क्यों हम इन सब समस्याओं में उलझ गए?' यह किताब इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए लिखी गई है। तनाव और डिप्रेशन से यह किताब बिना किसी पिल्स (गोलियों) के ही मुक्ति दिलवाने में सक्षम है। यह कपोल कल्पना नहीं वरन् एक अत्यन्त व्यावहारिक पुस्तक है जो कि लेखक द्वारा हज़ारों रोगियों को दिए गए सफल क्लीनिकल परामर्शों से प्राप्त अनुभव पर आधारित है।.
Success Lessons From Steve Jobs
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description: This is an inspiring book that reveals the secrets of the legendary entrepreneur who co-founded Apple Inc. and revolutionised the technology industry. The book offers valuable lessons on entrepreneurship, innovation, and personal development. Drawing on Jobs’ own experiences and interviews with people who knew him well, the book explores the principles and practices that made him one of the most successful and influential business leaders of all time. From following your passion to embracing failure, the book provides practical advice on how to achieve greatness in both business and life. The book also delves into Jobs’ unique leadership style, which was characterised by his attention to detail, his focus on design and user experience, and his ability to inspire and motivate others. It offers valuable insights on how to build a successful team, create a culture of innovation, and foster a sense of purpose and meaning in your work. Whether you're an entrepreneur, a manager, or simply someone who wants to achieve more in life, “Success Lessons from Steve Jobs” is must-read book that will inspire and empower you to reach your full potential.
The Magic of Believing Ka Hindi Anuvad
- Author Name:
Claude Bristol
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
The Richest Man In Babylon
- Author Name:
George S. Clason
- Book Type:

- Description: “जब आदमी ईमानदारी से अपना लक्ष्य तय कर लेता है तो उसे पा भी लेता है। मैंने भी अपना पक्का संकल्प कर लिया था, लौटने के बाद पहले उन क़र्ज़दाताओं से मिला, जिन्होंने मुझे क़र्ज़ दिया हुआ था। मैंने उन्हें अपनी बीती ज़िंदगी के बारे में बताया और उनसे कुछ दिन और धैर्य रखने की बात कही। कुछ क़र्ज़दाता मुझसे ठीक से पेश आए पर कुछ ने मुझे बेहद लताड़ा। एक क़र्ज़दाता ऐसा था, जिसने उस दौरान मेरी ख़ूब मदद की, वह था सोना उधार देने वाला मेथन। यह जानने के बाद कि मैं सीरिया में ऊंट का ख़्याल रखा करता था, वह मुझे नेबटुर के पास ले गया, वह ऊंट का व्यापारी था, उसे मेरा ऊंटों का ज्ञान बहुत काम आया। धीरे-धीरे ही सही पर मैंने हर वो सोने-चांदी का सिक्का चुका दिया, जो मैंने उधार लिया हुआ था और इस तरह मैं आज पूरे सम्मान के साथ अपना जीवन जी पा रहा हूँ।” दाबासिर ने पूरे गर्व से कहा। इस तरह दाबासिर ने अपनी कहानी ख़त्म की। उसने ख़ुद को आज़ाद किया, अपने दुश्मनों पर जीत हासिल की और उसने दुनिया को अलग नज़रिए से देखना शुरू किया, वही नज़रिया जो बुद्धिमान लोगों के पास पहले से ही था। इस नज़रिये ने दुनिया के कई लोगों को नई राह दिखलाई थी, उन्हें ज़िंदगी में सफल बनाया था।
Vidyarthiyon Mein Avishkarak Soch
- Author Name:
Lakshman Prasad
- Book Type:

- Description: "विद्यार्थियों में आविष्कारक सोच विकसित करना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे किसी भी बात को स्वीकार करने से पहले उसका तर्कसंगत संज्ञान लें। इस दृष्टि से हिंदी में लिखी गई संभवतया एकमात्र और पहली पुस्तक है। इसमें छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टि से सुसंपन्न करने और ‘नवाचार’ करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसको प्रश्नोत्तर के रूप में लिखने का प्रयास किया गया है। छात्रों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सरलता से समझाने की कोशिश की गई है, जिससे वे आसानी से उनको आत्मसात् कर लें। ‘नवाचार’ शब्द को बहुत ही स्पष्ट और सरलता से पारिभाषित किया गया है। ‘खोज’ एवं ‘आविष्कार’ किस प्रकार से नवाचार से भिन्न होते हैं, उस पर भी प्रकाश डाला गया है। पुस्तक में ‘नवाचार’ से संबंधित सभी पहलुओं जैसे—सृजनशीलता एवं नवाचार, शिक्षा एवं नवाचार, नवाचार का क्षेत्र, नवाचार की प्रक्रिया, नवाचार उत्पाद का नामकरण, नवाचार के लिए कार्यशाला, नवाचार पर आधारित उत्पाद का निर्माण, पेटेंट संबंधी जानकारी, नवाचार से लाभ, मान-सम्मान एवं पुरस्कार आदि पर प्रकाश डाला गया है, जिससे नवाचारी को नवाचार प्रक्रिया की जटिलता का आसानी से बोध हो सके। पुस्तक में कुछ ऐसे सफल नवाचारियों के विषय में वर्णन किया गया है, जिन्होंने राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। इसके अलावा कुछ ऐसे नवाचारियों के बारे में भी उल्लेख किया गया है, जो करोड़पति के साथ-साथ लोकोपकारी भी बने और शिक्षण, सामाजिक संस्थान आदि की स्थापना भी की। आशा है कि ऐसे नवाचारियों के विषय में जानकर पाठकगण प्रेरित होंगे।
Avgun Chitt Na Dharow
- Author Name:
Kiran Sood
- Book Type:

- Description: प्यार क्या है? केवल एक अनुबन्ध, या जीवन को जीने का एक सलीका? क्या प्यार वही होता है जो स्त्री-पुरुष के परिणय-बिन्दु पर आकर ठहर जाता है? या फिर उसकी वास्तविक भूमिका इस मोड़ के बाद शुरू होती है? इस उपन्यास का आख्यान इसी बिन्दु से आरम्भ होता है। लेखिका के ही शब्दों में ‘प्यार शादी की रस्म तक खेला गया महज़ रोमांचक खेल नहीं है।’ वह दो सचेत व्यक्तियों के मध्य प्रतिबद्धता का एक पुल है जो उनके जीवन-प्रवाह को मर्यादा भी देता है, और एक-दूसरे के पास, भीतर और आर-पार जाने का रास्ता भी उपलब्ध कराता है। यह उपन्यास सच के धरातल पर घटित प्यार और प्रतिबद्धता का ही आख्यान है। एक ऐसी प्रतिबद्धता जिसको क़ानूनी मोहर और सामाजिक पहरेदारियों की ज़रूरत नहीं पड़ती। जो फूल की तरह ख़ुद-ब-ख़ुद खिलती है और अपनी सुगन्ध से अपने सम्पर्क में आनेवाली हर इकाई को सुवासित कर देती है। लेखिका का पाठक से निवेदन है : ‘चरित्रों का खिलना-खुलना और आपके दिल के नज़दीक आकर बैठ जाना सहज हो तो आप-हम मिलकर उस सुसंस्कृत समाज की कल्पना करें, जहाँ कोई किसी की सम्पत्ति को न्यासी की तरह सँभालने को तैयार हो, जहाँ राधा-कृष्ण के प्रेम की पवित्रता को केवल पूजा न जाए, जिया जाए।’
Power Of Mind Mastery With NLP
- Author Name:
Manmohan Dutt
- Book Type:

- Description: इस पुस्तक में विशेष रूप से आध्यात्मिक शक्ति, मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने और पेरेंटिंग की चर्चा है। यह आध्यात्मिकता, आध्यात्मिक शक्ति और दैनिक अनुष्ठानों के प्रति समर्पित है। व्यावहारिक सोच और दैनिक अभ्यास से कुशाग्र मन को जाग्रत् करना और आशा के अनुरूप असाधारण परिणामों को प्राप्त करना संभव होगा। यह पुस्तक व्यक्तित्व के समग्र विकास का साधन है जिससे इच्छाओं को वास्तविकता में बदला जा सकता है। यह पुस्तक उन समस्याओं के समग्र समाधान के ताले को खोलनेवाली ऐसी मास्टर कुंजी है, जिनका सामना आज के छात्र करते हैं। इसकी सहायता से वे तुरंत सीखने, याद रखने, और पढ़ने में लगनेवाले समय को कम करने में सक्षम होते हैं, जिसका इस्तेमाल वे नए-नए कौशल सीखने और रुचियों को विकसित करने में कर सकते हैं। इस पुस्तक में मस्तिष्क और याददाश्त की मौलिक बातों को मूल तरीकों के साथ बताया गया है। साथ ही, मस्तिष्क की अच्छी सेहत के लिए बेहद आसान याददाश्त के व्यायाम भी दिए हैं। NLP के माध्यम से अपने मस्तिष्क पर नियंत्रण करके व्यावहारिक तकनीकें अपनाकर जीवन में सफलता पाने के लिए हर आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए एक आवश्यक पुस्तक।
Kshama Karne Ki Alaukik Shakti
- Author Name:
J.P. Vaswani
- Book Type:

- Description: "क्रोध, विद्वेष और असंतोष विनाशकारी तथा आत्म-पराजयकारी हैं। हम दूसरों के विरुद्ध इन नकारात्मक भावनाओं का वहन करते हैं; लेकिन वास्तव में ये हमारे जीवन को विषाक्त कर देती हैं। जब हम अपनी प्रतिक्रियाओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं, हम यह विश्वास करते हैं कि वे हमारी नकारात्मक भावनाओं के लिए उत्तरदायी हैं, तब वास्तव में हम अपने स्वयं के जीवन पर से ही नियंत्रण त्याग रहे होते हैं। क्षमा अच्छाइयों, प्रेम और करुणा जाग्रत् कर हमारी अपनी क्षमताओं के प्रति हमें जागरूक बनाकर हमारे आत्म-विश्वास को बढ़ाती है। क्षमा हमें अपने स्वयं और दूसरों के साथ शांति से रहने के लिए सक्षम बनाती है और भावनात्मक संघर्ष से स्वतंत्र करती है। क्षमा हमारे जीवन को रूपांतरित कर सकती है, इसे और अधिक शांत, अर्थवान और रचनात्मक बना सकती है। पूज्य दादा वासवानी के अमृत वचन और उनके स्वयं के दीर्घ जीवन का अमूल्य खजाना इस पुस्तक में संकलित है, जिसके अध्ययन से हम क्षमा जैसे दैवी गुण को अपने जीवन में उतारकर आत्मविकास कर पाएँगे, सफल हो पाएँगे। "
Jaisa Manushya Sochta Hai
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description: "जैसा मनुष्य सोचता है" (As a Man Thinketh) - जेम्स एलन द्वारा लिखित, एक अद्भुत सोचने की शक्ति के महत्वपूर्ण ग्रंथ। यह पुस्तक एक व्यक्ति की मानसिक अवस्था को उसके सोचने के तरीके द्वारा व्यक्त करती है और विश्वास करती है कि मनुष्य की सोच उसके भविष्य को निर्मित करती है। इस पुस्तक में जेम्स एलन अपने सिद्धांतों के माध्यम से प्रदर्शित करते हैं कि एक व्यक्ति के विचारों में समझदारी और सकारात्मकता भरे अनुभवों का संग्रह होता है, जिससे वह अपने जीवन को समृद्ध और सफल बना सकता है। यह पुस्तक साधारण भाषा में लिखी गई है, जिससे पाठक आसानी से इसके सिद्धांतों को समझ और अपने जीवन में उन्हें अमल कर सकते हैं। "जैसा मनुष्य सोचता है" एक अनमोल पुस्तक है जो समझदार और सकारात्मक सोच के महत्व को साझा करती है, जिससे पाठक अपने जीवन के रूपरेखा में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। यह उन व्यक्तियों के लिए एक आवश्यक पठन है जो अपने सपनों को प्राप्त करने और सफलता के मार्ग में अग्रसर होना चाहते हैं।
Jaisi Soch, Vaisa Jeevan & Kushhali Ke 8 Stambha (Hindi Translation of As A Man Thinketh & Eight Pillars of Prosperity)
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description: क्या दिन भर के उस पल को याद कर सकते हैं, जब आपका दिमाग खाली और विचार-शून्य रहा हो? क्या आप जानते हैं कि हर विचार कितना शक्तिशाली होता है? अपने सपनों को संजोएँ, अपने आदर्शों को सँजोएँ, अपने दिल में हलचल मचानेवाले संगीत को सँजोएँ, जो सुंदरता आपके मस्तिष्क में रूप लेती है, वह सुंदरता जो आपके शुद्धतम विचारों को ओढ़े रहती है, क्योंकि उनमें से ही सारी रमणीय स्थितियाँ, सारे अलौकिक वातावरण विकसित होंगे, इनके प्रति, अगर आप बने रहेंगे सच्चे, तो आखिरकार आपकी दुनिया का होगा निर्माण। विचारों की शक्ति में अंतर्दृष्टि देना, उनका हमारे स्वास्थ्य, शरीर और परिस्थितियों पर क्या प्रभाव पड़ता है और हम जैसा सोचते हैं, वैसा कैसे बनते हैं, इन सारी बातों को अपने अंदर समेटे जेम्स एलन की इस सम्मोहक पुस्तक में व्यावहारिक ज्ञान है, जो हमें प्रेरित करेगा, प्रबुद्ध करेगा और हमारी छिपी शक्तियों को खोजने में मदद भी। विचारों को धार और स्थिरता देनेवाली यह पुस्तक आपकेजीवन में आमूलचूल परिवर्तन करने की अद्भुत क्षमता रखती है। यह आपको परिपक्व करेगी, जीवनमूल्य विकसित करेगी और आप एक संतुष्ट तथा सार्थक मानव बन पाएँगे।
Saral Nibandh
- Author Name:
Shyam Chandra Kapoor
- Book Type:

- Description: निबंध लिखते हुए संकोच, भय और लज्जा त्याग देनी चाहिए। झिझकने तथा डरने से निबंध अच्छा नहीं बन पड़ता। निबंध-लेखक से यह आशा कोई नहीं करता कि वह जिस विषय पर निबंध लिख रहा है, उसके विषय में वह संपूर्ण तथ्यों को जानता ही हो। उससे तो केवल इतनी ही अपेक्षा की जाती है कि वह प्रस्तुत विषय के बारे में जो कुछ भी जानता है, उसे बिना छिपाये, संक्षेप में और सरलता से प्रकट कर दे। निबंध तो वास्तव में शुद्ध हृदय की विचार-तरंग ही है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book